एक्सप्लोरर

सावधान! बिना OTP नंबर के भी खातों से निकाले जा रहे पैसे, साइबर अपराधी ऐसे कर रहे फ्रॉड

बिना ओटीपी के आर्थिक अपराध करने के लिए अपराधियों ने एक तरीका ढूंढा है जिसमें वे लोगों से किसी तरह एक एप डाउनलोड करा लेते हैं.

नई दिल्ली: ओटीपी नंबर के जरिए ऑनलाइन ट्रांजेक्शन को काफी सुरक्षित माना जाता है लेकिन शातिर साइबर अपराधियों ने अब इसका भी तोड़ निकाल लिया है. बैंक यह सलाह देते हैं कि अपने डेबिट/क्रेडिट कार्ड का पिन नंबर या ओटीपी नंबर किसी को नहीं बताना चाहिए. ऐसा करने से आप किसी धोखाधड़ी से बचे रहेंगे. लेकिन अब अपराधी बिना ओटीपी नंबर के ही आर्थिक अपराध को अंजाम देने लगे हैं.

बिना ओटीपी के आर्थिक अपराध करने के लिए अपराधियों ने एक तरीका ढूंढा है जिसमें वे लोगों से किसी तरह एक एप डाउनलोड करा लेते हैं. बाद में इसी एप के जरिए सारी जानकारी चुराकर धोखाधड़ी को अंजाम दिया जाता है.

ऐसे होता है फ्रॉड -ऐसी धोखाधड़ी करने वाले ज्यादातर पेटीएम केवाईसी के नाम पर लोगों को ठग रहे हैं. ग्राहकों को फोन कर कहा जाता है कि आपका केवाईसी नहीं हुआ है, करवा लें अगर नहीं करवाएंगे तो पेटीएम अकाउंट 24 घंटे में बंद कर दिया जाएगा.

-कॉल करने वाला यह भी कहता है कि कोरोना महामारी के कारण वह फिजिकल वेरिफिकेशन के लिए किसी के घर नहीं आ-जा सकता है. इसलिए केवाईसी वेरीफिकेशन ऑनलाइन ही किया जा रहा है.

-इसके बाद कॉल करने वाला कहता है कि ऑनलाइन केवाईसी के लिए एक एप को  डाउनलोड कर लें. इसकी आईडी ग्राहक से पूछकर कॉलर उनके फोन को स्मार्ट तरीके से हैक कर लेता है.

-कॉलर ग्राहक को अपने पेटीएम अकाउंट में एक रुपये डालने के लिए कहता है. ग्राहक जब एक रुपये का भुगतान अपने पेटीएम अकाउंट में करता है तो इस लेनदेन के बीच डाउनलोड किए गए एप की मदद अपराधी पर्सनल जानकारी हासिल कर लेता है. जैसे - कॉलर की बातों में आकर अगर ग्राहक क्रेडिट कार्ड से पेमेंट करता है तो एप की मदद से फोन को हैक कर चुका अपराधी क्रेडिट कार्ड का पिन नंबर देख लेता है.

क्या कहते हैं साइबर एक्सपर्ट्स साइबर एक्सपर्ट्स का कहना है कि टीम व्यूवर जैसी एप से कोई भी व्यक्ति किसी दूसरे के सिस्टम पर पूरा अधिकार कर लेता है. ये एप किसी दूर बैठे सिस्टम की खामियों को दूर करने के काम आते हैं लेकिन अब इनका गलत इस्तेमाल हो रहा है.

इससे बचने के लिए इस तरह के एप बिना किसी कारण के डाउनलोड न करें. अगर आपके सिस्टम में खराबी है तो सिर्फ उन लोगों से ठीक कराएं जिन्हें आप व्यक्तिगत रूप से जानते हैं.

