एक्सप्लोरर

मेड-इन-इंडिया गेम FAU-G: Domination ने बनाया वर्ल्ड रिकॉर्ड, भारत के वीरों को है समर्पित

FAU-G: Domination Pre Registration: भारत में बने इस गेम ने रिलीज़ होने से पहले ही एक नया रिकॉर्ड बना दिया है. आइए हम आपको पीएम मोदी से कनेक्शन वाले इस मेड इन इंडिया गेम के बारे में बताते हैं.

FAU-G: Domination: भारत में बना मेड-इन-इंडिया गेम FAU-G: Domination ने गेमिंग की दुनिया में एक नया कीर्तिमान स्थापित किया है. इस गेम ने सिर्फ तीन हफ्तों में 1 मिलियन से अधिक प्री-रजिस्ट्रेशन हासिल कर लिए हैं. यह उपलब्धि नाज़ारा पब्लिशिंग और nCore Games के लिए एक महत्वपूर्ण माइल स्टोन है, जो इसे इतनी तेजी से इस मुकाम तक पहुंचाने वाला सबसे तेज़ गेम बनाता है.

FAU-G: Domination का प्री-रजिस्ट्रेशन 5 सितंबर को शुरू हुआ था, और इसके बाद से ही इसे भारतीय गेमर्स से जबरदस्त प्रतिक्रिया मिली है. इस गेम के ट्रेलर और FAU-G: Domination वर्ल्ड प्रीमियर इवेंट ने गेमर्स के बीच काफी एक्साइटमेंट पैदा कर दी है. इस इवेंट में nCore Group और Dot9 Games के मेंटर अक्षय कुमार भी शामिल थे.

सह-संस्थापक ने क्या कहा?

nCore Games के सह-संस्थापक विशाल गोंडल ने कहा, "इतनी जल्दी इस माइलस्टोन को हासिल करना हाई क्वालिटी वाले, भारत में निर्मित कंटेंट की बढ़ती मांग का एक बड़ा प्रमाण है. भारतीय गेमर्स एक समझदार दर्शक हैं, और उनका जबरदस्त समर्थन दिखाता है कि वे अपने संस्कृति और पहचान को दर्शाने वाले अनुभवों के लिए भूखे हैं."

Dot9 Games के सह-संस्थापक और सीईओ दीपक ऐल ने कहा, "एक मिलियन प्री-रजिस्ट्रेशन हमारे लिए एक बड़ा प्रोत्साहन है. हम गेम को और भी बेहतर बनाने के लिए कड़ी मेहनत कर रहे हैं और लॉन्च से पहले कुछ प्ले टेस्ट भी करेंगे."

पीएम मोदी ने किया था आह्वान

दरअसल, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने स्वतंत्रता दिवस समारोह में अपने भाषण के दौरान भारतीय गेमिंग इडस्ट्री को विश्व स्तरीय गेम्स डिजाइन करने पर ध्यान केंद्रित करने का आह्वान किया था. इस गेम में विभिन्न नक्शे, हथियार और फायरफाइट्स शामिल हैं, जो भारतीय और अंतरराष्ट्रीय गेमर्स के लिए एक अद्वितीय अनुभव प्रदान करेंगे.

इस गेम को भारत के वीरों को समर्पित किया गया है. FAU-G: Domination में कुछ विशेष कॉस्मेटिक आइटम भी शामिल होंगे, जिनकी 100 प्रतिशत आय भारत के वीर को जाएगी.

FAU-G: Domination की इस शानदार सफलता ने यह साबित कर दिया है कि भारतीय गेमिंग उद्योग में विश्व स्तरीय गेम्स बनाने की क्षमता है और यह गेमर्स के बीच एक नई उम्मीद जगाने में सफल रहा है.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

