एक्सप्लोरर

9 मार्च को लॉन्च होंगे Motorola के दो नए स्मार्टफोन, Samsung के इस फोन से मुकाबला

बजट सेगमेंट में मोटोरोला अपने 2 नए स्मार्टफोन लॉन्च करने की तैयारी में है. Moto G30 और Moto G10 को मार्च में भारत में लॉन्च किया जा सकता है. जानते हैं इसके खास फीचर्स...

Motorola अपने दो नए स्मार्टफोन Moto G10 Power और Moto G30 को भारत में लॉन्च करने वाला है. मोटोरोला 9 मार्च यानि मंगलवार को इन फोन को लॉन्च करेगा. Moto G10 Power और Moto G30 को दोपहर 12 बजे से लॉन्च किया जाएगा. कंपनी ने अपने ट्विटर अकाउंट पर इसकी जानकारी दी है और ट्वीट करते हुए एक इमेज भी शेयर की है. Moto G10 और Moto G30 स्मार्टफोन को इससे पहले यूरोप में लॉन्च किया जा चुका है. अब कंपनी दोनों फोन को भारतीय बाजार में उतारने जा रही है. आइये जानते हैं इन दोनों फोन के स्पेसिफिकेशन्स कैसे होंगे.

Moto G10 के स्पेसिफिकेशन- इस फोन में 60Hz रिफ्रेश रेट के साथ 6.5 इंच का HD+ डिस्प्ले दिया गया है. फोन में Snapdragon 460 प्रोसेसर, 4GB रैम और 128GB की इंटरनल स्टोरेज मिलती है. आप इसे माइक्रो-एसडी कार्ड से बढ़ा भी सकते हैं. इस फोन में क्वाड कैमरा सेटअप दिया गया है, जिसमें 48MP का प्राइमरी कैमरा, 8MP का अल्ट्रा-वाइड एंगल लेंस, 2MP का मैक्रो लेंस और 2MP का डेप्थ सेंसर दिया गया है. फोन में 8MP का सेल्फी कैमरा दिया गया है. बैटरी और कनेक्टिविटी के लिए इसमें 5,000mAh की बैटरी, 10W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट के साथ दी गई है. साथ ही 4G, वाई-फाई, जीपीएस, एनएफसी और यूएसबी टाइप-सी पोर्ट जैसे कनेक्टिविटी फीचर्स भी दिए गए हैं.

Moto G30 के स्पेसिफिकेशन- सबसे पहले बात करते हैं Moto G30 स्मार्टफोन की. इस फोन में 6.5 इंच का HD+ डिस्प्ले दिया गया है, जिसका रिजॉल्यूशन 1600 x 720 पिक्सल का है. ये फोन Snapdragon 662 प्रोसेसर, 6GB रैम और 128GB की इंटरनल स्टोरेज के साथ आता है. आप स्टोरेज को माइक्रो-एसडी कार्ड से बढ़ा सकते हैं. Moto G30 में क्वाड कैमरा सेटअप दिया गया है, जिसमें 64MP का प्राइमरी कैमरा, 8MP का अल्ट्रा-वाइड एंगल लेंस, 2MP का मैक्रो लेंस और 2MP का डेप्थ सेंसर दिया गया है. सेल्फी के लिए इसमें 13MP का फ्रंट कैमरा दिया गया है. बात करें इसकी बैटरी और कनेक्टिविटी की तो इस फोन में 5,000mAh की बैटरी दी गई है जो 20W फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करती है. कनेक्टिविटी के लिए फोन में 4G, वाई-फाई, जीपीएस, एनएफसी और यूएसबी टाइप-सी पोर्ट जैसे फीचर्स मौजूद हैं.

Moto G10 और G30 की कीमत

भारत में इन दोनों स्मार्टफोन की कीमत क्या होगी फिलहाल इसके बारे में कोई जानकारी नहीं है लेकिन यूरोप में मोटोरोला के Moto G30 की कीमत 180 यूरो यानि करीब 15,900 रुपये है. वहीं Moto G10 की कीमत 150 यूरो यानि करीब 13,300 रुपये है. ऐसे में उम्मीद की जा रही है कि भारत में इन दोनों फोन की कीमत 10,000 से 15,000 रुपये के बीच हो सकती है.

