एक्सप्लोरर

Best Electric Air Pump : बड़े काम की है ये छोटी डिवाइस, मिनटों में फुल कर देती है टायर में हवा

Electric Tyre Air Pump : कई बार ऐसा होता है जब आपके टायर की हवा बहुत कम होती है. हवा के लिए आपको दुकान या मैकैनिक भी नहीं मिलता. ऐसी स्थिति से निपटने में आपके लिए इलेक्ट्रिक टायर एयर पंप कारगर होगा.

Electric Tyre Air Pump : अगर आप कार (Car) के मालिक हैं और इसी से आते-जाते हैं तो ये खबर आपके बहुत काम की है. हम इसमें आपको एक ऐसी डिवाइस (Device) के बारे में बताने जा रहे हैं जो सफर के दौरान आपके बहुत काम आएगी. कई बार ऐसा होता है कि सुनसान इलाके में टायर (Tyre) की हवा कम हो जाती है. कम हवा के साथ टायर चलाना खतरनाक होता है. इससे टायर के पंक्चर होने के साथ-साथ हादसे की भी आशंका रहती है. सुनसान और खाली रास्ते में मिकैनिक का मिलना भी संभव नहीं होता है. ऐसे में टायर में हवा डालना सबसे बड़ी चुनौती होती है, लेकिन इस चुनौती को अब आप एक खास गैजेट से खत्म कर सकते हैं. इस खास गैजेट से आप कुछ ही मिनट में टायर की हवा भर सकेंगे. चलिए जानते हैं क्या है यह डिवाइस और कितनी है इसकी कीमत.

जेब में आसानी से कर सकते हैं कैरी

इस खास डिवाइस का नाम Mi 145 psi Portable Electric Tyre Air Pump for Car & Bike है. इसका साइज स्मार्टफोन (SmartPhone) जैसा ही है. इसे आप आसानी से जेब में कैरी कर सकते हैं. देखने में यह ब्लूटूथ स्पीकर (Bluetooth Speaker) जैसा है. इसकी खासियत की बात करें तो इस छोटी सी डिवाइस से आप टायर की हवा मिनटों में भर सकते हैं. इस एयर कंप्रेशर डिवाइस में एक नोजल है, जिसमें एक वॉल लगा हुआ है. यह वॉल किसी भी कार के टायर में आराम से फिट हो जाता है. वॉल को लगाने के बाद एयर प्रेशर छोड़ना होता है.

ये भी पढ़ें : Jio vs Airtel vs Vi: रोज 2.5GB डेटा और कॉलिंग, किस कंपनी के प्लान में है आपका फायदा?

एयर प्रेशर भी कर सकते हैं चेक

इस डिवाइस में एक एलसीडी डिस्प्ले (LCD Display) भी मिलता है, जिसमें आप अपनी कार के टायर का एयर प्रेशर (Air Pressure) देख सकते हैं. यह गैजेट बैटरी पर चलता है, जिसे यूएसबी चार्जर (USB Charger) से चार्ज करना होता है. एक बार चार्ज करने के बाद आप आसानी से 2 टायर तक की हवा भर सकते हैं.

ये भी पढ़ें : Instagram New Feature: अब आप तय करेंगे Instagram पर कहां दिखे कौन सी पोस्ट, कंपनी कर रही प्रोफाइल ग्रिड एडिट फीचर पर काम

कितनी है कीमत

अब अगर इस डिवाइस की कीमत (Price) की बात करें तो यह भी बहुत ज्यादा नहीं है. जरूरत और महत्व के हिसाब से डिवाइस की कीमत कम ही लगती है. यह बाजार में करीब 3499 रुपये तक में उपलब्ध है. कई ऑनलाइन शॉपिंग (Online Shopping) साइट्स इस पर डिस्काउंट भी दे रहीं हैं. ऐसे में यह असल कीमत से कम पर भी मिल सकता है.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Jio से टक्कर के बीच मस्क का दांव, भारत में किफायती होगा Starlink?
Jio से टक्कर के बीच मस्क का दांव, भारत में किफायती होगा Starlink?
70 पर्सेंट भारतीय Firms का AI पर फोकस, Security को लेकर बढ़ी चिंता
70 पर्सेंट भारतीय Firms का AI पर फोकस, Security को लेकर बढ़ी चिंता
WhatsApp पर अनजान कॉल का खतरा, तुरंत बदलें ये 2 Settings
WhatsApp पर अनजान कॉल का खतरा, तुरंत बदलें ये 2 Settings
Jio-Airtel के मुकाबले Starlink महंगा या सस्ता, देखें हिसाब-किताब?
Jio-Airtel के मुकाबले Starlink महंगा या सस्ता, देखें हिसाब-किताब?

वीडियोज

कैमरे पर हुस्न की खतरनाक 'जादूगर'!
दिल्ली पुलिस अलर्ट, 'कॉकरोचों' की धरपकड़
प्रदर्शन पर अंकुश...जरूरी या पुलिस निरंकुश?
SC ने क्यों दिखाई सख्ती?
सड़क पर तकरार...खामोश ज्ञानेश कुमार!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
SC में ज्ञानेश कुमार के खिलाफ याचिका दाखिल करेंगे राहुल गांधी, बोले- 'CJI ने कहा है कि...'
SC में ज्ञानेश कुमार के खिलाफ याचिका दाखिल करेंगे राहुल गांधी, बोले- 'CJI ने कहा है कि...'
ठाकरे जूनियर्स पर FIR! मुंबई प्रोटेस्ट के बीच आदित्य और अमित पर लगे ये आरोप
ठाकरे जूनियर्स पर FIR! मुंबई प्रोटेस्ट के बीच आदित्य और अमित पर लगे ये आरोप
राहुल गांधी ने ज्ञानेश कुमार के सामने रखी शर्त, बोले- 'आप अपराधी नहीं, आपको छोड़ देंगे...'
राहुल गांधी ने ज्ञानेश कुमार के सामने रखी शर्त, बोले- 'आप अपराधी नहीं, आपको छोड़ देंगे...'
15 साल बाद आ रहा विद्या बालन की ‘द डर्टी पिक्चर’ का सीक्वल, एकता कपूर ने किया कंफर्म, कहानी का भी दिया हिंट
‘द डर्टी पिक्चर’ का आ रहा सीक्वल, एकता कपूर ने किया कंफर्म
रिंकू का शतक, शमी-जडेजा ने भी बिखेरा जलवा, रणजी ट्रॉफी में चमके टीम इंडिया के सितारे
रिंकू का शतक, शमी-जडेजा ने भी बिखेरा जलवा, रणजी ट्रॉफी में चमके टीम इंडिया के सितारे
सौरव दास-आशुतोष रांका फिर थाने पहुंचे, कहा- '24 घंटे का अल्टीमेटम, उसके बाद...'
सौरव दास-आशुतोष रांका फिर थाने पहुंचे, कहा- '24 घंटे का अल्टीमेटम, उसके बाद...'
कौन हैं कांग्रेस की ममता चौधरी, जिनका अजय राय से हुआ पंगा
कौन हैं कांग्रेस की ममता चौधरी, जिनका अजय राय से हुआ पंगा
Rice Storage Tips: बाजार से लाते हैं चावल, ऐसे जानें कितने दिन में हो जाएगा खराब?
बाजार से लाते हैं चावल, ऐसे जानें कितने दिन में हो जाएगा खराब?
Embed widget