एक्सप्लोरर

115 शहरों में लॉन्च हुई Jio AirFiber की सर्विस, प्लान, कीमत और बुकिंग, सब कुछ जानिए

Jio AirFiber: रिलायंस जियो एयर फाइबर अब भारत के 115 शहरों में लॉन्च हो गया है. अगर आप इन शहरों में रहते हैं तो कंपनी की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर इसे बुक कर सकते हैं.

रिलायंस जियो की एयर फाइबर सर्विस भारत के 115 शहरों में शुरू हो चुकी है. पहले ये सर्विस कुछ ही मेट्रो शहरों तक सीमित थी. जियो एयर फाइबर डिवाइस के जरिए कंपनी वायरलेस तरीके से आपको घर, ऑफिस में 1.5Gbps तक की स्पीड से इंटरनेट यूज करने की सुविधा देती है. कंपनी ने सितंबर में 8 शहरों के साथ अपनी सर्विस शुरू की थी जिसे अब कुछ ही दिन में 115 शहरों तक एक्सपैंड कर दिया गया है.   

आपके शहर में उपलब्ध है या नहीं, ऐसे चेक करें 

ये जानने के लिए कि आपके शहर में जियो एयर फाइबर की सर्विस लॉन्च हुई है या नहीं, इसके लिए आपको जियो की आधिकारिक वेबसाइट पर जाना होगा. इसके बाद अपने शहर का नाम डालकर सर्च ऑप्शन पर क्लिक करना होगा. 

2 प्लान ऑफर करती है कंपनी 

जियो एयर फाइबर के लिए फिलहाल कंपनी 2 प्लान ऑफर करती है जिसमें एक AirFiber और दूसरा AirFiber MAX है. दोनों प्लान 6 और 12 महीने की वैलिडिटी के साथ उपलब्ध हैं. अगर आप 6 महीने वाला कोई प्लान चुनते हैं तो इसके साथ आपको 1,000 रुपये इंस्टालेशन फीस अलग से देनी होगी. 12 महीने का प्लान पर इंस्टालेशन चार्ज फ्री है.

AirFiber प्लान 

  • इसके तहत 3 प्लान्स की कीमत 599 रुपये, 899 रुपये और 1199 रुपये प्रति माह है. 
  • इंटरनेट की स्पीड 100 एमबीपीएस तक है. 
  • 550 से अधिक डिजिटल चैनलों और 14 ओटीटी ऐप्स तक आपको पहुंच मिलेगी. 
  • 1,199 रुपये के प्लान में Netflix, Amazon Prime और JioCinema प्रीमियम का सब्सक्रिप्शन मिलेगा. 

AirFiber Max प्लान:

  • इसके तहत 3 प्लान्स की कीमत 1,499 रुपये, 2,499 रुपये और 3,999 रुपये प्रति माह है.
  • इंटरनेट स्पीड 1 जीबीपीएस तक है.
  • Netflix, Amazon Prime और JioCinema प्रीमियम सहित 550 से अधिक डिजिटल चैनलों और 14 ओटीटी ऐप्स तक आपको पहुंच मिलेगी
  • फिलहाल AirFiber Max प्लान चुनिंदा क्षेत्रों में उपलब्ध है.
  • हाई-स्पीड इंटरनेट के अलावा, Jio AirFiber पैरेंटल कंट्रोल, वाई-फाई 6 समर्थन और एक एकीकृत सुरक्षा फ़ायरवॉल सहित अतिरिक्त सुविधाएँ भी प्रदान करता है.

कैसे करें बुक?

जियो एयर फाइबर को बुक करने के लिए आप जियो की आधिकारिक वेबसाइट, जियो ऐप या कंपनी के कस्टमर केयर नंबर पर कॉल कर सकते हैं. 

यह भी पढ़ें:

सर्दियों में फ्रिज से क्यों आती है कट-कट की आवाज? नुकसान से बचना है तो जान लें वजह

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

भारत में जल्द आ रहा फोटोग्राफी का नया किंग, DSLR जैसी आएगी फोटो
भारत में जल्द आ रहा फोटोग्राफी का नया किंग, DSLR जैसी आएगी फोटो
WhatsApp अकाउंट अचानक क्यों हो सकता है बैन? समझें नियम और सिस्टम
WhatsApp अकाउंट अचानक क्यों हो सकता है बैन? समझें नियम और सिस्टम
सेकंडों में बिक गया iPhone Duo का शुरुआती स्टॉक, अब डिलीवरी की चुनौती
सेकंडों में बिक गया iPhone Duo का शुरुआती स्टॉक, अब डिलीवरी की चुनौती
रेगुलेटर घुमाते ही कैसे बदलती है पंखे की बिजली खपत? जानें टेक्नोलॉजी
रेगुलेटर घुमाते ही कैसे बदलती है पंखे की बिजली खपत? जानें टेक्नोलॉजी

वीडियोज

ABP News: किसानों के जख्मों पर नमक छिड़कने वालों की घंटी बजाओ | Ghanti Bajao
CJP Delhi Protest: अराजकता-अव्यवस्था जिम्मेदार कौन? | Gyanesh Kumar | Congress | Gyanesh Kumar
Kolkata Stampede News: कोलकाता में घायलों से अस्पताल मिलने पहुंचे शुभेंदु! | Breaking News | Puja
Janhit | Congress Protest | Gyanesh Kumar: विरोध के नाम पर 'अराजकता'..क्या सही है ? | Neha Bora
रेलवे स्टेशन पर 510 रुपए का 'घमासान' !

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
हिरासत से रिहा होने के बाद अभिजीत दीपके ने लिखा पोस्ट- ‘मुझे पता था कि...’
हिरासत से रिहा होने के बाद अभिजीत दीपके ने लिखा पोस्ट- ‘मुझे पता था कि...’
'...तो आत्महत्या कर लेना ही बेहतर है', उद्धव ठाकरे ने क्यों कही ये बात?
'...तो आत्महत्या कर लेना ही बेहतर है', उद्धव ठाकरे ने क्यों कही ये बात?
'जेलर 2' बनी 2026 की तीसरी हाईएस्ट ग्रॉसर तमिल फिल्म, तोड़ा टॉप 7 फिल्मों का रिकॉर्ड
'जेलर 2' बनी 2026 की तीसरी हाईएस्ट ग्रॉसर तमिल फिल्म, तोड़ा टॉप 7 फिल्मों का रिकॉर्ड
पांचवां टी20 रद्द होने के बाद क्या बोले अय्यर और होप, पढ़ें भारत-वेस्टइंडीज कप्तान के बयान
पांचवां टी20 रद्द होने के बाद क्या बोले अय्यर और होप, पढ़ें भारत-वेस्टइंडीज कप्तान के बयान
कोलकाता: पूजा पंडाल हादसे में 17 लोगों की मौत
कोलकाता: पूजा पंडाल हादसे में 17 लोगों की मौत
पुराने गैजेट्स को न समझें बेकार! इन 5 तरीकों से फिर आएंगे काम
पुराने गैजेट्स को न समझें बेकार! इन 5 तरीकों से फिर आएंगे काम
UPPSC LT ग्रेड रिजल्ट जारी, 218 अभ्यर्थियों का हुआ चयन
UPPSC LT ग्रेड रिजल्ट जारी, 218 अभ्यर्थियों का हुआ चयन
प्रदर्शन के कारण नहीं हुई बिक्री तो कैसे मिलेगा मुजावजा, क्या हैं नियम?
प्रदर्शन के कारण नहीं हुई बिक्री तो कैसे मिलेगा मुजावजा, क्या हैं नियम?
Embed widget