एक्सप्लोरर

Meta ने लॉन्च किया Meta AI ऐप, ChatGPT को दे रहा सीधी टक्कर, दोस्त देख सकेंगे आपकी AI से बातचीत!

Meta ने अपना नया AI चैटबॉट ऐप लॉन्च किया है, जो ChatGPT को टक्कर देता है और इसमें आपकी AI बातचीत दोस्तों से शेयर करने का सोशल फीचर भी शामिल है.

टेक्नोलॉजी की दुनिया में एक और बड़ा कदम उठाते हुए Meta ने अपना नया AI चैटबॉट ऐप लॉन्च कर दिया है, Meta AI. यह ऐप अब सीधे तौर पर OpenAI के पॉपुलर AI चैटबॉट ChatGPT को टक्कर दे रहा है. लेकिन खास बात ये है कि Meta ने इसे सिर्फ एक AI चैटबॉट नहीं, बल्कि एक सोशल टच के साथ लॉन्च किया है.

क्या है Meta AI ऐप और क्यों है खास?

Meta AI एक ऐसा स्मार्ट चैटबॉट ऐप है जो आपकी बातों को समझकर उसी के हिसाब से जवाब देता है. आप इससे टेक्स्ट में भी बात कर सकते हैं और आवाज में भी. आसान भाषा में कहें तो, आने वाले समय में ये आपकी पर्सनल AI असिस्टेंट की तरह काम करेगा, जो आपको न केवल जवाब देता है, बल्कि धीरे-धीरे आपको समझकर और बेहतर जवाब देने लगता है.

इस ऐप के बारे में बताते हुए Meta की तरफ से कहा गया कि, 'Meta AI को इस तरह बनाया गया है कि ये आपको जान सके, ताकि आपके सवालों के जवाब ज़्यादा मददगार बनें, और ये इतना आसान है कि आप इससे आराम से बात कर सकते हैं, जैसे किसी दोस्त से कर रहे हों.'

अब AI से की गई बातें देख सकेंगे आपके दोस्त!

Meta AI की सबसे दिलचस्प चीज है इसका 'Discover Feed' फीचर. इसमें आप देख सकते हैं कि आपके दोस्त AI से क्या-क्या पूछ रहे हैं और कैसे मजेदार जवाब मिल रहे हैं. जैसे कोई यूजर AI से पूछता है कि 'मुझे 3 इमोजी में बताओ मैं कैसा इंसान हूं' और फिर उसे अपने दोस्तों के साथ शेयर कर देता है.

Meta ने बताया है कि आपकी कोई भी बातचीत तब तक शेयर नहीं होगी जब तक आप खुद न चाहें. लेकिन अगर आप चाहें तो अपनी AI चैट्स को दूसरों से शेयर करके क्रिएटिविटी दिखा सकते हैं और दूसरों की देख सकते हैं.

वॉयस मोड से बातचीत और भी आसान

Meta AI में अब नया वॉयस मोड जोड़ा गया है. अब आप बोलकर भी सवाल पूछ सकते हैं और AI भी बोलकर ही जवाब देगा. इसके लिए Meta ने full-duplex speech नाम की नई तकनीक लाई है, जिससे बात करना और भी नेचुरल लगता है, जैसे आप किसी इंसान से बात कर रहे हों.

फिलहाल ये वॉयस फीचर सिर्फ अमेरिका, कनाडा, ऑस्ट्रेलिया और न्यूज़ीलैंड में उपलब्ध है. कुछ तकनीकी दिक्कतें भी आ सकती हैं क्योंकि ये फीचर अभी टेस्टिंग में है.

