एक्सप्लोरर

Moto X50 Ultra: मोटोरोला ने पेश किया अपना पहला AI Smartphone, मिलेंगे कई शानदार फीचर्स

Motorola AI: मोटोरोला ने भी अब एआई स्मार्टफोन की दुनिया में एंट्री कर ली है. कंपनी ने अपने पहले एआई स्मार्टफोन झलक दिखाई है, जो जल्द ही लॉन्च होने वाला है.

Motorola AI Smartphone: भारत समेत पूरी दुनिया में पिछले कुछ महीनों से आर्टिफिशियल इंटेलीजेंस यानी एआई टेक्नोलॉजी की काफी चर्चाएं हो रही है. इस टेक्नोलॉजी का चलन भी काफी तेजी से बढ़ा है. कई कंपनियों ने इस टेक्नोलॉजी का इस्तेमाल करके चैटबॉट सर्विस शुरू की और अब स्मार्टफोन कंपनियां भी अपने स्मार्टफोन में एआई फीचर्स को शामिल करने लगी हैं.

एआई स्मार्टफोन के मार्केट में मोटोरोला की एंट्री

सैमसंग और गूगल के बाद मोटोरोला कंपनी भी अपने एक फोन को एआई फीचर्स के साथ लॉन्च करने की तैयारी कर रही है. इस फोन का नाम Motorola X50 Ultra होगा. दरअसल, मोटोरोला चीन में अपनी नई फोन सीरीज लॉन्च करने वाली है, जिसका नाम Motorola X50 है. आपको बता दें कि मोटोरोला ने एक्स सीरीज के स्मार्टफोन को भारत समेत ग्लोबल मार्केट में Motorola Edge सीरीज के नाम से लॉन्च किया है. 

अब लेनेवो ब्रांड के अंदर आने वाली इस स्मार्टफोन कंपनी ने एक नया टीज़र लॉन्च किया है, जिससे पता चलता है कि कंपनी बहुत जल्द Motorola X50 Ultra को लॉन्च करने वाली है. इसके अलावा मोटोरोला के टीज़र में लेनेवो द्वारा स्पॉन्सर्ड किया गया F1 Car भी दिखाया गया है, जो इस बात की ओर इशारा करता है कि उनका यह फोन F1 कार जितना तेज परफॉर्म करेगा. ध्यान देने वाली बात है कि यह टीज़र बहरीन में फॉर्मूला 1 2024 सीज़न की शुरुआत से ठीक एक दिन पहले रिलीज़ किया गया है.

सैमसंग और गूगल को मिलेगी टक्कर

मोटोरोला ने अपने इस टीज़र के जरिए जानकारी दी है कि उनका आने वाला यह फोन एआई फीचर्स के साथ डेब्यू करेगा और यह उनका पहला एआई स्मार्टफोन होगा. इसका मतलब है कि अब एआई स्मार्टफोन की मार्केट में सैमसंग और गूगल जैसी कंपनियों को टक्कर देने के लिए मोटोरोला ने भी अपने कदम आगे बढ़ा लिए हैं.

कंपनी ने अपने इस फोन के बारे में जानकारी देते हुए कहा कि इस फोन के पिछले हिस्से में वीगन लेदर का इस्तेमाल किया जाएगा. इस फोन के साइड में पॉवर बटन और वॉल्यूम रॉकर्स दिया जाएगा. कंपनी इस फोन को ब्लैक और ग्रे कलर में लॉन्च कर सकती है. एक रिपोर्ट के अनुसार इस फोन में 4500mAh की बैटरी दी जाएगी, जो 125W के वायर्ड फास्ट चार्जिंग सपोर्ट और 50W के वायरलैस फास्ट चार्जिंग सपोर्ट के साथ आएगा.

