एक्सप्लोरर

MWC 2024: Lenovo ने पेश किया दुनिया का पहला ट्रांसपेरेंट डिस्प्ले और कीबोर्ड वाला लैपटॉप

Lenovo: लेनोवो ने मोबाइल वर्ल्ड कांग्रेस 2024 में दुनिया का पहला टांसपेरेंट डिस्प्ले और कीबोर्ड वाला लैपटॉप लॉन्च किया है. आइए हम आपको इस लैपटॉप के बारे में बताते हैं.

Transparent Display Laptop: आज यानी 26 फरवरी को टेक वर्ल्ड का सबसे बड़ा इवेंट मोबाइल वर्ल्ड कांग्रेस 2024 शुरू हो चुका है. इस साल यह इवेंट स्पेन के बार्सिलोना में आयोजित किया जा रहा है. इस इवेंट में दुनिया भर की कंपनी मॉर्डन टेक्नोलॉजी के साथ अपने-अपने इनोवेटिव प्रॉडक्ट्स को पेश कर रही है. इस क्रम में अमेरिकन कंपनी लेनोवो ने टांसपेरेंट डिस्प्ले और टांसपेरेंट कीबोर्ड वाला लैपटॉप पेश किया है. आइए हम आपको इस खास लैपटॉप के बारे में बताते हैं.

लेनोवो का नया लैपटॉप

लेनोवो के इस अनोखे लैपटॉप का नाम Lenovo ThinkBook Transparent Display है. इसमें कंपनी ने 17.3 इंच की बेजल-लेस स्क्रीन दी है, जो जो 720p रिज़ॉल्यूशन वाली माइक्रो-एलईडी स्क्रीन का उपयोग करती है. इसमें एक टांसपेरेंट यानी आर-पार दिखने वाला कीबोर्ड भी दिया गया है, जिसमें एक फ्लोटिंग फुटपैड डिज़ाइन है.

एक पारदर्शी डिस्प्ले और कीबोर्ड के अलावा लेनोवो ने अपने इस लैपटॉप में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस जेनरेटेड कंटेंट (AIGC) को भी शामिल किया है, जिसमें यूज़र्स रियल-वर्ल्ड के ऑब्जेक्ट से इंरेक्ट भी कर सकते हैं. हालांकि, लेनोवो ने अभी सिर्फ अपने इस पारदर्शी लैपटॉप का एक कॉन्सेप्ट पेश किया है और इसे खरीदने के लिए यूज़र्स को थोड़ा इंतजार करना पड़ेगा.

इस लैपटॉप के चेसिस पर एक कैमरा मौजूद है, जो इमेज की पहचान करने के लिए एआई का उपयोग करता है और उसी का डिजिटल वर्ज़न लैपटॉप पर प्रदर्शित करता है. लेनोवो के इस लैपटॉप पर मिलने वाले सॉफ्टवेयर की बात करें तो कंपनी के मुताबिक यह आजकल के मॉर्डन लैपटॉप में मिलने वाले लेटेस्ट ओएस Window 11 पर ही चलता है. इस लैपटॉप के हार्डवेयर के लिए कंपनी ने कोई जानकारी नहीं दी है.

इस लैपटॉप की खास बातें

हालांकि, इस लैपटॉप की खास बात इसमें मिलने वाला डिस्प्ले है, जो कि पारदर्शी यानी टांसपेरेंट है. यहां तक कि इस लैपटॉप का कीबोर्ड भी टांसपेरेंट है, जो जरूरत पड़ने पर लेज़र कीज़ को प्रोजेक्ट करता है. इस लैपटॉप का कीबोर्ड एक स्टाइलिश सपोर्ट के साथ किसी स्कैचपैड के रूप में भी काम करता है. इसका मलतह है कि जब आप इस लैपटॉप पर कोई चीज टाइप करेंगे तो किसी भी बटन का फिज़िकल टच फील नहीं होगा. इस लैपटॉप में टाइप करने के लिए यूज़र्स को एक फ्लैट सर्फेस मिलेगी. लिहाजा, यह एक टच डिस्प्ले के रूप में काम करेगी.

