एक्सप्लोरर

अगर चाहते हैं कि आपका फोन भी कई साल चले तो इन कॉमन चीजों का ध्यान रखें, फोन की बढ़ जाएगी लाइफ

अगर अपने स्मार्टफोन को लंबा चलाना चाहते हैं तो इन बातों का ध्यान रखें. ये बेहद कॉमन टिप्स हैं जिन्हें अक्सर लोग अनदेखा कर देते हैं.

How to Make Your Smartphone Last Longer: आज अगर हमें नया स्मार्टफोन लेना होता है तो हम इसके लिए बेहद रिसर्च करते हैं क्योंकि हर कोई चाहता है कि उसके पास बेस्ट स्मार्टफोन आए जिसे वह कम से कम 3 से 4 साल तो आसानी से चला पाए. लोग नया फोन तो ले लेते हैं लेकिन इसकी केयर नहीं करते जिसके चलते फिर 1 या 2 साल में या तो बैटरी की समस्या आ जाती है या फिर मोबाइल फोन की स्क्रीन या अन्य चीजें खराब हो जाती है. इसके पीछे का मुख्य कारण कुछ हद तक हम होते हैं क्योंकि हम अपने मोबाइल फोन का ध्यान सही तरीके से नहीं रखते. आज इस लेख के माध्यम से हम आपको बताएंगे कि आप कैसे अपने मोबाइल फोन को सुरक्षित रखते हुए लंबा चला सकते हैं.

बैटरी और चार्जर का रखें विशेष ख्याल

अगर आप अपने स्मार्टफोन की बैटरी को एकाएक चार्ज करते हैं तो इससे भी बैटरी पर बुरा असर पड़ता है. कुछ लोगों की आदत होती है कि वो 50 या 60% बैटरी में भी मोबाइल को चार्ज पर लगा देते हैं. सलाह यही दी जाती है कि आप मोबाइल फोन को तब चार्ज पर लगाएं जब इसकी बैटरी 20% से कम हो जाए. हमेशा स्मार्टफोन के साथ दिए गए चार्जर या मोबाइल फोन को सपोर्ट करने वाले चार्जर से ही बैटरी को चार्ज करें. 

ध्यान दें, स्मार्टफोन को पूरी तरह डिस्चार्ज होने से पहले चार्ज पर लगा दें. ऐसा इसलिए क्योकि इन दिनों स्मार्टफोन में लिथियम आयन बैटरी होती है जो पूरी तरह डिस्चार्ज होने पर परफॉर्मेंस को कम कर देती है

स्टोरेज

कुछ लोगों के स्मार्टफोन का स्टोरेज 32GB या 64GB के आसपास होता है और वे मोबाइल फोन में इतना डेटा भर देते हैं कि उनका स्मार्टफोन एक या डेढ़ साल में ही स्लो काम करने लगता है. इस सब से बचने के लिए और मोबाइल फोन फास्ट काम करें इसके लिए क्लाउड स्टोरेज का सहारा लें या डेटा को हार्ड डिस्क में रखें. हम सभी के फोन में कुछ ऐसी फोटो या वीडियो होती हैं जिनकी जरूरत हमें हर वक्त नहीं होती तो ऐसे में इस डेटा को हम शिफ्ट कर मोबाइल फोन के स्टोरेज को हल्का कर सकते हैं.

वेरीफाइड ऐप को ही करें डाउनलोड

हमेशा वेरीफाइड जगह से और वेरीफाइड ऐप को ही डाउनलोड करें. APK फाइल और ब्लूटूथ आदि से ट्रांसफर की गई फाइल को स्मार्टफोन में न लें क्योंकि इससे वायरस आने का खतरा होता है और आपका मोबाइल फोन खराब हो सकता है.

2 से 3 दिन में कर लें रीस्टार्ट

क्या आप ये बात जानते हैं कि हम सबके स्मार्टफोन में शेड्यूल रीस्टार्ट का ऑप्शन कंपनी देती है. दरअसल, इस फीचर को इसीलिए दिया जाता है ताकि हम सप्ताह या दो से 3 दिन बाद अपने फोन को एक बार रीस्टार्ट कर लें जिससे कि बैकग्राउंड में काम कर रहे सभी फाइल्स, हिस्ट्री, कैशे आदि खत्म हो जाए और मोबाइल फोन अच्छे से काम करने लगे. एक्सपर्ट्स भी ये बात कहते हैं कि हफ्ते में एक बार मोबाइल फोन को रिबूट करना अच्छा रहता है. सरल भाषा में बस इतना समझ लीजिए कि जिस तरह एक व्यक्ति को स्वस्थ रहने के लिए अपने सेहत का ध्यान रखना पड़ता है ठीक उसी तरह स्मार्टफोन लंबा चले इसके लिए भी आपको इसका ख्याल रखना पड़ता है.