मोटोरोला के इन दोनों फोन की टक्कर रियलमी, रेडमी, वीवो, ओपो और सैमसंग जैसी कंपनियां से होगी. बजट सेगमेंट में सैमसंग गैलेक्सी एस21 इस फोन को कड़ी टक्कर दे सकता है. जानते हैं इसके फीचर्स

Samsung Galaxy M21 के फीचर्स- Samsung Galaxy M21 स्मार्टफोन में 6GB रैम दी गई है. इसमें ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप दिया गया है. जिसमें 48MP का प्राइमरी कैमरा और सेल्फी के लिए 20MP का फ्रंट कैमरा, पंच होल डिस्प्ले के साथ दिया गया है. फोन की मैमोरी को आप जरूरत पड़ने पर 512GB तक एक्सपेंड भी कर सकते हैं. इस फोन को 6000mAh की पावरफुल बैटरी दी गई है. इस फोन की कीमत 14,999 रुपये रखी गई है.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

फोल्डेबल iPhone का क्रेज, पहली सेल से पहले Apple Store के बाहर जुटे लोग
फोल्डेबल iPhone का क्रेज, पहली सेल से पहले Apple Store के बाहर जुटे लोग
एक ही वीडियो की तस्वीर में क्यों आता है अंतर? समझें OLED, QLED और Mini LED
एक ही वीडियो की तस्वीर में क्यों आता है अंतर? समझें OLED, QLED और Mini LED
Infinix GT 50 Pro में कंट्रोलर और कूलिंग एक्सेसरी, गेमिंग होगी और खास?
Infinix GT 50 Pro में कंट्रोलर और कूलिंग एक्सेसरी, गेमिंग होगी और खास?
जापान ने लॉन्च किया 18 ग्राम का कैमरा, पेंडेंट की तरह हो सकता है इस्तेमाल
जापान ने लॉन्च किया 18 ग्राम का कैमरा, पेंडेंट की तरह हो सकता है इस्तेमाल

वीडियोज

Sansani: दिलकश डांसर का दुश्मन दारोगा !
Regime Change की साजिश, International खुलासा!
आजम परिवार से अखिलेश यादव क्या हुई बात ?
वोट का गड़बड़झाला और विदेशी टूलकिट! विश्लेषकों का सटीक विश्लेषण
रेहान वाड्रा के साथ क्या हुआ?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
जेल से रिहाई के बाद CJP नेताओं की बढ़ीं मुश्किलें, आज SEM कोर्ट में पेशी
जेल से रिहाई के बाद CJP नेताओं की बढ़ीं मुश्किलें, आज SEM कोर्ट में पेशी
मुंबई में कटेंगे 1524 पेड़! GMLR प्रोजेक्ट के लिए मुंबईकरों की सेहत पर खतरा
मुंबई में कटेंगे 1524 पेड़! GMLR प्रोजेक्ट के लिए मुंबईकरों की सेहत पर खतरा
The Vvaan Box Office: 'द वन' बन पाई तमन्ना भाटिया की सबसे बड़ी बॉलीवुड फिल्म? जानें- 28 दिनों का कलेक्शन
'द वन' बन पाई तमन्ना की सबसे बड़ी बॉलीवुड फिल्म? जानें- 28 दिनों का कलेक्शन
कौन हैं मोहम्मद शम्स आलम? एशियन पैरा गेम्स में लगा महिला से छेड़खानी का आरोप! वापस भारत भेजा
कौन हैं मोहम्मद शम्स आलम? एशियन पैरा गेम्स में लगा महिला से छेड़खानी का आरोप! वापस भारत भेजा
'पाकिस्तान ने करगिल में मारे गए अपने सैनिकों के शव...' UN में भारत ने लगाई लताड़
'पाकिस्तान ने करगिल में मारे गए अपने सैनिकों के शव...' UN में भारत ने लगाई लताड़
दिल्ली-NCR में AQI पहुंचा 200 पार, बारिश के भी आसार, मिलेगी दमघोंटू हवा से राहत?
दिल्ली-NCR में AQI पहुंचा 200 पार, बारिश के भी आसार, मिलेगी दमघोंटू हवा से राहत?
ये समस्या आपने पैदा की... पीयूष गोयल ने दोहरे रवैये पर यूरोप को सुनाई खरी-खरी
ये समस्या आपने पैदा की... पीयूष गोयल ने दोहरे रवैये पर यूरोप को सुनाई खरी-खरी
यूपी में पशुओं का बीमा कराना हुआ आसान, प्रीमियम का 85% देगी सरकार
यूपी में पशुओं का बीमा कराना हुआ आसान, प्रीमियम का 85% देगी सरकार
Embed widget