एक्सप्लोरर

JIO-Airtel या VI... किसका बेस्ट है एक महीने वाला प्लान... डेटा के साथ इतना कुछ मिलेगा 

जियो, एयरटेल और VI में से एक महीने का प्लान सबसे बेस्ट किसका है आज ये जानिए. इंटरनेट के साथ-साथ आपको कुछ अन्य सुविधाएं भी मिलती हैं.

टेलीकॉम कंपनियां पहले ग्राहकों के लिए सिर्फ 28 दिन की वैधता वाले प्लान ही पेश करती थी. अगर आप सालभर का रिचार्ज करवाते थे तो तब आपको पूरे 365 दिनों का प्लान मिलता था. अन्यथा आपको हर महीने 28 दिन बतौर वैलिडिटी टेलीकम्युनिकेशन कंपनियां देती थी. इस तरह अगर कोई व्यक्ति हर महीने रिचार्ज या महीने वाला रिचार्ज करवाता था तो उसे साल में 12 महीने के बजाय 13 महीने के लिए भुगतान करना पड़ता था. इस बात से लोग परेशान होने लगे और उन्होंने इसके खिलाफ आवाज उठाई. लोगों की परेशानी को देखते हुए भारतीय दूरसंचार नियामक प्राधिकरण यानी TRAI ने दूरसंचार ऑपरेटरों के खिलाफ नोटिस जारी किया और उन्हें महीने भर की वैधता वाले प्लान पेश करने को कहा. TRAI ने नया नियम जारी कर सभी टेलीकॉम ऑपरेटरों के लिए ये अनिवार्य कर दिया कि उन्हें ग्राहकों के लिए महीने भर के प्लान ही पेश करने होंगे. फिर चाहे महीना 30 का हो या 31 का. 

TRAI के आदेश के बाद भारती एयरटेल, रिलायंस जियो और वोडाफोन आइडिया (VI) ने मंथली वैलिडिटी वाले कुछ प्लान पेश किए. इन पॉकेट फ्रेंडली प्लान में ग्राहकों को कॉलिंग, डेटा, s.m.s. के साथ-साथ अन्य सुविधाएं अब पूरे महीने भर के लिए मिलती हैं. आज इस लेख के माध्यम से जानिए कि भारतीय एयरटेल, VI और जियो में से किसका एक महीने वाला प्लान सबसे बेस्ट है.


जियो 

 रिलायंस जियो अपने ग्राहकों के लिए 249 रुपये में महीने भर की वैधता वाला प्लान पेश करता है. इसमें लोगों को 1.5 जीबी डेली डेटा, अनलिमिटेड कॉलिंग और 100 s.m.s. हर दिन मिलते हैं. इसके साथ ही ग्राहकों को जियो ऐप्स जैसे जियो टीवी, जियो सिनेमा, जियो सिक्योरिटी और जियो क्लाउड का भी एक्सेस महीने भर के लिए मिलता है.

बता दें, पिछले साल रिलायंस जियो ने देश के कुछ प्रमुख शहरों से 5G नेटवर्क की सेवा शुरू की थी. इसके बाद से लगातार कंपनी 5G नेटवर्क का विस्तार कर रही है. लेकिन जियो के 5G नेटवर्क का लाभ लेने के लिए यूजर्स को 239 रुपये का रिचार्ज करवाना होगा. अगर आप इससे कम का रिचार्ज करवाते हैं तो आप 5G इंटरनेट का मजा नहीं ले पाएंगे. 

भारतीय एयरटेल

एयरटेल अपने ग्राहकों के लिए दो मंथली प्लान पेश करता है जिसमें एक 111 रूपये का और दूसरा 319 रुपये का.

एयरटेल के 111 रुपये के प्लान की बात करें तो इसमें 1 महीने की वैधता मिलती है और 99 रूपये का टॉकटाइम दिया जाता है. साथ ही यूजर्स को 200mb डेटा और एक रुपये लोकल एसएमएस के लिए चार्ज किया जाता है. ये प्लान उन लोगों के लिए सबसे बेहतरीन है जो एयरटेल को बतौर दूसरी सिम के रूप में इस्तेमाल करते हैं.

 बात करें एयरटेल के 319 रुपये वाले प्लान की तो इसमें कंपनी लोगों को महीने भर की वैधता के साथ हर दिन 2GB डेटा, अनलिमिटेड कॉल और 100 s.m.s. हर दिन देती है. इसके साथ ही ग्राहकों को अपोलो 24*7 सर्कल, फास्ट टैग, हेलो ट्यून और विंक म्यूजिक आदि का सब्सक्रिप्शन महीने भर की वैधता के साथ मिलता है.


