एक्सप्लोरर

iPhone 15 Pro और Pro Max को ऑफिशियल स्टोर के बजाय ऐसे खरीदना पसंद कर रहे हैं लोग, वजह आपको भी कर देगी हैरान

iPhone 15 Series: आपको जानकर हैरानी होगी कि भारत की तुलना में विदेशी बाजारों में iPhone 15 के प्रो मॉडल्स 35 से 50,000 रुपये सस्ते हैं. इसकी वजह से लोग इन्हें ग्रे मार्किट से खरीदना पसंद कर रहे हैं.

iPhones 15 Pro and Pro Max: एप्पल ने iPhone 15 सीरीज लॉन्च कर दी है. नई सीरीज के लिए बुकिंग 15 सितंबर से शुरू होगी और पहली ऑफिशियल सेल 22 सितंबर को होगी. भारत में iPhone 15 की कीमत 79,990 रुपये है. इसी तरह 15 प्लस की कीमत 89,900 रुपये, 15 Pro की 1,34,900 रुपये और 15 प्रो मैक्स की कीमत 1,59,900 रुपये है. हालांकि भारत की तुलना में विदेशी बजारों में iPhone 15 सीरीज सस्ती है और प्रो मॉडल्स में स्टोरेज के हिसाब से अंतर 35 से 50,000 रुपये तक का है. इतना बड़ा अंतर होने की वजह से दिल्ली के गफ्फार और मुंबई के हीरा पन्ना मार्केट में प्रो मॉडल्स की बुकिंग होने लगी है. इन मार्केट में डीलर्स लोगों को सस्ता iPhone ऑफर कर रहे हैं.

बिजनेस टुडे की रिपोर्ट के मुताबिक, दिल्ली के गफ्फार बाजार में डीलरों ने iPhone 15 Pro के लिए 1,15,000 रुपये और iPhone 15 Pro Max के लिए 1,29,000 रुपये में बुकिंग शुरू कर दी है. इन मॉडल्स पर ग्राहकों को एप्पल की इंटरनेशनल वारंटी भी मिलेगी. कंपनी के रेट के हिसाब से दिल्ली के गफ्फार मार्केट में iPhone के रेट्स में 20,000 से 30,000 रुपयों का अंतर है. डीलरों ने ये वादा किया है कि वे सितंबर अंत तक लोगों को iPhone देने शुरू कर देंगे. 

पहले 24 घंटे में 350 से ज्यादा बुकिंग 

रिपोर्ट में ये भी बताया गया है कि iPhone 15 सीरीज लॉन्च होने के महज 24 घंटे के भीतर गफ्फार मार्केट के एक डीलर को iPhone 15 प्रो के लिए 15,000 रुपये की नॉन-रिफंडेबल बुकिंग की कीमत पर 150 से ज्यादा बुकिंग प्राप्त हुई हैं जबकि 25,000 रुपये की नॉन-रिफंडेबल बुकिंग कीमत पर 240 से अधिक बुकिंग iPhone 15 Pro Max के लिए मिली हैं. मुंबई के हीरा पन्ना मार्केट में भी यही ट्रेंड है. बता दें, इन iPhones पर Apple की अंतर्राष्ट्रीय वारंटी लागू होगी और साथ ही इन्हें दुनिया के विभिन्न हिस्सों से प्राप्त किया जाएगा.

प्राइस गैप होने की वजह से लोग नए मॉडल्स को ऑफिशियल स्टोर के बजाय ग्रे मार्किट से खरीदना पसंद कर रहे हैं. दिल्ली और मुंबई दोनों जगह के डीलरों ने बताया कि नए टाइटेनियम डिजाइन के कारण नए प्रो मॉडल के नेचुरल और नीले टाइटेनियम रंग की डिमांड ज्यादा है और लोग जमकर इनकी बुकिंग कर रहे हैं.

यह भी पढ़ें:

WhatsApp में आया 'चैनल' फीचर, जानिए ये क्या है और कैसे करेगा काम?

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

भारत में जल्द आ रहा फोटोग्राफी का नया किंग, DSLR जैसी आएगी फोटो
भारत में जल्द आ रहा फोटोग्राफी का नया किंग, DSLR जैसी आएगी फोटो
WhatsApp अकाउंट अचानक क्यों हो सकता है बैन? समझें नियम और सिस्टम
WhatsApp अकाउंट अचानक क्यों हो सकता है बैन? समझें नियम और सिस्टम
सेकंडों में बिक गया iPhone Duo का शुरुआती स्टॉक, अब डिलीवरी की चुनौती
सेकंडों में बिक गया iPhone Duo का शुरुआती स्टॉक, अब डिलीवरी की चुनौती
रेगुलेटर घुमाते ही कैसे बदलती है पंखे की बिजली खपत? जानें टेक्नोलॉजी
रेगुलेटर घुमाते ही कैसे बदलती है पंखे की बिजली खपत? जानें टेक्नोलॉजी

वीडियोज

SIR पर हल्लाबोल...यूपी में 16 लाख का झोल!
जंतर-मंतर और संग्राम, कारोबार धड़ाम!
सड़क जाम, जनता परेशान, किसका 'अराजक' प्लान?
धार्मिक कट्टरता, अराजकता का लक्ष्य है सत्ता?
Bollywood News: करीना के बेडरूम का कौन-सा राज खोल गए सैफ? कपिल के शो में मचा धमाल! (17.10.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
हिरासत से रिहा होने के बाद अभिजीत दीपके ने लिखा पोस्ट- ‘मुझे पता था कि...’
हिरासत से रिहा होने के बाद अभिजीत दीपके ने लिखा पोस्ट- ‘मुझे पता था कि...’
'...तो आत्महत्या कर लेना ही बेहतर है', उद्धव ठाकरे ने क्यों कही ये बात?
'...तो आत्महत्या कर लेना ही बेहतर है', उद्धव ठाकरे ने क्यों कही ये बात?
'जेलर 2' बनी 2026 की तीसरी हाईएस्ट ग्रॉसर तमिल फिल्म, तोड़ा टॉप 7 फिल्मों का रिकॉर्ड
'जेलर 2' बनी 2026 की तीसरी हाईएस्ट ग्रॉसर तमिल फिल्म, तोड़ा टॉप 7 फिल्मों का रिकॉर्ड
शुभमन गिल की जगह श्रेयस अय्यर भारत की वनडे टीम के कप्तान, ईशान किशन को मिली उपकप्तानी
शुभमन गिल की जगह श्रेयस अय्यर भारत की वनडे टीम के कप्तान, ईशान किशन को मिली उपकप्तानी
कोलकाता: पूजा पंडाल हादसे में 17 लोगों की मौत
कोलकाता: पूजा पंडाल हादसे में 17 लोगों की मौत
पुराने गैजेट्स को न समझें बेकार! इन 5 तरीकों से फिर आएंगे काम
पुराने गैजेट्स को न समझें बेकार! इन 5 तरीकों से फिर आएंगे काम
UPPSC LT ग्रेड रिजल्ट जारी, 218 अभ्यर्थियों का हुआ चयन
UPPSC LT ग्रेड रिजल्ट जारी, 218 अभ्यर्थियों का हुआ चयन
प्रदर्शन के कारण नहीं हुई बिक्री तो कैसे मिलेगा मुजावजा, क्या हैं नियम?
प्रदर्शन के कारण नहीं हुई बिक्री तो कैसे मिलेगा मुजावजा, क्या हैं नियम?
Embed widget