एक्सप्लोरर

इंफ्लुएंसर्स के लिए भी बड़ा मौका बनकर आया MahaKumbh, अब तक करोड़ों पोस्ट अपलोड, Instagram पर सबसे ज्यादा

प्रयागराज में चल रहा महाकुंभ सोशल मीडिया इंफ्लुएंसर्स के लिए बड़ा मौका बनकर आया है. ये बड़े ब्रांड्स के साथ डील कर पैसा कमा रहे हैं. अब तक कुंभ से जुड़ी करोड़ों पोस्ट अपलोड हो चुकी हैं.

उत्तर प्रदेश के प्रयागराज में इन दिनों आस्था का महापर्व महाकुंभ चल रहा है. जनवरी में शुरू हुआ यह मेला 26 फरवरी तक चलेगा और इस दौरान करोड़ों की संख्या में श्रद्धालु पवित्र संगम में डुबकी लगाएंगे. 144 साल बाद आने वाला यह मेला इंफ्लुएंसर के लिए भी बड़ा मौका बनकर आया है और अब तक इससे जुड़ी करोड़ों पोस्ट सोशल मीडिया पर अपलोड हो चुकी हैं. आइए, इस बारे में विस्तार से जानते हैं.

Instagram पर अपलोड हुई सबसे ज्यादा पोस्ट

इंफ्लुएंसर मार्केटिंग पर नजर रखने वाले प्लेटफॉर्म Qoruz के अनुसार, इस महीने 12 फरवरी तक कुंभ से जुड़ी 1.2 करोड़ पोस्ट सोशल मीडिया पर अपलोड हो चुकी हैं. 50,000 से अधिक क्रिएटर्स ने इन्हें अपलोड किया है. इनमें से सबसे ज्यादा लगभग 91 लाख पोस्ट अकेले इंस्टाग्राम पर अपलोड हुई हैं. इनमें से 3,000 से ऐसी पोस्ट हैं, जिन्हें रिलायंस के कैम्पा, स्टेट बैंक ऑफ इंडिया और बिंगो जैसे बड़े ब्रांड ने स्पॉन्सर किया है.

भगदड़ के बाद पीछे हटे ब्रांड

करोड़ों लोगों की भीड़ के बीच ब्रांड्स के लिए कंटेट बनाना काफी मुश्किल काम है. इंफ्लुएंसर्स भी इस काम में जुटे हुए हैं, लेकिन 29 जनवरी को मची भगदड़ ने इनकी मुश्किलें बढ़ा दी हैं. दरअसल, कई बड़े ब्रांड्स ने भगदड़ के बाद अपने कैंपेन से पैर पीछे खींच लिए हैं, वहीं कई इंफ्लुएंसर्स का कहना है कि ब्रांड्स की मनमर्जी के कारण भी उनके लिए ब्रांडेड कंटेट बना पाना मुश्किल हो गया है. कई बार ये ब्रांड्स ऐसे कंटेट की डिमांड करते हैं, जिसे शूट कर पाना इंफ्लुएंसर्स के लिए आसान नहीं होता.

इंफ्लुएंसर्स के सामने सबसे बड़ी चुनौती 

भारी भीड़ के बीच एक स्थान से दूसरे स्थान पर जाकर शूट करने की मुश्किलों के बावजूद क्रिएटर्स के सामने पैसों को लेकर बड़ी चुनौती आ रही है. रिपोर्ट्स के अनुसार, पिछले कुछ दिन से कंटेट के लिए रेट 30 प्रतिशत तक कम हो गया है और कई ब्रांड्स लगभग 80 प्रतिशत कम कम रेट पर काम करवाना चाहते हैं. इसके अलावा कम सब्सक्राइबर वाले क्रिएटर्स के हाथ भी खाली रह रहे हैं.

ये भी पढ़ें-

दमदार बैटरी के साथ लॉन्च हुआ Vivo V50, कई AI फीचर्स से है लैस, जानें कीमत

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

हर वेबसाइट पर Cookies को हां कहना पड़ सकता है भारी, जानें क्यों?
हर वेबसाइट पर Cookies को हां कहना पड़ सकता है भारी, जानें क्यों?
Samsung vs LG Smart TV: किसकी स्क्रीन और टेक्नोलॉजी है ज्यादा दमदार?
Samsung vs LG Smart TV: किसकी स्क्रीन और टेक्नोलॉजी है ज्यादा दमदार?
फोन चार्ज करते वक्त 90 फीसदी लोग करते हैं ये गलतियां, आप न करें
फोन चार्ज करते वक्त 90 फीसदी लोग करते हैं ये गलतियां, आप न करें
25 हजार में बेस्ट हैं ये स्मार्ट टीवी, मिलेंगे ढेर सारे फीचर्स
25 हजार में बेस्ट हैं ये स्मार्ट टीवी, मिलेंगे ढेर सारे फीचर्स

वीडियोज

Sansani: बॉलीवुड पर लॉरेंस की खूनी नजर!
UP कांग्रेस के हाथ SIR की कौन सी 'फाइल'?
जमानत मिलने से पहले High Court ने Saurabh Das-Ashutosh Ranka को फटकारा!
सितारों की कड़ी सुरक्षा..'प्लान A' फेेल हुआ!
'दुश्मन' कौन 'अराजक' मौन?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'मुझे तुम पर गर्व और...', बेटे रेहान की प्रदर्शन वाली फोटो हटाने पर प्रियंका वाड्रा इमोशनल
'मुझे तुम पर गर्व और...', बेटे रेहान की प्रदर्शन वाली फोटो हटाने पर प्रियंका वाड्रा इमोशनल
MP में राज्यसभा उप चुनाव का ऐलान, 12 नवंबर को वोटिंग और काउंटिंग
MP में राज्यसभा उप चुनाव का ऐलान, 12 नवंबर को वोटिंग और काउंटिंग
दुर्गा पूजा में शामिल हुए न्यूयॉर्क के मेयर ममदानी, बोले- 'जय माता दी'
दुर्गा पूजा में शामिल हुए न्यूयॉर्क के मेयर ममदानी, बोले- 'जय माता दी'
Ramayana OTT Release: रणबीर कपूर की 'रामायण' ओटीटी पर कब और कहां होगी रिलीज? कैसे देख सकेंगे फिल्म? जानें- सारी डिटेल्स
'रामायण' ओटीटी पर कब और कहां होगी रिलीज? कैसे देख सकेंगे फिल्म? जानें- सारी डिटेल्स
कैगिसो रबाड़ा ने रचा इतिहास, डेल स्टेन का रिकॉर्ड तोड़ने से चूके
कैगिसो रबाड़ा ने रचा इतिहास, डेल स्टेन का रिकॉर्ड तोड़ने से चूके
सौरव दास-आशुतोष रांका को किसने तिहाड़ से बाहर निकाला? ये रही वकीलों की लिस्ट
सौरव दास-आशुतोष रांका को किसने तिहाड़ से बाहर निकाला? ये रही वकीलों की लिस्ट
तिहाड़ से बाहर आए सौरव दास ने बोला कुछ ऐसा, हंस पड़े लोग
तिहाड़ से बाहर आए सौरव दास ने बोला कुछ ऐसा, हंस पड़े लोग
हर वेबसाइट पर Cookies को हां कहना पड़ सकता है भारी, जानें क्यों?
हर वेबसाइट पर Cookies को हां कहना पड़ सकता है भारी, जानें क्यों?
Embed widget