वोडाफोन आइडिया (VI)

Vodafone-idea एक महीने की वैधता वाला प्लान 319 रुपये में पेश करता है. इसमें ग्राहकों को हर दिन 100 s.m.s, 2GB डेटा और अनलिमिटेड कॉलिंग एक महीने के लिए मिलती है. इसके साथ ही ये प्लान वीकेंड डेटा रोलओवर, वीआई मूवीज और टीवी और डेटा डिलाइट बेनिफिट्स भी ग्राहकों को ऑफर करता है.


सबसे बेस्ट है ये 

यदि तीनों ही प्लान को कंपेयर किया जाए तो सबसे बेहतरीन महीने भर वाला प्लान रिलायंस जियो का है क्योंकि कंपनी 259 रुपये में आपको महीने भर के लिए डेटा, कॉलिंग और एसएमएस का फायदा तो देती है. साथ ही आपको कई ऐप्स का भी सब्सक्रिप्शन फ्री में मिलता है. खास बात ये है कि आप रिलायंस जियो में 5जी इंटरनेट का भी मजा कम कीमत में उठा सकते हैं.

यह भी पढ़ें:

Apple ने बंद किया मौसम का हाल बताने वाला ऐप... अब कैसे मिलेगी वेदर अपडेट?

 

 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Jio से टक्कर के बीच मस्क का दांव, भारत में किफायती होगा Starlink?
Jio से टक्कर के बीच मस्क का दांव, भारत में किफायती होगा Starlink?
70 पर्सेंट भारतीय Firms का AI पर फोकस, Security को लेकर बढ़ी चिंता
70 पर्सेंट भारतीय Firms का AI पर फोकस, Security को लेकर बढ़ी चिंता
WhatsApp पर अनजान कॉल का खतरा, तुरंत बदलें ये 2 Settings
WhatsApp पर अनजान कॉल का खतरा, तुरंत बदलें ये 2 Settings
Jio-Airtel के मुकाबले Starlink महंगा या सस्ता, देखें हिसाब-किताब?
Jio-Airtel के मुकाबले Starlink महंगा या सस्ता, देखें हिसाब-किताब?

वीडियोज

कैमरे पर हुस्न की खतरनाक 'जादूगर'!
दिल्ली पुलिस अलर्ट, 'कॉकरोचों' की धरपकड़
प्रदर्शन पर अंकुश...जरूरी या पुलिस निरंकुश?
SC ने क्यों दिखाई सख्ती?
सड़क पर तकरार...खामोश ज्ञानेश कुमार!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
SC में ज्ञानेश कुमार के खिलाफ याचिका दाखिल करेंगे राहुल गांधी, बोले- 'CJI ने कहा है कि...'
SC में ज्ञानेश कुमार के खिलाफ याचिका दाखिल करेंगे राहुल गांधी, बोले- 'CJI ने कहा है कि...'
ठाकरे जूनियर्स पर FIR! मुंबई प्रोटेस्ट के बीच आदित्य और अमित पर लगे ये आरोप
ठाकरे जूनियर्स पर FIR! मुंबई प्रोटेस्ट के बीच आदित्य और अमित पर लगे ये आरोप
राहुल गांधी ने दिखाए प्रदर्शनकारियों संग हिंसा के वीडियो, पूछा- दिल्ली को जेल क्यों बनाया?
राहुल गांधी ने दिखाए प्रदर्शनकारियों संग हिंसा के वीडियो, पूछा- दिल्ली को जेल क्यों बनाया?
15 साल बाद आ रहा विद्या बालन की ‘द डर्टी पिक्चर’ का सीक्वल, एकता कपूर ने किया कंफर्म, कहानी का भी दिया हिंट
‘द डर्टी पिक्चर’ का आ रहा सीक्वल, एकता कपूर ने किया कंफर्म
रिंकू का शतक, शमी-जडेजा ने भी बिखेरा जलवा, रणजी ट्रॉफी में चमके टीम इंडिया के सितारे
रिंकू का शतक, शमी-जडेजा ने भी बिखेरा जलवा, रणजी ट्रॉफी में चमके टीम इंडिया के सितारे
INDIA गठबंधन के प्रदर्शन से पहले CM योगी बोले- 'जो कुछ भी बचा है...'
INDIA गठबंधन के प्रदर्शन से पहले CM योगी बोले- 'जो कुछ भी बचा है...'
सौरव दास-आशुतोष रांका फिर थाने पहुंचे, कहा- '24 घंटे का अल्टीमेटम, उसके बाद...'
सौरव दास-आशुतोष रांका फिर थाने पहुंचे, कहा- '24 घंटे का अल्टीमेटम, उसके बाद...'
Rice Storage Tips: बाजार से लाते हैं चावल, ऐसे जानें कितने दिन में हो जाएगा खराब?
बाजार से लाते हैं चावल, ऐसे जानें कितने दिन में हो जाएगा खराब?
Embed widget