एक्सप्लोरर

iQOO ने मचाया धमाल! सिर्फ ₹9,999 में लॉन्च किया दमदार कैमरा और जबरदस्त बैटरी वाला 5G फोन

iQOO Z10 Lite 5G सिर्फ ₹9,999 में लॉन्च हुआ है, जिसमें 50MP कैमरा, 6000mAh बैटरी और Dimensity 6300 प्रोसेसर जैसे दमदार फीचर्स मिलते हैं.

अगर आप कम बजट में एक तगड़ा स्मार्टफोन ढूंढ रहे हैं तो iQOO ने आपके लिए एक बेहतरीन तोहफा पेश किया है. कंपनी ने अपना नया स्मार्टफोन iQOO Z10 Lite 5G भारत में लॉन्च कर दिया है, जिसकी कीमत सिर्फ ₹9,999 रखी गई है. इस दाम में कंपनी वो सभी चीजें दे रही है जो आमतौर पर महंगे फोन में देखने को मिलती हैं जैसे बड़ा कैमरा, लंबी बैटरी और दमदार प्रोसेसर.

क्या है खास iQOO Z10 Lite 5G में?

सबसे पहले बात करें इसकी डिजाइन और डिस्प्ले की, तो फोन में 6.74 इंच का बड़ा HD+ स्क्रीन मिलता है, जिसमें 90Hz का स्मूद रिफ्रेश रेट है. ब्राइटनेस भी 1000 निट्स तक जाती है, जिससे धूप में भी स्क्रीन क्लियर दिखती है. इसके साथ ही, फोन को पानी और धूल से बचाने के लिए IP64 रेटिंग, और गिरने पर टूटने से बचाने के लिए मिलिट्री ग्रेड सर्टिफिकेशन भी दिया गया है.

परफॉर्मेंस और सॉफ्टवेयर

iQOO Z10 Lite में MediaTek का नया Dimensity 6300 चिपसेट दिया गया है, जो 6nm टेक्नोलॉजी पर बना है. इसके साथ 8GB रैम और 256GB तक स्टोरेज का ऑप्शन है. इतना ही नहीं, 8GB तक वर्चुअल RAM का सपोर्ट भी दिया गया है, जिससे फोन और भी स्मूद चलेगा. यह फोन Android 15 पर आधारित Funtouch OS 15 पर चलता है और कंपनी ने 2 साल तक Android अपडेट और 3 साल तक सिक्योरिटी अपडेट देने का वादा किया है.

बैटरी जो आपको बार-बार चार्ज नहीं करनी पड़ेगी

iQOO Z10 Lite की सबसे बड़ी ताकत है इसकी बैटरी, इसमें 6,000mAh की बड़ी बैटरी दी गई है. कंपनी का कहना है कि ये फोन एक बार चार्ज करने पर 70 घंटे तक म्यूजिक और 37 घंटे तक बात करने की सुविधा देता है. इसके साथ 15W चार्जिंग सपोर्ट भी दिया गया है.

कैमरा भी कमाल का

फोटोग्राफी के शौकीनों के लिए इस फोन में 50MP का प्राइमरी कैमरा दिया गया है, जो Sony सेंसर के साथ आता है. इसके साथ एक 2MP का बोकेह सेंसर भी है. फ्रंट में 5MP का सेल्फी कैमरा दिया गया है. कैमरा फीचर्स में AI इरेजर, फोटो एन्हांस और डॉक्यूमेंट स्कैन जैसे स्मार्ट टूल भी मिलते हैं.

और क्या मिलता है?

फोन में साइड-माउंटेड फिंगरप्रिंट सेंसर, USB Type-C पोर्ट, Wi-Fi 5, Bluetooth 5.4 जैसे सारे जरूरी फीचर्स मौजूद हैं.

₹9,999 की कीमत में iQOO Z10 Lite 5G एक फुल पैसा वसूल डील लगती है. अगर आप कम बजट में एक ऐसा फोन ढूंढ रहे हैं जो स्टाइलिश हो, तेज चले, लंबे समय तक चले और अच्छी तस्वीरें ले, तो यह फोन आपके लिए एक बेहतरीन ऑप्शन साबित हो सकता है.

इसी रेंज के अंदर वाले इन फोन के बारे में भी जान लें 

Realme Narzo N53- ₹8,999 से शुरू, इसमें 6.74-इंच डिस्प्ले, Unisoc T612 प्रोसेसर और 5000mAh बैटरी मिलती है.

