एक्सप्लोरर

सामने आया iQOO Z7 का टीजर, डिजाइन कुछ ऐसा होगा, इतनी हो सकती है कीमत 

आईक्यू ने अपने नए फोन iQOO Z7 का टीजर रिलीज कर दिया है. जानिए किस कीमत पर फोन लॉन्च हो सकता है.

iQOO Z7: आईक्यू जल्द भारत में अपना एक और नया स्मार्टफोन लॉन्च करेगा. कंपनी ने हाल ही में iQOO 11 और iQOO Neo 7 को लॉन्च किया था. सिर्फ 2 स्मार्टफोन  पर ही कंपनी रुकने वाली नहीं है और जल्द एक नया फोन यानि iQOO Z7 को कम्पनी लॉन्च करेगी. इस फोन को Z6 सीरीज के सक्सेसर के रूप में लॉन्च किया जाएगा. आईक्यू इंडिया के सीईओ निपुन मार्या ने ट्विटर के जरिए iQOO Z7 सीरीज का टीजर पोस्ट किया है. जानकारी के मुताबिक, ये स्मार्टफोन मार्च में कंपनी लॉन्च कर सकती है.

Let the craZe begin!
Dropping another hint of the Zeisty ‘🆉’ coming your way. If you have already figured it out, drop your guess in the comments below. We will give a big shout-out to the correct responses. #FullyLoaded #iQOO #ComingSoon pic.twitter.com/45oJacOTWA

— Nipun Marya (@nipunmarya) February 24, 2023

">

ऐसा है फोन का डिजाइन

iQOO Z7 के टीजर से पता चलता है कि इस स्मार्टफोन में रियर साइड पर डुएल कैमरा सेटअप एलईडी फ्लैश के साथ मिलेगा. मोबाइल के निचले हिस्से में आईक्यू की ब्रांडिंग मिल सकती है. दिखने में ये स्मार्टफोन वीवो T1x की तरह लग रहा है. iQOO Z7 में आपको 50 मेगापिक्सल का मेन कैमरा मिल सकता है. 

iQOO Z6 के स्पेक्स ऐसे थे

iQOO Z6 में ग्राहकों को 6.5 इंच आईपीएस एलसीडी फुल एचडी प्लस रेजोल्यूशन वाली डिस्प्ले मिलती है जो 120hz के रिफ्रेश रेट को सपोर्ट करती है. मोबाइल फोन क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 695 एसओसी पर काम करता है जिसमें आपको 8GB रैम और 128GB इंटरनल स्टोरेज मिलती है. iQOO Z6 में आपको ट्रिपल कैमरा सेटअप मिलता है जिसमें 50 मेगापिक्सल का मेन कैमरा और 2 मेगापिक्सल के दो सेंसर हैं. वही, फ्रंट में 16 मेगापिक्सल का कैमरा सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए मिलता है.

इतनी हो सकती है कीमत

आईक्यू ने आधिकारिक तौर पर मोबाइल फोन की कीमत और स्पेक्स को लेकर खुलासा नहीं किया है. लेकिन इंटरनेट पर जो जानकारी है उसके मुताबिक iQOO Z7, 15 से 20,000 रुपये के बीच लॉन्च हो सकता है. सटीक जानकारी मोबाइल फोन के लॉन्च होने के बाद ही सामने आएगी. 

1 मार्च को लॉन्च होगी Vivo V27 सीरीज

चीनी मोबाइल फोन निर्माता कंपनी वीवो 1 मार्च को ग्लोबली वीवो v27 सीरीज लॉन्च करेगी. इस सीरीज के तहत 3 फोन कंपनी लॉन्च करेगी जिसमें वीवो v27, वीवो v27pro और वीवो v27e शामिल है. इन तीनों मोबाइल फोन में आपको 4500 एमएएच की बैटरी 67 वॉट की फास्ट चार्जिंग के साथ मिल सकती है.

