एक्सप्लोरर

मॉनसून: स्मार्टफोन की ये सेटिंग्स बचाएंगी बारिश में भीगने और सड़कों पर फंसने से

आपके फोन की लोकेशन सर्विस ऑन रहेगी तभी मौसम से जुड़ी सही जानकारी मिल सकेगी. जैसे ही मौसम में कोई बदलाव होगा, फोन की मौसम ऐप या गूगल आपको अलर्ट भेजेगा.

केरल में इस साल मानसून तय वक्त से पहले पहुंच गया है और अब जल्द ही देश के बाकी हिस्सों में भी बारिश की शुरुआत होने वाली है. ऐसे में जहां एक ओर गर्मी से राहत मिलेगी, वहीं दूसरी तरफ अचानक होने वाली तेज बारिश, तूफान और हवाएं लोगों की मुश्किलें बढ़ा सकती हैं. दिल्ली-एनसीआर समेत कई इलाकों में आंधी-तूफान ने पहले ही कहर मचाया है.

अगर आप भी रोजाना बाहर निकलते हैं तो अब वक्त है अपने स्मार्टफोन को मानसून के लिए तैयार करने का. कुछ आसान सी सेटिंग्स और ऐप्स की मदद से आप समय रहते मौसम की जानकारी पा सकते हैं और बारिश में फंसने या भीगने से बच सकते हैं.

लोकेशन ऑन रखना है जरूरी

आपके फोन की लोकेशन सर्विस ऑन रहेगी तभी मौसम से जुड़ी सही जानकारी मिल सकेगी. जैसे ही मौसम में कोई बदलाव होगा, फोन की मौसम ऐप या गूगल आपको अलर्ट भेजेगा. इससे आप अपनी यात्रा या दिनभर की प्लानिंग को मौसम के हिसाब से एडजस्ट कर सकते हैं.

अपने फोन की वेदर ऐप का करें सही इस्तेमाल

हर स्मार्टफोन में पहले से एक मौसम बताने वाली ऐप मौजूद होती है. चाहे आपका फोन Android हो या iPhone, इसकी मदद से आप अगले कई दिनों के मौसम का हाल जान सकते हैं. ऐप की नोटिफिकेशन सेटिंग्स ऑन रखें ताकि मौसम की चेतावनियों की जानकारी आपको तुरंत मिल सके.

IMD की ऑफिशियल ऐप ज़रूर डाउनलोड करें

भारत सरकार के मौसम विभाग यानी IMD की ऑफिशियल ऐप ‘मौसम’ को जरूर इंस्टॉल करें. इस ऐप में आपको रीयल-टाइम अपडेट्स के साथ-साथ आने वाले दिनों का मौसम का अनुमान भी मिलता है. खास बात ये है कि इसमें बारिश, तूफान, लू और ओले गिरने जैसी स्थितियों के अलर्ट्स भी समय पर मिल जाते हैं.

Google से मौसम अलर्ट पाएं

गूगल ऐप्स को अगर आप लोकेशन की पूरी एक्सेस दे देते हैं तो यह भी आपको मौसम के लेटेस्ट अपडेट्स भेजता रहेगा. इसके लिए अपने फोन की सेटिंग्स में जाकर गूगल को “Allow all the time” पर सेट करें ताकि जब भी मौसम बदलने वाला हो, आपको फौरन पता चल जाए.

होम स्क्रीन पर लगाएं मौसम वाले विजेट्स

अगर आप मौसम की जानकारी बार-बार ऐप खोलकर नहीं देखना चाहते तो अपने फोन की होम स्क्रीन पर मौसम वाला विजेट लगाएं. इससे जैसे ही फोन को ऑन करेंगे, आपको टेम्परेचर, बारिश की संभावना और अन्य अपडेट्स स्क्रीन पर ही दिख जाएंगे. कई फोन्स में लॉक स्क्रीन वॉलपेपर भी मौसम के अनुसार बदलता है.