WhatsApp ला रहा है नया Birthday फीचर, अब भूलेंगे नहीं किसी का खास दिन
WhatsApp ला रहा है नया Birthday फीचर, अब भूलेंगे नहीं किसी का खास दिन
फोन पर Spam का टैग कौन लगाता है? जानिए कैसे काम करती हैं Caller ID Apps
फोन पर Spam का टैग कौन लगाता है? जानिए कैसे काम करती हैं Caller ID Apps
स्पैम कॉल्स पर बड़ा बवाल! Truecaller और TRAI आमने-सामने, जानिए यूजर्स पर क्या पड़ेगा असर?
स्पैम कॉल्स पर बड़ा बवाल! Truecaller और TRAI आमने-सामने, जानिए यूजर्स पर क्या पड़ेगा असर?
Instagram पर मचा बवाल, Meta ने चुपचाप हटा दिया AI इमेज फीचर, जानिए क्या है पूरा मामला
Instagram पर मचा बवाल, Meta ने चुपचाप हटा दिया AI इमेज फीचर, जानिए क्या है पूरा मामला

वीडियोज

Sairab: 😯Tinni ने मां पर फिर उठाए सवाल, Nayanika को गलत समझ रही टिनी की एंट्री से बढ़ा ड्रामा। #sbs
Bollywood News: आमिर खान की तीसरी शादी की अफवाहों पर मचा बवाल, भड़का बजरंग दल (11.07.26)
Yash और Kiara Advani की केमिस्ट्री पर उठे सवाल
Sansani | Meerut News: खबरदार...मैं खाकी वाला हूं ! | ABP News
June 2026 Car Sales Report: Tata Punch No.1 | Maruti को लगा बड़ा झटका? #tata #maruti #autolive

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
वियतनाम में नाव पलटने से भारतीय पर्यटकों की मौत पर राहुल गांधी का आया रिएक्शन, कहा - 'मैं भारत सरकार से...'
वियतनाम में नाव पलटने से भारतीय पर्यटकों की मौत पर राहुल गांधी का आया रिएक्शन, कहा - 'मैं भारत सरकार से...'
आगरा: 'इतने सालों तक ये सब...', राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले पर सचिन पायलट ने बोला हमला
आगरा: 'इतने सालों तक ये सब...', राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले पर सचिन पायलट ने बोला हमला
ट्रस्ट, टेक्नोलॉजी और टैलेंट... न्यूजीलैंड में PM मोदी ने बताया ट्रेड का ट्रिपल 'T' फॉर्मूला, कहा- 'FTA अगले 5 साल में...'
ट्रस्ट, टेक्नोलॉजी और टैलेंट... न्यूजीलैंड में PM मोदी ने बताया ट्रेड का ट्रिपल 'T' फॉर्मूला, कहा- 'FTA अगले 5 साल में...'
इस भारतीय गेंदबाज ने रचा इतिहास, लॉर्ड्स में 5 विकेट लेने वाली बनी दुनिया की पहली बॉलर
इस भारतीय गेंदबाज ने रचा इतिहास, लॉर्ड्स में 5 विकेट लेने वाली बनी दुनिया की पहली बॉलर
मीटू विवाद के बाद से कहां गायब हैं बॉलीवुड के 'संस्कारी बाबूजी'? दोस्त ने बताया आलोक नाथ का हाल, बोले- 'अब वो पूरी तरह बदल.....
मीटू विवाद के बाद से कहां गायब हैं आलोक नाथ? दोस्त ने किया खुलासा, बोले- 'वो अब एक्टिंग से दूर...'
India-US Trade Deal: अमेरिका के 12.5% अतिरिक्त टैरिफ पर भारत का करारा पलटवार, कहा- 'एकतरफा फैसले...'
अमेरिका के 12.5% अतिरिक्त टैरिफ पर भारत का करारा पलटवार, कहा- 'एकतरफा फैसले...'
ढोल की ताल पर दादी ने डांस से उड़ाया गर्दा, यूजर्स बोले, कोई तो इन्हें रोक लो- वीडियो वायरल
ढोल की ताल पर दादी ने डांस से उड़ाया गर्दा, यूजर्स बोले, कोई तो इन्हें रोक लो- वीडियो वायरल
LPG सिलेंडर लेते समय लापरवाही न करें, ये छोटी गलती बन सकती है बड़ा हादसा, आज ही जान लें जरूरी बात
LPG सिलेंडर लेते समय लापरवाही न करें, ये छोटी गलती बन सकती है बड़ा हादसा, आज ही जान लें जरूरी बात
Embed widget