एक्सप्लोरर

Microsoft ने बढ़ाई Xbox गेम पास के सब्सक्रिप्शन प्लान की कीमत, एक नया टियर भी किया लॉन्च

Microsoft ने भारत में Xbox गेम पास सब्सक्रिप्शन प्लान की कीमत बढ़ा दी है. कंपनी ने एक नया टियर भी लॉन्च किया है. माइक्रोसॉफ्ट Amazon Fire TV स्टिक पर Xbox Cloud Gaming भी लाने जा रहा है.

Xbox Game Pass New Subscription: दुनिया की बड़ी टेक जाइंट माइक्रोसॉफ्ट ने भारत में Xbox गेम पास सब्सक्रिप्शन प्लान की कीमत बढ़ा दी है. इस फैसले के बाद 12 सितंबर से गेमर्स को गेम पास के लिए ज्यादा पैसे खर्च करने होंगे. वहीं कंपनी ने स्टैंडर्ड नाम से एक नया टियर भी लॉन्च किया हैं.

पहले भारत में सब्सक्रिप्शन प्लान की कीमत मंथली 549 रुपये थी, लेकिन अब यूजर्स को सब्सक्रिप्शन प्लान के लिए मंथली 829 रुपये देने होंगे. इसके अलावा माइक्रोसॉफ्ट Amazon Fire TV स्टिक पर Xbox Cloud Gaming भी लाने जा रहा है. इसका मतलब है कि अब यूजर्स अपने Fire TV स्टिक पर क्लाउड की मदद से Xbox गेम खेल सकते हैं. बस इसके लिए आपकी इंटरनेट कनेक्टिविटी तेज होनी चाहिए. 

गेमर्स को खर्च करने होंगे ज्यादा पैसे

माइक्रोसॉफ्ट के गेम पास सब्सक्रिप्शन में बढ़ोतरी की वजह से कई सारे गेमर्स मायूस हो सकते हैं. दरअसल, हर गेमर महंगे प्लान के लिए इतना पैसा खर्च नहीं पाएगा. जो पहले प्लान के लिए 549 रुपये देते थे, उन्हें अब 829 रुपये मंथली देना होगा, जोकि काफी ज्यादा है. वहीं कंपनी ने पीसी गेम पास का भी सब्सक्रिप्शन भी 100 रुपये बढ़ा दिया, जिसके बाद जहां यूजर्स मंथली 349 रुपये खर्च कर रहे थे, तो अब उन्हें 449 रुपये देने होंगे. 

एनुअल प्लान्स में भी हुई बढ़ोतरी

माइक्रोसॉफ्ट ने यूजर्स को डबल झटका दिया है. मंथली प्लान के साथ कंपनी ने एनुअल प्लान्स के प्राइस में अच्छी खासी बढ़ोतरी कर दी है. गेम पास कोर प्लान की बात करें तो एनुअल मेंबरशिप के लिए जहां पहले 1,999 रुपये खर्च होते थे, उसकी जगह अब 3,349 रुपये खर्च होंगे.

वहीं 6 महीने वाली मेंबरशिप के लिए यूजर्स को पहले 749 रुपये देने होते थे, लेकिन अब 1,799 रुपये देने होंगे. इसके अलावा नए स्टैंडर्ड सब्सक्रिप्शन टियर की कीमत $14.99 मंथली (लगभग 1,250 रुपये) होगी. माइक्रोसॉफ्ट Xbox गेम पास में लेटेस्ट Call of Duty: Black Ops 6 को शामिल करने वाला है.

यह भी पढ़ें: Oppo Reno 12 Pro 5G Alternatives: ये धांसू फोन देंगे ओप्पो के इस शानदार AI स्मार्टफोन को कड़ी टक्कर

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Lenovo ThinkBook 14x भारत में लॉन्च, Intel Ultra से बदला परफॉर्मेंस गेम
Lenovo ThinkBook 14x भारत में लॉन्च, Intel Ultra से बदला परफॉर्मेंस गेम
iPhone बार-बार हो रहा है Hang? Apps से Storage तक समझें वजह
iPhone बार-बार हो रहा है Hang? Apps से Storage तक समझें वजह
PM Modi के साथ IMC-2026 का आगाज, दूसरे दिन 6G लॉन्च पर बड़ा फोकस
PM Modi के साथ IMC-2026 का आगाज, दूसरे दिन 6G लॉन्च पर बड़ा फोकस
एक Prompt और तैयार होगा Video Game, Google ने दिखाई नई टेक्नोलॉजी
एक Prompt और तैयार होगा Video Game, Google ने दिखाई नई टेक्नोलॉजी

वीडियोज

नाना पाटेकर की अंतिम यात्रा की तैयारी शुरू, गांव में पसरा सन्नाटा
एक शिष्य के सुसाइड पर सवाल !
मायानगरी के नाना...ऐसे तो नहीं जाना था
आंदोलन की बदलती 'भाषा', शुरू हुआ रील आंदोलन !
Gyanesh Kumar के खिलाफ Rahul Gandhi अब कहां रुकेंगे?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
Bypolls Result 2026 LIVE Streaming: नंदीग्राम में BJP और तमिलनाडु में चलेगा विजय का जादू? कहां-कैसे देखें रिजल्ट
नंदीग्राम में BJP और तमिलनाडु में चलेगा विजय का जादू? कहां-कैसे देखें रिजल्ट Live
CJP प्रोटेस्ट से पहले सुरक्षा घेरा, दिल्ली में 20000 से अधिक जवानों की तैनाती
CJP प्रोटेस्ट से पहले सुरक्षा घेरा, दिल्ली में 20000 से अधिक जवानों की तैनाती
वैभव सूर्यवंशी के 'सुपरस्टार' बनने पर कपिल देव का बड़ा बयान, कांबली से की तुलना
वैभव सूर्यवंशी के 'सुपरस्टार' बनने पर कपिल देव का बड़ा बयान, कांबली से की तुलना
नाना पाटेकर के निधन पर तनुश्री दत्ता का बड़ा बयान, 'अहंकारी आदमी था, ईश्वर ने ही प्राण हरे हैं...'
नाना पाटेकर के निधन पर तनुश्री दत्ता का बड़ा बयान, 'अहंकारी आदमी था, ईश्वर ने ही प्राण हरे हैं...'
'घर में रहे, Video न शेयर करें', भारतीय दूतावास की सऊदी में अपने नागरिकों के लिए एडवाइजरी
'घर में रहे, Video न शेयर करें', भारतीय दूतावास की सऊदी में अपने नागरिकों के लिए एडवाइजरी
'अभी इंतजार कीजिए', स्टारलिंक विवाद पर क्यों एलन मस्क बोले- थैंक्यू राहुल
'अभी इंतजार कीजिए', स्टारलिंक विवाद पर क्यों एलन मस्क बोले- थैंक्यू राहुल
'ज्ञानेश कुमार की तय हो जवाबदेही', दीपके को डर- '10 अक्टूबर से पहले गिरफ्तार..'
'ज्ञानेश कुमार की तय हो जवाबदेही', दीपके को डर- '10 अक्टूबर से पहले गिरफ्तार..'
SIR के पक्ष में उतरे 42 रिटायर्ड जज, देश के नाम खुला खत लिखकर किया आगाह
SIR के पक्ष में उतरे 42 रिटायर्ड जज, देश के नाम खुला खत लिखकर किया आगाह
Embed widget