मानसून का मजा लेने के लिए जरूरी है कि आप पहले से सतर्क रहें. स्मार्टफोन में मौजूद ये छोटी-छोटी सेटिंग्स और ऐप्स आपकी बड़ी परेशानी को टाल सकती हैं. समय पर जानकारी मिलने से आप न सिर्फ बारिश से बच सकते हैं बल्कि ट्रैफिक जाम या किसी अनहोनी से भी दूर रह सकते हैं. तो इस बार मॉनसून में भीगने से बचना है, तो पहले अपने फोन को मानसून रेडी बनाइए

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

RedMagic 12 Pro+ आज होगा लॉन्च, मिलेगी 185Hz की बिना कटआउट स्क्रीन
RedMagic 12 Pro+ आज होगा लॉन्च, मिलेगी 185Hz की बिना कटआउट स्क्रीन
दिवाली पर इन गैजेट्स पर मिलेगी बंपर छूट, धमाका करने जा रहीं ये कंपनियां
दिवाली पर इन गैजेट्स पर मिलेगी बंपर छूट, धमाका करने जा रहीं ये कंपनियां
किचन का लुक बदलने आया Haier का 5-डोर फ्रिज, जानें क्या है खास?
किचन का लुक बदलने आया Haier का 5-डोर फ्रिज, जानें क्या है खास?
1 नवंबर से नया नियम लागू, अब नंबर के साथ दिखेगा कॉलर का असली नाम
1 नवंबर से नया नियम लागू, अब नंबर के साथ दिखेगा कॉलर का असली नाम

वीडियोज

सजा-ए-मौत का नीला ड्रम!
CJP को भी 'हाइजैक' कर लेंगे राहुल ?
थम नहीं रहा घमासान... कैसे निकलेगा समाधान? सटीक विश्लेषण
घुसपैठिया और SIR, 2029 की 'जंग' तैयार!
Vasudha: Vasudha के प्यार में रस्में भूला Dev, दादी ने कान पकड़कर सिखाया सबक!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
लद्दाख को 3,350 करोड़ की सौगात देकर बोले पीएम मोदी- 'हमारा फोकस युवाओं पर'
लद्दाख को 3,350 करोड़ की सौगात देकर बोले पीएम मोदी- 'हमारा फोकस युवाओं पर'
शिव, शंकर, विष्णु, कृष्ण... UP चुनाव से पहले सपा में शामिल हुए 5 'भगवान'
शिव, शंकर, विष्णु, कृष्ण... UP चुनाव से पहले सपा में शामिल हुए 5 'भगवान'
अंकिता भंडारी के मां-बाप को पुलिस ने हिरासत में लिया, गुस्से में शशि थरूर, बोले- 'समझाने की जरूरत...'
अंकिता भंडारी के मां-बाप को पुलिस ने हिरासत में लिया, गुस्से में शशि थरूर, बोले- 'समझाने की जरूरत...'
Box Office: बुधवार को फिर 'दृश्यम 3' ने मारी बाजी, 'हनुमान अंश' का कमाल जारी, 'द वन' का हुआ बंटाधार
बुधवार को फिर 'दृश्यम 3' ने मारी बाजी, 'हनुमान अंश' का कमाल जारी, जानें- कलेक्शन
युवराज सिंह ने किया खुलासा, दिल्ली कैपिटल्स में जुड़ने से पहले सौरव गांगुली से क्या हुई थी बातचीत
युवराज सिंह ने किया खुलासा, दिल्ली कैपिटल्स में जुड़ने से पहले सौरव गांगुली से क्या हुई थी बातचीत
आशुतोष रांका, सौरव के तिहाड़ जाते ही CJP की रत्ना सिंह को मिल रही धमकी, बोलीं- '₹2 वाले...'
आशुतोष रांका, सौरव के तिहाड़ जाते ही CJP की रत्ना सिंह को मिल रही धमकी, बोलीं- '₹2 वाले...'
दिव्या मित्तल ने किया राजनीतिक दल का ऐलान,दिए 3 वचन, कहा- हमारे पास फंड्स...
दिव्या मित्तल ने किया राजनीतिक दल का ऐलान,दिए 3 वचन, कहा- हमारे पास फंड्स...
Pope Leo XIV Cancer: किस कैंसर से जूझ रहे पोप लियो, एक लंग के बिना कितनी होंगी दिक्कतें?
किस कैंसर से जूझ रहे पोप लियो, एक लंग के बिना कितनी होंगी दिक्कतें?
Embed widget