यह भी पढ़ें: मेकअप की ऑनलाइन शॉपिंग करते समय न करें ये गलती, वरना डूब जाएगा पैसा और होगा पछतावा

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

हैक न होकर भी कंपनी के लिए खतरा बन सकते हैं AI एजेंट्स: Microsoft ने दी बड़ी चेतावनी
हैक न होकर भी कंपनी के लिए खतरा बन सकते हैं AI एजेंट्स: Microsoft ने दी बड़ी चेतावनी
15 हजार रुपये के बजट में 5G फोन, Itel City 300 में क्या मिलेगा?
15 हजार रुपये के बजट में 5G फोन, Itel City 300 में क्या मिलेगा?
घर की निगरानी करने वाला कैमरा खुद न बन जाए खतरा! ऐसे रखें सुरक्षित
घर की निगरानी करने वाला कैमरा खुद न बन जाए खतरा! ऐसे रखें सुरक्षित
घर बैठे ऑनलाइन मिल रहे थे विस्फोटक, सरकार ने 7 वेबसाइट पर की कार्रवाई
घर बैठे ऑनलाइन मिल रहे थे विस्फोटक, सरकार ने 7 वेबसाइट पर की कार्रवाई

वीडियोज

Tiger Shroff Firing News: बॉलीवुड लॉरेंस के कितने 'दुश्मन' ? | Breaking | Mumbai | ABP News
मुंबई से फरार...ट्रेन में सवार...कोटा में गिरफ्तार | Sansani | ABP News
Janhit with Chitra Tripathi: टाइगर..'किस्मत' से जिंदा है! | Tiger Shroff Firing | Mumbai Police
Tiger Shroff Firing Case Update | क्या बॉलीवुड को बनाया जा रहा निशाना?। Mumbai Police | Crime News
Sandeep Chaudhary: SIR पर मचे हंगामा का सटीक विश्लेषण! | Gyanesh Kumar | Rahul Gandhi | Congress

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
फ्रांस में दंगा: 2400 से ज्यादा गिरफ्तार, प्रधानमंत्री ने दिया कर्फ्यू का आदेश
फ्रांस में दंगा: 2400 से ज्यादा गिरफ्तार, PM ने दिया कर्फ्यू का आदेश, इमरजेंसी की आहट
टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस: वारिस पठान बोले- 'हैरानी है कि किसी भी बॉलीवुड...'
टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस: वारिस पठान बोले- 'हैरानी है कि किसी भी बॉलीवुड...'
हिरासत में सौरव दास की पहली प्रतिक्रिया, पुलिस वैन से बोले- 'आप देख रहे हैं कि...'
हिरासत में सौरव दास की पहली प्रतिक्रिया, पुलिस वैन से बोले- 'आप देख रहे हैं कि...'
मिचेल स्टार्क के 775 इंटरनेशनल विकेट पूरे, जानें कितने भारतीय इस आंकड़े तक पहुंचे 
मिचेल स्टार्क के 775 इंटरनेशनल विकेट पूरे, जानें कितने भारतीय इस आंकड़े तक पहुंचे 
OTT Releases This Week: 'सुमो दीदी' से 'गजब रात' तक, फेस्टिव वीक में ओटीटी पर एंटरटेनमेंट का मेला
'सुमो दीदी' से 'गजब रात' तक, फेस्टिव वीक में ओटीटी पर एंटरटेनमेंट का मेला
'उनके हौसले बुलंद हैं...', दीपके ने शेयर की दास और रांका की अदालत की फोटो
'उनके हौसले बुलंद हैं...', दीपके ने शेयर की दास और रांका की अदालत की फोटो
'ये लोकतंत्र को कमजोर..' EC के समर्थन में 400 से ज्यादा भारतीय मूल के छात्र-शिक्षाविद
'ये लोकतंत्र को कमजोर..' EC के समर्थन में 400 से ज्यादा भारतीय मूल के छात्र-शिक्षाविद
'हमारे साथ धोखा हुआ है', अनुच्छेद 370 का जिक्र कर फारूक अब्दुल्ला का बड़ा बयान
'हमारे साथ धोखा हुआ है', अनुच्छेद 370 का जिक्र कर फारूक अब्दुल्ला का बड़ा बयान
Embed widget