यह भी पढ़ें: आ गया ऐसा फोन जिसे घर पर खुद ठीक कर सकते हैं आप, फ्री मिलेगा एक टूल किट  

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

5G और AI टेक्नोलॉजी पर Huawei-Qualcomm की बड़ी पेटेंट डील, क्या बदलेगा?
5G और AI टेक्नोलॉजी पर Huawei-Qualcomm की बड़ी पेटेंट डील, क्या बदलेगा?
Redmi 17C से OnePlus N6x तक, किस फोन में मिलती है बेहतर टेक्नोलॉजी?
Redmi 17C से OnePlus N6x तक, किस फोन में मिलती है बेहतर टेक्नोलॉजी?
Earbuds खरीदने का सही समय! 5-7 हजार के अंदर ये मॉडल हैं खास
Earbuds खरीदने का सही समय! 5-7 हजार के अंदर ये मॉडल हैं खास
AI खतरे पर अलर्ट, OpenAI से सॉफ्टबैंक तक उठी न्यूक्लियर लेवल सुरक्षा की मांग
AI खतरे पर अलर्ट, OpenAI से सॉफ्टबैंक तक उठी न्यूक्लियर लेवल सुरक्षा की मांग

वीडियोज

Gujarat News | Sansani: 2000 km का सफर... और 'ब्लाइंड' मर्डर !
Mumbai BEST bus depot fire: बेस्ट की कई बसों में लगी आग, मचा हड़कंप! Breaking News
Gyanesh Kumar | Supreme Court on CEC: फॉर्म-6 में बदलाव का 'आदेश' किसका था? | BJP | Congress | ABP
Gyanesh Kumar | Supreme Court on CEC: ज्ञानेश पर विपक्ष के संग्राम की 'शर्तें' लागू! | Congress
Sandeep Chaudhary: वोट चोरी पर बवाल...आयुक्तों के बाद जजों के सवाल! | EC | SIR | Gyanesh Kumar

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
CJP ने 10 अक्टूबर के आंदोलन से पहले किया बड़ा ऐलान, सौरव दास बोले- 'Gen Z...'
CJP ने 10 अक्टूबर के आंदोलन से पहले किया बड़ा ऐलान, सौरव दास बोले- 'Gen Z...'
दिल्ली में कई रास्तों पर रहेगा ट्रैफिक डायवर्जन, जानें पूरा रूट
दिल्ली में कई रास्तों पर रहेगा ट्रैफिक डायवर्जन, जानें पूरा रूट
अभिजीत दीपके फिर गुस्से में आए, दिल्ली पुलिस से कहा- 'पहले अपनी...'
अभिजीत दीपके फिर गुस्से में आए, दिल्ली पुलिस से कहा- 'पहले अपनी...'
'रामायण' को कैसे मिला था 'रावण'? पहले 'केवट' बनने वाले थे अरविंद त्रिवेदी, फिर ऐसे पलटी किस्मत
'रामायण' को कैसे मिला था 'रावण'? पहले 'केवट' बनने वाले थे अरविंद त्रिवेदी
बारिश में धुल जाएगा भारत-वेस्टइंडीज का पहला टी20? जानें लखनऊ में कैसा रहेगा आज का मौसम
बारिश में धुल जाएगा भारत-वेस्टइंडीज का पहला टी20? जानें लखनऊ में कैसा रहेगा आज का मौसम
यूपी में चार IAS अफसरों पर अवमानना के आरोप तय, हाईकोर्ट का सख्त रुख
यूपी में चार IAS अफसरों पर अवमानना के आरोप तय, हाईकोर्ट का सख्त रुख
CEC ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 'महाभियोग नोटिस', पूर्व IAS अफसरों ने लगाए 6 बड़े आरोप
CEC ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 'महाभियोग नोटिस', पूर्व IAS अफसरों ने लगाए 6 बड़े आरोप
भावांतर योजना का रजिस्ट्रेशन शुरू, जानें आवेदन का पूरा तरीका
भावांतर योजना का रजिस्ट्रेशन शुरू, जानें आवेदन का पूरा तरीका
Embed widget