यह भी पढ़ें:

CM ममता की सभी राज्यों से अपील, NEET और JEE परीक्षा को टालने के लिए SC का रुख करें

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Laptop की भी होती है Expiry Date? जानिए कब होती है बदलने की जरूरत
Laptop की भी होती है Expiry Date? जानिए कब होती है बदलने की जरूरत
सोलर पैनल नहीं बना रहे पूरी बिजली, क्या हो सकते हैं कारण और कैसे करें समाधान? यहां जानें
सोलर पैनल नहीं बना रहे पूरी बिजली, क्या हो सकते हैं कारण और कैसे करें समाधान? यहां जानें
Refurbished Smartphones खरीदते समय क्या-क्या चीजें चेक करना चाहिए? ज्यादातर लोग करते हैं ये गलती
Refurbished Smartphones खरीदते समय क्या-क्या चीजें चेक करना चाहिए? ज्यादातर लोग करते हैं ये गलती
नौकरियां हो जाएंगी गायब, गूगल और ओपनआई जैसी कंपनियों ने एआई को लेकर दी नई वॉर्निंग
नौकरियां हो जाएंगी गायब, गूगल और ओपनआई जैसी कंपनियों ने एआई को लेकर दी नई वॉर्निंग

वीडियोज

Salman Khan की Maatrubhumi पर फिर संकट! रिलीज़ से पहले 40% फिल्म दोबारा शूट
Nitin Gadkari Exclusive: E20 Petrol पर क्या बोले? #nitingadkari #e20fuel #autolive
Operation Safed Sagar की अनसुनी कहानी अब आएगी सबके सामने
59 की उम्र में Sunita Ahuja का बॉलीवुड डेब्यू, बेटे Yashvardhan Ahuja संग करेंगी शुरुआत
Bollywood News: ट्रोलिंग से तौबा या प्रेग्नेंसी का नया ड्रामा? कियारा आडवाणी की 'दूसरी प्रेग्नेंसी' का सच आया सामने! (14-07-2026)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
बंगाल में सत्ता परिवर्तन के साथ तसलीमा की किस्मत भी पलटी, 20 साल बाद अपनी पसंदीदा जगह लौटेंगी
बंगाल में सत्ता परिवर्तन के साथ तसलीमा की किस्मत भी पलटी, 20 साल बाद अपनी पसंदीदा जगह लौटेंगी
'हवा में उड़ने वाली बस लाऊंगा', E20 के बाद क्या है नितिन गडकरी का अगला प्लान? खुद बता दिया
'हवा में उड़ने वाली बस लाऊंगा', E20 के बाद क्या है नितिन गडकरी का अगला प्लान? खुद बता दिया
बांकीपुर में BJP ने झोंकी ताकत, स्टार प्रचारकों की लिस्ट जारी, नितिन नवीन सहित 40 नाम
बांकीपुर में BJP ने झोंकी ताकत, स्टार प्रचारकों की लिस्ट जारी, नितिन नवीन सहित 40 नाम
Watch: एजबेस्टन में स्टैंड में बैठे टीम इंडिया को सपोर्ट कर रहे थे एमएस धोनी, अचानक नन्हे फैन ने ऑफर किए पॉपकॉर्न; फिर...
एजबेस्टन में स्टैंड में बैठे टीम इंडिया को सपोर्ट कर रहे थे धोनी, नन्हे फैन ने ऑफर किए पॉपकॉर्न
तारक मेहता' में नहीं कटेगा 'जेठालाल' का रोल, दिलीप जोशी के एग्जिट पर मेकर्स ने दी सफाई, बताया सारा सच
तारक मेहता' में नहीं कटेगा 'जेठालाल' का रोल, दिलीप जोशी के एग्जिट पर मेकर्स ने दी सफाई
Explained: आओ सेक्स के बारे में बात करें! स्कूली बच्चों को यौन शिक्षा देना क्यों जरूरी? कहीं POCSO में न फंस जाए आपका बच्चा
आओ सेक्स के बारे में बात करें! स्कूली बच्चों को यौन शिक्षा देना क्यों जरूरी?
Opinion: होर्मुज से उठता धुआं, अरब दुनिया की बेचैनी और आने वाले दिनों का खतरा
Opinion: होर्मुज से उठता धुआं, अरब दुनिया की बेचैनी और आने वाले दिनों का खतरा
'नमाज के लिए मुस्लिम पक्ष को दी जाएगी जगह', धार भोजशाला केस में सुप्रीम कोर्ट का आदेश, हाईकोर्ट के फैसले पर रोक नहीं
'नमाज के लिए मुस्लिम पक्ष को दी जाएगी जगह', धार भोजशाला केस में सुप्रीम कोर्ट का आदेश, हाईकोर्ट के फैसले पर रोक नहीं
Embed widget