एक्सप्लोरर

108MP कैमरा और 6000mAh की बैटरी के साथ लॉन्च हुआ Moto G60, कीमत सिर्फ 17999 रुपये

108MP का कैमरा और 6000mAh की बड़ी बैटरी के साथ Moto G60 स्मार्टफोन भारत में लॉन्च किया गया है. इस फोन की कीमत 17999 रुपये रखी गई है. आइए जानते हैं Moto G60 के खास स्पेसिफिकेशन क्या हैं.

अगर आप एक शानदार कैमरा फोन खरीदना चाहते हैं तो Motorola ने भारत में अपना Moto G60 स्मार्टफोन लॉन्च कर दिया है. Motorola के G-सीरीज वाले इस फोन का लोग लंबे समय से इंतजार कर रहे थे. फोन का डिजाइन काफी आकर्षक है. आपको 2 कलर ऑप्शन में ये स्मार्टफोन मिल जाएगा. मोटो जी60 स्मार्टफोन की सबसे खास बात है इसका 108MP का प्राइमरी कैमरा. इससे आप शानदार फोटो क्लिक कर सकते हैं. साथ ही इसकी कम कीमत भी लोगों का ध्यान अपनी ओर खींच रही है.

Moto G60 के स्पेसिफिकेशन्स- बात करें इस फोन के स्पेसिफिकेशन्स की तो Moto G60 एंड्राइड 11 पर बेस्ड है. इस फोन में 6.8 इंच का FHD+ डिस्प्ले दिया गया है, जिसका रिफ्रेश रेट 120Hz है. इस स्मार्टफोन में Snapdragon 732G प्रोसेसर दिया गया है. बात करें इसके स्टोरेज और रैम की तो आपक 6GB रैम और 128GB तक की इंटरनल स्टोरेज मिल रही है. आप चाहें तो स्टोरेज को माइक्रोएसडी कार्ड से 1TB तक बढ़ा सकते हैं.

Moto G60 का कैमरा- Moto G60 को सबसे खास बनाता है इसका कैमरा. इस फोन में ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप दिया गया है. जिसमें 108MP का प्राइमरी सेंसर, 8MP का अल्ट्रा वाइड एंगल लेंस और 2MP का डेप्थ सेंसर दिया गया है. सेल्फी के लिए 32MP का फ्रंट कैमरा दिया गया है. वहीं इसका कैमरा HDR, टाइमर और प्रो मोड जैसे फीचर्स से लैस है.

Moto G60 के अन्य फीचर्स- बात करें इस फोन की बैटरी की तो इसमें 6,000mAh की बैटरी, 20W फास्ट चार्जिंग और क्वालकॉम क्विक चार्ज 4.0 सपोर्ट के साथ दी गई है. इस फोन में फिंगरप्रिंट स्कैनर और वाई-फाई, जीपीएस, ब्लूटूथ 5.0 जैसे फीचर्स दिए गए हैं.

बात करें कीमत की तो Moto G60 स्मार्टफोन को आप 17,999 रुपये में खरीद सकते हैं. आपको Dynamic Gray और Frosted Champagne जैसे शानदार कलर ऑप्शन में ये फोन मिलेगा.

इनसे मुकाबला

आपको बता दें हाल ही में कई स्मार्टफोन 108MP कैमरा के साथ लॉन्च किए गए हैं. ऐसे में Moto G60 फोन का मुकाबला Realme 8 Pro जैसे फोन से हो सकता है. रियलमी 8 प्रो में 108 मेगापिक्सल का शानदार कैमरा दिया गया है. इसे 108MP वाले स्मार्टफोन की रेंज में सबसे सस्ता फोन माना जा रहा था, जिसे अब Moto G60 कड़ी टक्कर देने के लिए तैयार है.

ये भी पढ़ें: Redmi note 10 को सेल में खरीदने का मिल रहा मौका, 6GB रैम वाले फोन पर ऐसे मिलेगा डिस्काउंट

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

बारिश में Wi-Fi की स्पीड क्यों हो जाती है स्लो? सिर्फ नेटवर्क की नहीं है गलती
बारिश में Wi-Fi की स्पीड क्यों हो जाती है स्लो? सिर्फ नेटवर्क की नहीं है गलती
बंद हो गई Google Drive की ये सर्विस! तुरंत करें ये काम नहीं तो उड़ जाएगा डेटा
बंद हो गई Google Drive की ये सर्विस! तुरंत करें ये काम नहीं तो उड़ जाएगा डेटा
YouTube से पैसा कमाना हुआ मुश्किल! नए Creators के लिए बदल गए नियम
YouTube से पैसा कमाना हुआ मुश्किल! नए Creators के लिए बदल गए नियम
Inverter Fridge vs Normal Fridge: रेगुलर फ्रिज से इनवर्टर वाले फ्रिज पर हों शिफ्ट, कितना बचेगा बिल?
रेगुलर फ्रिज से इनवर्टर वाले फ्रिज पर हों शिफ्ट, कितना बचेगा बिल?

वीडियोज

Amruta Khanvilkar ने Divorce Rumours पर जताई नाराजगी, Legal Action की दी चेतावनी
Govinda ने मां Nirmala Devi को खोने का दर्द किया बयां, बोले- लगा सब कुछ खत्म हो गया
Salman Khan की Superhero Film को Greenlight, Raj & DK करेंगे Direct, नवंबर में शुरू होगी Shooting
Ravi Kishan के वायरल Memes पर बोले- Gen Z ने मुझे अपनाया, कहा- यह तो पागलपन है
Govinda ने Sunita Ahuja के Affair आरोपों पर तोड़ी चुप्पी, बोले- क्या अपनों की बुराई जरूरी है?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
EXPLAINER: इलाज के नाम पर अस्पतालों का बड़ा धोखा? संसद की रिपोर्ट में खुलासा
EXPLAINER: इलाज के नाम पर अस्पतालों का बड़ा धोखा? संसद की रिपोर्ट में खुलासा
आप रांची कब जाएंगे? अभिजीत दीपके का जवाब, 'हम नहीं चाहते कि...'
आप रांची कब जाएंगे? अभिजीत दीपके का जवाब, 'हम नहीं चाहते कि...'
दक्षिण अफ्रीका का बदला कप्तान, पहली बार इस खिलाड़ी को मिली कमान 
दक्षिण अफ्रीका का बदला कप्तान, पहली बार इस खिलाड़ी को मिली कमान 
गोवा में पेंट हाउस, मुंबई में करोड़ों का बंगला, 100 करोड़ से ज्यादा का है इमरान हाशमी का साम्राज्य, नेटवर्थ जान उड़ जाएंगे होश
100 करोड़ से ज्यादा का है इमरान हाशमी का साम्राज्य, नेटवर्थ जान उड़ जाएंगे होश
लोकसभा में कल छात्रों पर बयान दे सकते हैं अमित शाह, राहुल-खरगे की संसद में बैठक
लोकसभा में कल छात्रों पर बयान दे सकते हैं अमित शाह, राहुल-खरगे की संसद में बैठक
NEET के खिलाफ विजय सरकार का बड़ा कदम, विपक्षी DMK ने भी दिया साथ, क्या है प्रावधान?
NEET के खिलाफ विजय सरकार का बड़ा कदम, विपक्षी DMK ने भी दिया साथ
आरोप से बेदाग बरी होने तक: कैसे अडानी शेयर्स और मार्केट कैप ने की वापसी?

Embed widget