Ray-Ban स्मार्ट चश्मे के साथ भी काम करेगा Meta AI

Meta ने हाल ही में Ray-Ban Meta स्मार्ट चश्मे भी लॉन्च किए हैं और अब भारत में लाने की तैयारी कर रहा है. इस ऐप को अब Ray-Ban चश्मों के साथ भी जोड़ा जाएगा, जिससे आप चश्मा पहनकर भी AI से बात कर सकें. हालांकि, ये सुविधा अभी कुछ चुनिंदा देशों में ही शुरू हुई है.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

अब चश्मे में मिलेगा ChatGPT? Nothing बना रहा है AI Smart Glasses!
अब चश्मे में मिलेगा ChatGPT? Nothing बना रहा है AI Smart Glasses!
ऑनलाइन विज्ञापनों से कैसे जासूसी कर रहा था इजरायल? रिसर्च में खुलासा
ऑनलाइन विज्ञापनों से कैसे जासूसी कर रहा था इजरायल? रिसर्च में खुलासा
अब ऐप डाउनलोड के साथ खरीदें फोन! Google Play Store में आया नया फीचर
अब ऐप डाउनलोड के साथ खरीदें फोन! Google Play Store में आया नया फीचर
कितने का आता है फेसियल रिकॉग्निशन कैमरा, क्या-क्या होते हैं फीचर्स?
कितने का आता है फेसियल रिकॉग्निशन कैमरा, क्या-क्या होते हैं फीचर्स?

वीडियोज

'इच्छाधारी बीवी' को सजा-ए-मौत!
विदेश से 'मंतर' अराजक 'जंतर'
संविधान नहीं..सड़कतंत्र पर भरोसा ?
CEC पर दिल्ली में NON-STOP बवाल...तख्तापलट का ट्रेलर?
Bollywood News: 'रामायण' का हॉलीवुड में डंका, 3 घंटे 15 मिनट की होगी महागाथा! (16.10.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
अभिजीत दीपके की हिरासत पर शशि थरूर का रिएक्शन, 'दिल्ली पुलिस आपको...'
अभिजीत दीपके को हिरासत में लेने पर शशि थरूर का रिएक्शन, 'दिल्ली पुलिस आपको...'
CBI अधिकारियों से मिले अंकिता भंडारी के माता-पिता, निष्पक्ष जांच का मिला भरोसा
CBI अधिकारियों से मिले अंकिता भंडारी के माता-पिता, निष्पक्ष जांच का मिला भरोसा
प्रशांत भूषण के रिजीम चेंज वाले बयान पर बोले योगेंद्र यादव बोले- 'ये भारत का...'
प्रशांत भूषण के रिजीम चेंज वाले बयान पर बोले योगेंद्र यादव बोले- 'ये भारत का...'
पैनिक अटैक, शराब की लत, 26 दिन रिहैब सेंटर...तलाक के बाद बुरी तरह टूट गए थे युजवेंद्र चहल
पैनिक अटैक, शराब की लत, 26 दिन रिहैब सेंटर...तलाक के बाद बुरी तरह टूट गए थे युजवेंद्र चहल
शमी-भुवी फिर नजरअंदाज, हार्दिक गायब; NZ दौर के लिए टीम इंडिया के चयन पर सवाल
शमी-भुवी फिर नजरअंदाज, हार्दिक गायब; NZ दौर के लिए टीम इंडिया के चयन पर सवाल
'सपा जॉइन कई लेहला का...', सच होगा रवि किशन का तंज? अखिलेश से मिले BJP पार्षद
'सपा जॉइन कई लेहला का...', सच होगा रवि किशन का तंज? अखिलेश से मिले BJP पार्षद
JEE Mains के लिए कब से शुरू हो रहे रजिस्ट्रेशन? ये डॉक्यूमेंट्स रखें तैयार
JEE Mains के लिए कब से शुरू हो रहे रजिस्ट्रेशन? ये डॉक्यूमेंट्स रखें तैयार
मेकअप टिप्स; इंडियन स्किन टोन के लिए ऐसे चुनें सही फाउंडेशन और ब्लश
मेकअप टिप्स; इंडियन स्किन टोन के लिए ऐसे चुनें सही फाउंडेशन और ब्लश
Embed widget