एक्सप्लोरर

WhatsApp New Feature : iPhone यूजर्स के लिए WhatsApp ने रिलीज किए ये 3 कमाल के फीचर्स

WhatsApp Update : व्हाट्सऐप (WhatsApp)  ने आईफोन यूजर्स के लिए तीन नए फीचर्स रिलीज किए हैं. ये तीनों ही फीचर काफी काम के हैं. बताया जा रहा है कि जल्द ही इन्हें एंड्रॉयड फोन पर भी जारी किया जाएगा.

WhatsApp Features for iPhone : व्हाट्सऐप (WhatsApp)  दुनिया में सबसे ज्यादा यूज किए जाने वाले ऐप में से एक है. यह इंस्टेंट मैसेजिंग ऐप (Instant Messaging App) आपको लगभग हर स्मार्टफोन (SmartPhone) में नजर आ जाएगा. इस ऐप की पॉपुलैरिटी की सबसे बड़ी वजह इसके फीचर्स हैं, जिसे कंपनी लगातार अपग्रेड करती रहती है. लोगों को समय-समय पर नए फीचर्स मिलते रहते हैं. इसी कड़ी में मेटा (Meta) के स्वामित्व वाली इस कंपनी ने तीन नए फीचर्स अपने नए वर्जन 22.2.75 के साथ रिलीज किए हैं. हालांकि ये तीनों फीचर अभी आईफोन (iPhone) यूजर्स के लिए ही जारी किए गए हैं, लेकिन चर्चा है कि जल्द ही इसे एंड्रॉयड यूजर्स के लिए भी रिलीज कर दिया जाएगा. आइए जानते हैं कि आखिर कौन से तीन नए फीचर्स आईफोन यूजर्स को मिले हैं.

1. बिना आपकी मर्जी के नहीं आएगा मैसेज

अगर आप आईफोन (iPhone) यूज करते हैं और आपका सॉफ्टवेयर iOS 15 है तो आप फोकस मोड (Focus Mode) से परिचित होंगे. व्हाट्सऐप (WhatsApp) का नया फीचर इसी मोड को यूज करेगा. इससे आप व्हाट्सऐप को भी डीएनडी मोड (DND Mode) में डालकर यह तय कर सकेंगे कि आपको कौन मैसेज कर सकता है और कौन नहीं. यह फीचर पहले iMessage ऐप के लिए काम करता था, लेकिन इस ऑप्शन को अब व्हाट्सऐप के साथ भी लिंक कर दिया गया है.

ये भी पढ़ें : WhatsApp Features: व्हाट्सऐप कर रहा नए फीचर की तैयारी, जब करेंगे ये काम तो बदली-बदली नजर आएगी डिस्प्ले

2. बदल गया वॉइस रिकॉर्डिंग का भी विकल्प

इस फीचर की टेस्टिंग काफी समय से चल रही थी और लोगों को इसका इंतजार भी काफी समय से था. फिलहाल नए अपडेट में इसे आईफोन (iPhone) यूजर्स के लिए रिलीज कर दिया गया है. इसके तहत अब आप वॉइस मैसेज (Voice Message) को रिकॉर्ड करते समय उसे रोककर सुनते हुए चेक कर सकते हैं साथ ही जिस पॉइंट पर आपने रिकॉर्डिंग रोकी थी, उसी पॉइंट से इसे शुरू करके रिकॉर्डिंग आगे बढ़ा सकते हैं. इसका फायदा ये होगा कि अब रिकॉर्डिंग के दौरान हुई गलती को आप सुधार सकेंगे.

ये भी पढ़ें : Upcoming Smartphone: 22GB रैम और 640GB इंटरनल मैमोरी के साथ आने वाले इस स्मार्टफोन में ये मिल सकते हैं फीचर्स