यह भी पढ़ें;

Realme के इस फोन में मिलेगा एयर जेश्चर फीचर, जानें इसका फायदा और इस्तेमाल करने का तरीका

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Social Media बैन के बाद भी नहीं माने बच्चे! इस देश में अभी भी इन प्लेटफॉर्म का हो रहा इस्तेमाल, जानिए कैसे
Social Media बैन के बाद भी नहीं माने बच्चे! इस देश में अभी भी इन प्लेटफॉर्म का हो रहा इस्तेमाल, जानिए कैसे
इंडक्शन चूल्हा खरीदते समय इन चीजों पर करें गौर, नहीं तो पसीना निकाल देगा बिजली का बिल
इंडक्शन चूल्हा खरीदते समय इन चीजों पर करें गौर, नहीं तो पसीना निकाल देगा बिजली का बिल
अब AI करेगा डील की शुरुआत! Facebook Marketplace पर नया एआई फीचर, जानिए कैसे करेगा काम
अब AI करेगा डील की शुरुआत! Facebook Marketplace पर नया एआई फीचर, जानिए कैसे करेगा काम
Instagram पर भूलकर भी न करें मैसेज, यह प्राइवेसी फीचर हो रहा है बंद, प्राइवेट नहीं रहेगी आपकी चैट
Instagram पर भूलकर भी न करें मैसेज, यह प्राइवेसी फीचर हो रहा है बंद, प्राइवेट नहीं रहेगी आपकी चैट

वीडियोज

CRIME NEWS : अमेरिका का वांटेड लेटर | Sansani
Pune News: Lift में फंसा मासूम का हाथ, सोसाइटी में मचा हड़कंप | Maharastra News
Janhit With Chitra Tripathi: खतरनाक Hormuz पार कर भारत की ओर बढ़ा Shivalik | PM Modi
Ghanti Bajao: सिलेंडर संकट के बीच काला खेल, देशभर में छापे और गिरफ्तारियां | LPG Black Marketing
Sandeep Chaudhary: ईरान ने बढ़ाया हाथ...भारत किसके साथ? | ABP News | Gas Crisis

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.77 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.67 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
अमेरिका ने ईरान के खर्ग द्वीप पर 90 से ज्यादा ठिकानों को बनाया निशाना, सामने आया वीडियो
अमेरिका ने ईरान के खर्ग द्वीप पर 90 से ज्यादा ठिकानों को बनाया निशाना, सामने आया वीडियो
कुलदीप यादव की शादी में पहुंचे धीरेंद्र शास्त्री, बाबा बागेश्वर ने क्रिकेटर को दिया खास तोहफा
कुलदीप यादव की शादी में पहुंचे धीरेंद्र शास्त्री, बाबा बागेश्वर ने क्रिकेटर को दिया खास तोहफा
शरवरी वाघ की 28 दिन में हो रहीं दो फिल्में रिलीज, साल 2026 में झोली में गिरे इतने प्रोजेक्ट्स
शरवरी वाघ की 28 दिन में हो रहीं दो फिल्में रिलीज, साल 2026 में झोली में गिरे इतने प्रोजेक्ट्स
Kuldeep Yadav Wedding: दूल्हे राजा कुलदीप यादव ले चले बारात, शादी का लेटेस्ट वीडियो आया सामने; देखें
दूल्हे राजा कुलदीप यादव ले चले बारात, शादी का लेटेस्ट वीडियो आया सामने; देखें
Iran US War: ‘जंग जीते बिना नहीं होगा सीजफायर’, युद्ध के बीच ईरान का बड़ा बयान, अमेरिका को दी चुनौती
‘जंग जीते बिना नहीं होगा सीजफायर’, युद्ध के बीच ईरान का बड़ा बयान, अमेरिका को दी चुनौती
Iran-US War: ‘US का सबसे बड़ा युद्धपोत भी फेल...’, ईरान का बड़ा दावा, जानें मुस्लिम देशों से क्या की अपील
‘US का सबसे बड़ा युद्धपोत भी फेल...’, ईरान का बड़ा दावा, जानें मुस्लिम देशों से क्या की अपील
दिल्ली एयरपोर्ट पर CISF जवान की ईमानदारी, भीड़ में ढूंढकर यात्री को लौटाया खोया पासपोर्ट, सोशल मीडिया पर तारीफ
दिल्ली एयरपोर्ट पर CISF जवान की ईमानदारी, भीड़ में ढूंढकर यात्री को लौटाया खोया पासपोर्ट, सोशल मीडिया पर तारीफ
HP का सिलेंडर करना है बुक तो न हो परेशान, नोट कर लें हेल्पलाइन नंबर
HP का सिलेंडर करना है बुक तो न हो परेशान, नोट कर लें हेल्पलाइन नंबर
Embed widget