लेनोवो ने पुष्टि की है कि थिंकबुक ट्रांसपेरेंट डिस्प्ले पर डिस्प्ले पैनल माइक्रोएलईडी तकनीक से बना है, जो 1000 निट्स तक की अधिकतम ब्राइटनेस के साथ आता है. इसकी वजह से यूज़र्स इस लैपटॉप का इस्तेमाल इंडोर के साथ कड़ी धूप वाली आउटडोर कंडीशन में भी कर सकते हैं.

यह भी पढ़ें:

Ola के फाउंडर ने Krutrim को किया लॉन्च, ChatGPT और Gemini को देगा टक्कर

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

बैंक खाते में पैसे डालकर ठगी! क्या है Jumped Deposit Scam?
बैंक खाते में पैसे डालकर ठगी! क्या है Jumped Deposit Scam?
हेडफोन खरीदने का प्लान है? देखें 10000 के बजट में ऑप्शन
हेडफोन खरीदने का प्लान है? देखें 10000 के बजट में ऑप्शन
Facebook अकाउंट में ईमेल जोड़ने और हटाने का आसान तरीका
Facebook अकाउंट में ईमेल जोड़ने और हटाने का आसान तरीका
बच्चों के iPhone पर अब हर ऐप को नहीं मिलेगी छूट, iOS 27 में क्या बदला?
बच्चों के iPhone पर अब हर ऐप को नहीं मिलेगी छूट, iOS 27 में क्या बदला?

वीडियोज

सगाई के बाद... किडनैपिंग का प्लान !
विपक्षी मार्च..'शिव बारात' या 'अराजक जमात'?
Gyanesh Kumar के खिलाफ Rahul Gandhi अब क्या करेंगे?
CEC पर बवाल...अब सुप्रीम कोर्ट ही करेगा समाधान?
Gyanesh Kumar के खिलाफ Rahul Gandhi का 'तांडव'!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
इंडिया गठबंधन आज करेगा बड़ा ऐलान, राहुल संग चाय पर चर्चा के बाद पीसी, जानें प्लान
इंडिया गठबंधन आज करेगा बड़ा ऐलान, राहुल संग चाय पर चर्चा के बाद पीसी, जानें प्लान
तेजस्वी यादव का बड़ा सवाल, 'अगर ज्ञानेश कुमार सही थे तो…'
तेजस्वी यादव का बड़ा सवाल, 'अगर ज्ञानेश कुमार सही थे तो…'
'वे सहमत हुए, क्योंकि मैंने...' रूस-यूक्रेन पीस डील को लेकर ट्रंप का बड़ा दावा
'वे सहमत हुए क्योंकि मैंने कहा...' रूस-यूक्रेन पीस डील पर बोले ट्रंप
नॉर्थ अमेरिका में बॉलीवुड फिल्मों की धूम, 'धुरंधर 2' बनी नंबर 1, जानें- 'दृश्यम 3' को टॉप 10 लिस्ट में मिली कौन सी जगह ?
नॉर्थ अमेरिका में बॉलीवुड फिल्मों की धूम, जानें- टॉप 10 फिल्मों की लिस्ट
इंग्लैंड को झटका, लंबे समय तक बाहर रहेंगे जोस बटलर? हॉस्पिटल से शेयर की तस्वीर
इंग्लैंड को झटका, लंबे समय तक बाहर रहेंगे जोस बटलर? हॉस्पिटल से शेयर की तस्वीर
एक महल से दूसरे महल क्यों भागे फिर रहे सऊदी क्राउन प्रिंस? खालिद एयरपोर्ट बंद
एक महल से दूसरे महल क्यों भागे फिर रहे सऊदी क्राउन प्रिंस? खालिद एयरपोर्ट बंद
शिवा शर्मा मर्डर: हर साल बदल जाता था नंबर, दोस्त की मदद से नेपाल भागी आरोपी श्रद्धा
शिवा शर्मा मर्डर: हर साल बदल जाता था नंबर, दोस्त की मदद से नेपाल भागी आरोपी श्रद्धा
गांधी परिवार की संपत्तियों पर रोक लगाने से HC का इनकार, ED को नहीं मिली राहत
गांधी परिवार की संपत्तियों पर रोक लगाने से HC का इनकार, ED को नहीं मिली राहत
Embed widget