एक्सप्लोरर

Jio ने लॉन्च किया सबसे सस्ता प्रीपेड रिचार्ज प्लान, बेहद कम कीमत में मिलेगा डेली 2GB डेटा!

Jio Prepaid Recharge Plan: जियो ने अपने कुछ प्रीपेड यूज़र्स के लिए 28 दिनों की वैधता वाला सबसे सस्ता प्लान लॉन्च किया है. आइए हम आपको इस प्लान के बारे में बताते हैं.

Reliance Jio: रिलायंस जियो की सिम इस्तेमाल करने वाले यूज़र्स की संख्या पूरे देश में करीब 49 करोड़ से भी ज्यादा है. इतने बड़े यूज़र्स बेस के लिए रिलायंस जियो ने अपने रिचार्ज प्लान्स की कीमत बढ़ा दी थी, जिसके कारण ज्यादातर यूज़र्स परेशानी का सामना कर रहे हैं. 

हालांकि, अब जियो ने अपने यूज़र्स के लिए एक सस्ता प्रीपेड प्लान पेश किया है. आइए हम आपको इस प्लान के बारे में बताते हैं. इस प्लान की कीमत सिर्फ 223 रुपये है, जिसमें यूज़र्स को 28 दिनों की वैधता मिलती है. बता दें कि जियो प्रीपेड प्लान्स की लिस्ट में 28 दिनों की वैधता के साथ आने वाला यह सबसे सस्ता प्रीपेड रिचार्ज प्लान है.

जियो का सबसे सस्ता रिचार्ज प्लान

जियो के इस 223 रुपये के प्लान में यूज़र्स को 28 दिनों के लिए अनलिमिटेड कॉलिंग की सुविधा, रोज 100 एसएसएस की सुविधा, और 56GB इंटरनेट डेटा मिलता है. इस हिसाब से इस प्लान के जरिए यूज़र्स को प्रतिदिन 2GB डेटा का बेनिफिट मिलता है. 

इतना ही नहीं, जियो कंपनी अपने इस प्लान के साथ यूज़र्स को कई अन्य बेनिफिट्स भी देती है. इस प्लान के साथ यूज़र्स को जियो सिनेमा का फ्री एक्सेस, जियो टीवी और जियो क्लाउड का फ्री सब्सक्रिप्शन भी मिलता है. 

चुनिंदा यूज़र्स के लिए ऑफर

हालांकि, आपको बता दें कि जियो का यह प्रीपेड प्लान सीमित यूज़र्स के लिए ही उपलब्ध है. अगर आप जियो फोन इस्तेमाल करते हैं तो आप इस प्लान का फायदा उठा सकते हैं. अगर आप स्मार्टफोन में जियो की सिम इस्तेमाल करते हैं तो इस प्लान का फायदा आपको नहीं मिलेगा. 

बहरहाल, जियो के स्मार्टफोन यूज़र्स के लिए 28 दिनों की वैधता वाला सबसे सस्ता प्रीपेड रिचार्ज प्लान 299 रुपये में मिलता है. इस प्लान की वैधता 28 दिनों की होती है, जिसमें यूज़र्स को रोज 1.5GB डेटा मिलता है. इस तरह से यूज़र्स को इस प्लान में कुल 42GB डेटा मिलता है. 

इसके अलावा इस प्लान के साथ अनलिमिटेड कॉलिंग और प्रतिदिन 100 एसएमएस की सुविधा भी मिलती है.इस प्लान के साथ भी यूज़र्स को जियो टीवी, जियो सिनेमा और जियो क्लाउड की मुफ्त सुविधा मिलती है.

यह भी पढ़ें:

iPhone 16 Price: किस देश में सबसे सस्ता मिलेगा आईफोन 16, यहां देखें पूरी लिस्ट

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

40 घंटे तक म्यूजिक, प्रीमियम डिजाइन! Sony ने पेश किया नया Walkman
40 घंटे तक म्यूजिक, प्रीमियम डिजाइन! Sony ने पेश किया नया Walkman
जनरेटर कैसे बनाता है बिजली, इससे कितने एसी चला सकते हैं?
जनरेटर कैसे बनाता है बिजली, इससे कितने एसी चला सकते हैं?
मोटर से लेकर पानी तक, कैसे काम करती हैं फ्रंट लोड और टॉप लोड मशीनें?
मोटर से लेकर पानी तक, कैसे काम करती हैं फ्रंट लोड और टॉप लोड मशीनें?
No-Frost vs Direct-Cool: कौन-सी फ्रिज टेक्नोलॉजी आपके लिए बेहतर है?
No-Frost vs Direct-Cool: कौन-सी फ्रिज टेक्नोलॉजी आपके लिए बेहतर है?

वीडियोज

'इच्छाधारी बीवी' को सजा-ए-मौत!
विदेश से 'मंतर' अराजक 'जंतर'
संविधान नहीं..सड़कतंत्र पर भरोसा ?
CEC पर दिल्ली में NON-STOP बवाल...तख्तापलट का ट्रेलर?
Bollywood News: 'रामायण' का हॉलीवुड में डंका, 3 घंटे 15 मिनट की होगी महागाथा! (16.10.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'हां हम रिजीम चेंज चाहते हैं, कोई जो...', ममता बनर्जी की पार्टी का बड़ा बयान
'हां हम रिजीम चेंज चाहते हैं, कोई जो...', ममता बनर्जी की पार्टी का बड़ा बयान
CM योगी ने 16 मई 2014 को बताया भारत की अहम तारीख, PM मोदी से है कनेक्शन
CM योगी ने 16 मई 2014 को बताया भारत की अहम तारीख, PM मोदी से है कनेक्शन
'जेलर 2' की आंधी में 'रणबाली' ने बनाया रिकॉर्ड, बनी विजय देवरकोंडा की 4th बिगेस्ट ओपनर
'जेलर 2' की आंधी में 'रणबाली' ने बनाया रिकॉर्ड, बनी विजय देवरकोंडा की 4th बिगेस्ट ओपनर
48 साल का क्रिकेटर बनेगा टीम इंडिया का नया चीफ सेलेक्टर, अजीत अगरकर की लेगा जगह!
48 साल का क्रिकेटर बनेगा टीम इंडिया का नया चीफ सेलेक्टर, अजीत अगरकर की लेगा जगह!
'उनका भी मौलिक अधिकार', बच्चों के इंटरनेट इस्तेमाल पर रोक की मांग पर SC की अहम टिप्पणी
'उनका भी मौलिक अधिकार', बच्चों के इंटरनेट इस्तेमाल पर रोक की मांग पर SC की अहम टिप्पणी
कर्ज के लिए मोहताज पाक बनेगा IMF-वर्ल्ड बैंक का अध्यक्ष, 1953 के बाद पहली बार मौका
कर्ज के लिए मोहताज पाक बनेगा IMF-वर्ल्ड बैंक का अध्यक्ष, 1953 के बाद पहली बार मौका
6 हफ्तों से ज्यादा खुजली और चकत्ते? हो सकती है बड़ी बीमारी 
6 हफ्तों से ज्यादा खुजली और चकत्ते? हो सकती है बड़ी बीमारी 
किसानों की सबसे ज्यादा कमाई कहां, जानें यूपी-पंजाब जैसे राज्यों का हाल
किसानों की सबसे ज्यादा कमाई कहां, जानें यूपी-पंजाब जैसे राज्यों का हाल
Embed widget