एक्सप्लोरर

Jio ने शुरू कर दी यह नई सर्विस, यूजर्स की हो जाएगी मौज, Airtel-Vi फिर रह गईं पीछे

अपने यूजर्स के लिए नई सर्विस लाने के मामले में रिलायंस जियो एक बार फिर आगे निकल गई है. कंपनी ने कॉलिंग के लिए VoNR टेक्नोलॉजी डिप्लॉय करने का फैसला लिया है.

रिलायंस जियो अपने यूजर्स के लिए VoNR सर्विस ला रही है. इसका पूरा नाम वॉइस ओवर न्यू रेडियो है और यह कॉलिंग टेक्नोलॉजी है. यह सर्विस लाने वाली जियो पहली कंपनी होगी. यह टेक्नोलॉजी बैकग्राउंड नॉइस को कम कर और HD ऑडियो की मदद से वॉइस क्वालिटी को बेहतर करती है. इसमें लेटेंसी कम होती है, जिससे कम्युनिकेशन बेहतर हो पाता है. इसके साथ ही यह नेटवर्क एफिशिएंसी को भी बेहतर बनाती है. 

VoLTE से ऐसे अलग है VoNR 

अभी तक एयरटेल, वोडाफोन आइडिया और जियो आदि कॉलिंग फीचर के तौर पर VoLTE का यूज करती है. यह टेक्नोलॉजी 4G नेटवर्क में काम आती है, वहीं VoNR 5G नेटवर्क की टेक्नोलॉजी है. VoNR 5G नेटवर्क का इस्तेमाल कर बेहतर वॉइस क्वालिटी, कम लेटेंसी और बेहतर नेटवर्क एफिशिएंसी प्रदान करती है. VoNR खास तौर पर 5G नेटवर्क पर यूज के लिए तैयार की गई है. 

जियो ने शुरू कर दी सर्विस

कुछ मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, जियो ने दिल्ली और मुंबई में यह सर्विस शुरू कर दी है. ऐसा माना जा रहा है कि देश के कुछ अन्य इलाकों में भी यह शुरू हो चुकी है. जल्द ही कंपनी इसे देशभर के यूजर्स के लिए मुहैया करवा देगी. इस तरह एक बार फिर जियो बाजी मार जाएगी. एयरटेल और वोडाफोन आइडिया (Vi) की तरफ से अभी तक इस टेक्नोलॉजी के डिप्लॉयमेंट को लेकर कोई जानकारी नहीं आई है.

कहां खड़ी हैं एयरटेल और Vi?

एयरटेल ने अभी तक 5G SA (स्टैंडअलोन) डिप्लॉय नहीं किया है. इस साल भी कंपनी की तरफ से इसकी डिप्लॉयमेंट की कोई जानकारी नहीं है. ऐसे में एयरटेल के ग्राहकों को VoNR के लिए लंबा इंतजार करना पड़ सकता है. वहीं Vi भी एयरटेल की तरह अभी 5G NSA (नॉन-स्टैंडअलोन) डिप्लॉय करेगा. ऐसे में यह कंपनी भी जल्द अपने ग्राहकों को VoNR की सुविधाएं नहीं दे पाएगी. ऐसे में ग्राहकों के पास इस सर्विस के लिए सिर्फ जियो का ही विकल्प बचता है. 

ये भी पढ़ें-

भारत में बढ़ रही iPhone की बिक्री, Apple ने तोड़ डाले रिकॉर्ड, पहली बार हुआ ऐसा

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

70 पर्सेंट भारतीय Firms का AI पर फोकस, Security को लेकर बढ़ी चिंता
70 पर्सेंट भारतीय Firms का AI पर फोकस, Security को लेकर बढ़ी चिंता
WhatsApp पर अनजान कॉल का खतरा, तुरंत बदलें ये 2 Settings
WhatsApp पर अनजान कॉल का खतरा, तुरंत बदलें ये 2 Settings
Jio-Airtel के मुकाबले Starlink महंगा या सस्ता, देखें हिसाब-किताब?
Jio-Airtel के मुकाबले Starlink महंगा या सस्ता, देखें हिसाब-किताब?
दिवाली पर लॉन्च होंगे ये स्मार्ट गैजेट्स! बाजार में मचाएंगे धूम
दिवाली पर लॉन्च होंगे ये स्मार्ट गैजेट्स! बाजार में मचाएंगे धूम

वीडियोज

कैमरे पर हुस्न की खतरनाक 'जादूगर'!
दिल्ली पुलिस अलर्ट, 'कॉकरोचों' की धरपकड़
प्रदर्शन पर अंकुश...जरूरी या पुलिस निरंकुश?
SC ने क्यों दिखाई सख्ती?
सड़क पर तकरार...खामोश ज्ञानेश कुमार!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
CJI ने मुलाकात का प्रस्ताव ठुकराया तो राहुल गांधी बोले, 'न्याय के लिए...'
CJI ने मुलाकात का प्रस्ताव ठुकराया तो राहुल गांधी बोले, 'न्याय के लिए...'
मांझी बोले- कॉकरोच-झींगुर से नहीं डरते, प्रशांत किशोर ने कहा- 'सरकार…'
मांझी बोले- कॉकरोच-झींगुर से नहीं डरते, प्रशांत किशोर ने कहा- 'सरकार…'
दिवाली पर SC नहीं लगाएगा पटाखों पर बैन, CJI सूर्यकांत बोले- 'अभी हमारे पास...'
दिवाली पर SC नहीं लगाएगा पटाखों पर बैन, CJI सूर्यकांत बोले- 'अभी हमारे पास...'
15 साल बाद आ रहा विद्या बालन की ‘द डर्टी पिक्चर’ का सीक्वल, एकता कपूर ने किया कंफर्म, कहानी का भी दिया हिंट
‘द डर्टी पिक्चर’ का आ रहा सीक्वल, एकता कपूर ने किया कंफर्म
रिंकू का शतक, शमी-जडेजा ने भी बिखेरा जलवा, रणजी ट्रॉफी में चमके टीम इंडिया के सितारे
रिंकू का शतक, शमी-जडेजा ने भी बिखेरा जलवा, रणजी ट्रॉफी में चमके टीम इंडिया के सितारे
INDIA गठबंधन के प्रदर्शन से पहले CM योगी बोले- 'जो कुछ भी बचा है...'
INDIA गठबंधन के प्रदर्शन से पहले CM योगी बोले- 'जो कुछ भी बचा है...'
'सिंहासन खाली करो...', इंडिया गठबंधन के प्रोटेस्ट से पहले शशि थरूर का पोस्ट
'सिंहासन खाली करो...', इंडिया गठबंधन के प्रोटेस्ट से पहले शशि थरूर का पोस्ट
ढीले कपड़ों में भी ढहाया कहर! लड़की के डांस से इंटरनेट पर भूचाल
ढीले कपड़ों में भी ढहाया कहर! लड़की के डांस से इंटरनेट पर भूचाल
Embed widget