एक्सप्लोरर

JioCinema Premium सब्सक्रिप्शन हुआ लॉन्च, HBO और दूसरे शोज को देखने के लिए देने होंगे इतने रुपये

Jio Cinema: जियो ने प्रीमियम सब्सक्रिप्शन प्लान 'जियो सिनेमा के लिए लॉन्च कर दिया है. अब लोगों को HBO और दूसरे पॉपुलर शोज को देखने के लिए हर महीने कंपनी को कुछ पैसे देने होंगे.

JioCinema Premium Subscription: रिलायंस जियो ने 'जियो सिनेमा' के लिए JioCinema Premium सब्सक्रिप्शन का ऐलान कर दिया है. अब लोगों को जियो सिनेमा पर पॉपुलर टीवी शोज को देखने के लिए कंपनी को पैसे देने होंगे. ये कदम जियो ने एक ऐसे समय पर उठाया है जब कंपनी का यूजरबेस ऐप पर काफी अच्छा हो गया है. जियो सिनेमा ने लोगों को फ्री में FIFA World Cup, IPL 2023 और ब्लॉक बस्टर मूवी विक्रम वेधा देखने का मौका दिया था. अब फाइनली कंपनी ने ऐप के लिए प्रीमियम प्लान अनाउंस कर दिया है.

भरने होंगे इतने रुपये 

JioCinema Premium सब्सक्रिप्शन सालाना 999 रुपये का है. यूजर्स 4 अलग-अलग डिवाइसेस पर जियो सिनेमा प्रीमियम का मजा उठा सकते हैं. प्लान को खरीदने के लिए आपको जियो सिनेमा की वेबसाइट पर जाना होगा. कंपनी की ओर से कहा गया है कि यूजर्स को जियो सिनेमा प्रीमियम में हाई क्वॉलिटी ऑडियो और वीडियो आउटपुट मिलेगा. फिलहाल कंपनी ने केवल एनुअल प्लान ही लॉन्च किया है. आने वाले समय में जियो मंथली प्लान भी यूजर्स के लिए रोलआउट कर सकता है.

जियो प्रीमियम में देख पाएंगे ये सब 

कुछ समय पहले रिलायंस जियो ने WarnerBros के साथ पार्टनरशिप की थी. यूजर्स जियो सिनेमा प्रीमयम के तहत हैरी पॉटर सीरीज, बैटमैन-सुपरमैन आदि कई पॉपुलर शोज देख पाएंगे. इसके अलावा HBO कंटेंट जैसे कि-

-The Last of Us
--House of the Dragon
--Chernobyl
--White House Plumbers
--White Lotus
--Mare of Easttown
--Winning Time
--Barry
--Succession
--Big Little Lies
--Westworld
--Silicon Valley
--True Detective
--Newsroom
--Game of Thrones
--Entourage
--Curb Your Enthusiasm और Perry Mason आदि देख पाएंगे.

जियो सिनेमा ऐप को आप एंड्रॉइड और IOS दोनों पर डाउनलोड कर सकते हैं. यहां तक की आप अपने स्मार्ट टीवी पर भी जियो प्रीमयम को एक्सेस कर सकते हैं. 

यह भी पढ़ें: मां हो जाएंगी खुश! इस मदर्स डे उन्हें दें ये टेक गिफ्ट, उनके बहुत काम आएंगे

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

HP का प्रीमियम लैपटॉप लॉन्च, 192GB मेमोरी और AI प्रोसेसिंग पर फोकस
HP का प्रीमियम लैपटॉप लॉन्च, 192GB मेमोरी और AI प्रोसेसिंग पर फोकस
सर्दियों में कितने टेंपरेचर पर चलाना चाहिए फ्रिज? बहुत से लोग नहीं जानते सही नंबर
सर्दियों में कितने टेंपरेचर पर चलाना चाहिए फ्रिज? बहुत से लोग नहीं जानते सही नंबर
दुनिया में सबसे ज्यादा कहां होता है इंटरनेट शटडाउन, भारत का क्या हाल?
दुनिया में सबसे ज्यादा कहां होता है इंटरनेट शटडाउन, भारत का क्या हाल?
सस्ते में मिल रहा सेकेंड हैंड iPhone खरीदना चाहिए या नहीं? जान लें
सस्ते में मिल रहा सेकेंड हैंड iPhone खरीदना चाहिए या नहीं? जान लें

वीडियोज

लखनऊ में मौत की पटकथा...नेपाल में 'गुप्त लीला' !
SC में सुनवाई का सार..'क्या 'तमाशा' बना रखा है ?'
तो सत्ता परिवर्तन का प्लान-बांग्लादेश का क्यों बखान!
Jagadhatri:😮Jagadhatri मिशन के लिए तैयार, Shivay ने घर की देवी को सम्मान देकर भेजा मैदान में! #sbs
Bollywood News: कॉफ़ी विद करण का धमाकेदार आगाज, सलमान खान के बेबाक अंदाज ने शो पर लगाया तड़का! (15.10.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
सऊदी में 2 बांग्लादेशियों को फांसी, जानें ऐसा क्या किया था मक्का की मस्जिद में
सऊदी में 2 बांग्लादेशियों को फांसी, जानें ऐसा क्या किया था मक्का की मस्जिद में
यूपी में कब से शुरू होगा SSR का कार्यक्रम? यहां पढ़ें पूरी जानकारी
यूपी में कब से शुरू होगा SSR का कार्यक्रम? यहां पढ़ें पूरी जानकारी
कांग्रेस छोड़कर BJP में गए नेताओं पर राहुल गांधी का तंज, बोले- 'वो लोग अब...'
कांग्रेस छोड़कर BJP में गए नेताओं पर राहुल गांधी का तंज, बोले- 'वो लोग अब...'
'दृश्यम 3' 500 करोड़ के पार फिर भी 'हनुमान अंश' से रह गई पीछे, जानें 14वें दिन का कलेक्शन
'दृश्यम 3' 500 करोड़ के पार फिर भी 'हनुमान अंश' से रह गई पीछे, जानें 14वें दिन का कलेक्शन
'सचिन-कोहली की तरह वैभव सूर्यवंशी भी...', पूर्व सिलेक्टर के बयान ने चौंकाया
'सचिन-कोहली की तरह वैभव सूर्यवंशी भी...', पूर्व सिलेक्टर के बयान ने चौंकाया
पत्रकार निखिल वागले और संजय राउत के खिलाफ SC में चलेगा अवमानना केस, दाखिल हुई याचिका
पत्रकार निखिल वागले और संजय राउत के खिलाफ SC में चलेगा अवमानना केस, दाखिल हुई याचिका
नेहा बोरा के बांग्लादेश वाले बयान पर अभिजीत दीपके बोले, 'हम हमेशा अहिंसा और...'
नेहा बोरा के बांग्लादेश वाले बयान पर अभिजीत दीपके बोले, 'हम हमेशा अहिंसा और...'
मवेशियों में तेजी से फैल सकती है ये बीमारी, पशुपालक तुरंत करें ये काम
मवेशियों में तेजी से फैल सकती है ये बीमारी, पशुपालक तुरंत करें ये काम
Embed widget