एक्सप्लोरर

इंस्टाग्राम और फेसबुक पर आया नया "Take It Down" टूल, किस काम आएगा वो जानिए

मेटा ने फेसबुक और इंस्टाग्राम के लिए 'टेक इट डाउन' टूल पेश किया है. इसकी मदद से यूजर्स न्यूड कंटेंट को प्लेटफार्म से हटा सकते हैं.

मेटा ने फेसबुक और इंस्टाग्राम के लिए 'टेक इट डाउन' टूल पेश किया है जो टीनएजर्स को अतीत में अपलोड की गई न्यूड फोटो को हटाने का ऑप्शन देगा.  इस टूल को नेशनल सेंटर फॉर मिसिंग एंड एक्सप्लोइटेड चिल्ड्रन (NCMEC ) द्वारा ऑपरेट किया जाता है. इस फीचर को लॉन्च करने का मकसद सेक्सटॉर्शन के केस को कम करना है. दरअसल, फेसबुक और इंस्टाग्राम पर युवा आजकल न्यूड तस्वीरें एक दूसरे को शेयर कर देते हैं जिसके बाद इन तस्वीरों के बेस पर उन्हें ब्लैकमेल या डराया जाता है. कई बार तो इन तस्वीरों को इंटरनेट पर पब्लिश करने की धमकी दी जाती है. इससे बचने के लिए यूजर्स सालों-साल इस तरह के गलत काम में उलझे रहते हैं और न जाने सामने वाले व्यक्ति के कहने पर क्या कुछ करते हैं. इस सब को खत्म करने के लिए मेटा ने ये टूल लॉन्च किया है. 

इस नए टूल की मदद से बच्चे या उनके माता-पिता यदि अतीत में कोई ऐसी फोटो (नग्न,या आधी नग्न) इन प्लेटफार्म पर अपलोड की गई है तो उसे डिलीट  या फैलने से रोक सकते हैं. जैसे ही यूजर्स फोटो को हटाने के लिए अपील करेंगे तो ये फोटो एक डिजिटल फिंगरप्रिंट में कन्वर्ट हो जाएगी जिसे Hashes कहा जाता है और फिर ये NCMEC को शेयर कर दी जाएगी. यदि कोई आपकी फोटो को इंटरनेट पर अपलोड करने की कोशिश करता है तो फेसबुक इस hash मैचिंग टेक्नोलॉजी से उसे ब्लॉक कर देगा और अपलोड नहीं होने देगा. 

लेकिन ये है पेंच 

ध्यान दें, ये टूल केवल फेसबुक और इंस्टाग्राम के लिए मेटा ने जारी किया है. वॉट्सऐप पर अगर कोई ऐसी तस्वीर शेयर करता है तो उसे डिलीट नहीं किया जा सकता. इसके अलावा अगर कोई व्यक्ति उस तस्वीर (पहले अपलोड की गई या भेजी गई) में छेड़छाड़ या उसे एडिट करता है तो तब भी ये तस्वीर प्लेटफार्म से डिलीट नहीं हो पाएगी क्योंकि इसे एक नई तस्वीर समझा जाता है. इसके लिए दोबारा नई तस्वीर को रिपोर्ट करना होगा. 

हाल ही में मेटा ने शुरू की है पेड वेरिफिकेशन सर्विस

मेटा के सीईओ मार्क जुकरबर्ग ने कुछ समय पहले इंस्टाग्राम और फेसबुक के लिए पेड वेरिफिकेशन सर्विस का ऐलान किया था. फिलहाल पेड वेरिफिकेशन सर्विस ऑस्ट्रेलिया और न्यूजीलैंड में शुरू की गई है. यहां वेब यूजर्स को हर महीने 990 रुपये और एंड्रॉयड और आईओएस यूजर्स को 1240 रुपये का भुगतान करना होता है.

यह भी पढ़ें: Twitter down: ठप हुआ ट्विटर, लोगों को नहीं दिख रहे नए ट्वीट्स

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

एक ऐप से जुड़ेगा परिवार का मोबाइल डेटा, Vi ने शुरू की नई सुविधा
एक ऐप से जुड़ेगा परिवार का मोबाइल डेटा, Vi ने शुरू की नई सुविधा
अच्छी स्मार्टवॉच के लिए कितना बजट होना जरूरी? जान लें
अच्छी स्मार्टवॉच के लिए कितना बजट होना जरूरी? जान लें
सर्दियों में ये वाला रूम हीटर बचाता है सबसे ज्यादा बिजली बिल
सर्दियों में ये वाला रूम हीटर बचाता है सबसे ज्यादा बिजली बिल
अब चश्मे में मिलेगा ChatGPT? Nothing बना रहा है AI Smart Glasses!
अब चश्मे में मिलेगा ChatGPT? Nothing बना रहा है AI Smart Glasses!

वीडियोज

'इच्छाधारी बीवी' को सजा-ए-मौत!
विदेश से 'मंतर' अराजक 'जंतर'
संविधान नहीं..सड़कतंत्र पर भरोसा ?
CEC पर दिल्ली में NON-STOP बवाल...तख्तापलट का ट्रेलर?
Bollywood News: 'रामायण' का हॉलीवुड में डंका, 3 घंटे 15 मिनट की होगी महागाथा! (16.10.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'अपराध कैसे...', अभिजीत दीपके की गिरफ्तारी पर भड़की CJP, पुलिस पर लगाया ये आरोप
'अपराध कैसे...', अभिजीत दीपके की गिरफ्तारी पर भड़की CJP, पुलिस पर लगाया ये आरोप
राजस्थान: दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे पर भीषण हादसा, 8 लोगों की मौत
राजस्थान: दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे पर भीषण हादसा, 8 लोगों की मौत
'स्वस्थ जीवन की कामना', PM मोदी ने CM भगवंत मान को किया बर्थडे विश
'स्वस्थ जीवन की कामना', PM मोदी ने CM भगवंत मान को किया बर्थडे विश
चार टी20 में लुटाए 879 रन, फिर भी गेंदबाजों को फुल सपोर्ट, भारतीय कोच का बड़ा बयान
चार टी20 में लुटाए 879 रन, फिर भी गेंदबाजों को फुल सपोर्ट, भारतीय कोच का बड़ा बयान
4 हजार करोड़ से ज्यादा कमाने वाली ये हॉरर फिल्म अब OTT पर फैलाएगी दशहत, जानें- कब और कहां देखें?
4 हजार करोड़ से ज्यादा कमाने वाली ये फिल्म अब ओटीटी पर होगी रिलीज, जानें- कब और कहां देखें?
ट्रंप ने सिर्फ 5 दिन में नई प्रेस सेक्रेटरी को पद से हटाया? सामने आई वजह
ट्रंप ने सिर्फ 5 दिन में नई प्रेस सेक्रेटरी को पद से हटाया? सामने आई वजह
Water Tank Cleaning: टंकी साफ करने के बाद भी पानी से आती है बदबू? जानें असली वजह
टंकी साफ करने के बाद भी पानी से आती है बदबू? जानें असली वजह
सोयाबीन किसानों को राहत, भावांतर योजना में रजिस्ट्रेशन की तारीख बढ़ी
सोयाबीन किसानों को राहत, भावांतर योजना में रजिस्ट्रेशन की तारीख बढ़ी
Embed widget