3. नोटिफिकेशंस में सेंडर की फोटो

व्हाट्सऐप (WhatsApp) का यह नया फीचर भी कमाल का है. इसके तहत अब आपको अगर कोई मैसेज भेजता है तो मैसेज नोटिफिकेशंस (Message Notifications) के साथ आपको उसकी प्रोफाइल फोटो (Profile Photo) भी दिखेगी. अभी तक मैसेज आने पर नोटिफिकेशंस में सेंडर का केवल नाम दिखाई देता था. हालांकि इस फीचर का इस्तेमाल वही कर सकेंगे जिनका आईफोन iOS 15 या इससे लेटेस्ट वर्जन से अपडेट है.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Smart Meter में लाल, हरी और पीली लाइट का क्या मतलब होता है? जानें क्या है इनका काम
Smart Meter में लाल, हरी और पीली लाइट का क्या मतलब होता है? जानें क्या है इनका काम
TECNO के 0mm Bezel से NVIDIA DLSS 5 तक, टेक्नोलॉजी की दुनिया में बड़े लॉन्च
TECNO के 0mm Bezel से NVIDIA DLSS 5 तक, टेक्नोलॉजी की दुनिया में बड़े लॉन्च
Apple Event 2026 में नए HomePod और Apple TV 4K की हो सकती है एंट्री
Apple Event 2026 में नए HomePod और Apple TV 4K की हो सकती है एंट्री
क्या बदल सकते हैं Google Maps में बोलने वाली आवाज? जानिए पूरी सच्चाई
क्या बदल सकते हैं Google Maps में बोलने वाली आवाज? जानिए पूरी सच्चाई

वीडियोज

Bollywood News: सितारों के सिर चढ़ा जन्माष्टमी का खुमार! तस्वीरों में दिखा भक्ति का रंग तो एथनिक लुक से लगा ग्लैमर का तड़का (05.09.2026)
Bareilly Ke Bacchan: 🤗Bachchan's के झोल से जीती Sangam, Krishna संग नैन मटक्का और फूटी मटकी! #sbs
MYSTERY NEWS: रेगिस्तान में अचानक बर्फबारी, प्रलय या मौसम का अनोखा खेल? |ABPLIVE
Bollywood News: बॉलीवुड से नहीं मिला साथ, अब विदेशों में छाप छोड़ेगी ‘हनुमान अंश’ (04.09.26)
Shehnaaz Gill और Gippy Grewal का मजेदार Interview | Pyaar, Regret और Singh VS Kaur पर खुलकर बात

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
गाजियाबाद जासूसी मामले में NIA का एक्शन, 13 आरोपियों के खिलाफ चार्जशीट दाखिल
गाजियाबाद जासूसी मामले में NIA का एक्शन, 13 आरोपियों के खिलाफ चार्जशीट दाखिल
धौलपुर में दर्दनाक सड़क हादसा, पानी से गुजरते वक्त पोखर में पलटी कार, 4 की मौत
धौलपुर में दर्दनाक सड़क हादसा, पानी से गुजरते वक्त पोखर में पलटी कार, 4 की मौत
'यौन उत्पीड़न, फेक तस्वीरें और...', सिल्वर मेडल विजेता केया बनर्जी ने सुनाई आपबीती
'यौन उत्पीड़न, फेक तस्वीरें और...', सिल्वर मेडल विजेता केया बनर्जी ने सुनाई आपबीती
सीएम पुष्कर सिंह धामी का तोहफा, उत्तराखंड में ‘हनुमान अंश’ होगी टैक्स फ्री
सीएम पुष्कर सिंह धामी का तोहफा, उत्तराखंड में ‘हनुमान अंश’ होगी टैक्स फ्री
Live: एक दिन की पुलिस कस्टडी में स्वतंत्र भारद्वाज, CJP कार्यकर्ता के वकील ने उठाए सवाल
Live: एक दिन की पुलिस कस्टडी में स्वतंत्र भारद्वाज, CJP कार्यकर्ता के वकील ने उठाए सवाल
अमेरिका ने ईरान के ऑयल टैंकर पर किया अटैक, खार्ग आइलैंड के पास धमाके
अमेरिका ने ईरान के ऑयल टैंकर पर किया अटैक, खार्ग आइलैंड के पास धमाके
ऐसा कौन करता है? सांप को साबुन लगाकर नहला रहा था बच्चा, वीडियो वायरल
ऐसा कौन करता है? सांप को साबुन लगाकर नहला रहा था बच्चा, वीडियो वायरल
UPSSSC में कंप्यूटर ऑपरेटर की भर्ती, 28 सितंबर तक करें आवेदन
UPSSSC में कंप्यूटर ऑपरेटर की भर्ती, 28 सितंबर तक करें आवेदन
Embed widget