Redmi A3 - करीब ₹7,299 में उपलब्ध, इसमें 6.71-इंच HD+ डिस्प्ले, MediaTek Helio G36 और 5000mAh बैटरी दी गई है.

Lava Blaze 5G (4GB/64GB वैरिएंट)- लगभग ₹9,999 की कीमत पर, इसमें Dimensity 6020 प्रोसेसर, 50MP कैमरा और 5000mAh बैटरी मिलती है.

 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

हैक न होकर भी कंपनी के लिए खतरा बन सकते हैं AI एजेंट्स: Microsoft ने दी बड़ी चेतावनी
हैक न होकर भी कंपनी के लिए खतरा बन सकते हैं AI एजेंट्स: Microsoft ने दी बड़ी चेतावनी
15 हजार रुपये के बजट में 5G फोन, Itel City 300 में क्या मिलेगा?
15 हजार रुपये के बजट में 5G फोन, Itel City 300 में क्या मिलेगा?
घर की निगरानी करने वाला कैमरा खुद न बन जाए खतरा! ऐसे रखें सुरक्षित
घर की निगरानी करने वाला कैमरा खुद न बन जाए खतरा! ऐसे रखें सुरक्षित
घर बैठे ऑनलाइन मिल रहे थे विस्फोटक, सरकार ने 7 वेबसाइट पर की कार्रवाई
घर बैठे ऑनलाइन मिल रहे थे विस्फोटक, सरकार ने 7 वेबसाइट पर की कार्रवाई

वीडियोज

Tiger Shroff Firing News: बॉलीवुड लॉरेंस के कितने 'दुश्मन' ? | Breaking | Mumbai | ABP News
मुंबई से फरार...ट्रेन में सवार...कोटा में गिरफ्तार | Sansani | ABP News
Janhit with Chitra Tripathi: टाइगर..'किस्मत' से जिंदा है! | Tiger Shroff Firing | Mumbai Police
Tiger Shroff Firing Case Update | क्या बॉलीवुड को बनाया जा रहा निशाना?। Mumbai Police | Crime News
Sandeep Chaudhary: SIR पर मचे हंगामा का सटीक विश्लेषण! | Gyanesh Kumar | Rahul Gandhi | Congress

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
फ्रांस में दंगा: 2400 से ज्यादा गिरफ्तार, प्रधानमंत्री ने दिया कर्फ्यू का आदेश
फ्रांस में दंगा: 2400 से ज्यादा गिरफ्तार, PM ने दिया कर्फ्यू का आदेश, इमरजेंसी की आहट
टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस: वारिस पठान बोले- 'हैरानी है कि किसी भी बॉलीवुड...'
टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस: वारिस पठान बोले- 'हैरानी है कि किसी भी बॉलीवुड...'
हिरासत में सौरव दास की पहली प्रतिक्रिया, पुलिस वैन से बोले- 'आप देख रहे हैं कि...'
हिरासत में सौरव दास की पहली प्रतिक्रिया, पुलिस वैन से बोले- 'आप देख रहे हैं कि...'
मिचेल स्टार्क के 775 इंटरनेशनल विकेट पूरे, जानें कितने भारतीय इस आंकड़े तक पहुंचे 
मिचेल स्टार्क के 775 इंटरनेशनल विकेट पूरे, जानें कितने भारतीय इस आंकड़े तक पहुंचे 
OTT Releases This Week: 'सुमो दीदी' से 'गजब रात' तक, फेस्टिव वीक में ओटीटी पर एंटरटेनमेंट का मेला
'सुमो दीदी' से 'गजब रात' तक, फेस्टिव वीक में ओटीटी पर एंटरटेनमेंट का मेला
'उनके हौसले बुलंद हैं...', दीपके ने शेयर की दास और रांका की अदालत की फोटो
'उनके हौसले बुलंद हैं...', दीपके ने शेयर की दास और रांका की अदालत की फोटो
'ये लोकतंत्र को कमजोर..' EC के समर्थन में 400 से ज्यादा भारतीय मूल के छात्र-शिक्षाविद
'ये लोकतंत्र को कमजोर..' EC के समर्थन में 400 से ज्यादा भारतीय मूल के छात्र-शिक्षाविद
'हमारे साथ धोखा हुआ है', अनुच्छेद 370 का जिक्र कर फारूक अब्दुल्ला का बड़ा बयान
'हमारे साथ धोखा हुआ है', अनुच्छेद 370 का जिक्र कर फारूक अब्दुल्ला का बड़ा बयान
Embed widget