एक्सप्लोरर

iPhone के मामले में भारत ने चीन को औंधे मुंह पटका, बनाया ये रिकॉर्ड

iPhone बनाने की ज़्यादातर फैक्ट्रियां दक्षिण भारत में हैं. इसके अलावा टाटा इलेक्ट्रॉनिक्स, विस्ट्रॉन और पेगाट्रॉन जैसी कंपनियां भी Apple के लिए काम कर रही हैं.

एक वक्त था जब iPhone का नाम सुनते ही दिमाग में 'चीन' आता था, क्योंकि इस फोन की सबसे  ज्यादा मान्यूफैक्चरिंग वहीं की जाती थी, लेकिन अब गेम बदल चुका है. भारत ने iPhone बनाने के मामले में जबरदस्त पकड़ बना ली है और अब हालत ये है कि हर 5 में से 1 iPhone भारत में बन रहा है. 

22 अरब डॉलर का iPhone, वो भी एक साल में!

पिछले साल के मुकाबले भारत में iPhone बनाने में 60% का जबरदस्त उछाल आया है. सिर्फ एक साल में भारत ने 22 अरब डॉलर के iPhones बना दिए.  ये आंकड़ा अपने आप में बहुत कुछ कहता है. यानी अब Apple भी मान चुका है कि भारत सिर्फ एक बाजार नहीं, बल्कि मैन्युफैक्चरिंग का अगला सुपरस्टार है.

सबसे ज़्यादा काम साउथ इंडिया में हो रहा है

iPhone बनाने की ज़्यादातर फैक्ट्रियां दक्षिण भारत में हैं. खासकर फॉक्सकॉन की बड़ी यूनिट्स. इसके अलावा टाटा इलेक्ट्रॉनिक्स, विस्ट्रॉन और पेगाट्रॉन जैसी कंपनियां भी Apple के लिए काम कर रही हैं और सबसे दिलचस्प बात ये है कि अब भारत में iPhone के हाई-एंड टाइटेनियम मॉडल्स भी असेंबल हो रहे हैं.

चीन इस मामले में क्यों पिछड़ रहा?

असल में इस पूरी कहानी की शुरुआत हुई अमेरिका और चीन की खींचतान से. अमेरिका ने चीन से आने वाले कई प्रोडक्ट्स पर भारी टैरिफ (ड्यूटी टैक्स) लगा दिए, जिससे Apple को नुकसान होने लगा. ऐसे में Apple ने सोचा, क्यों न चीन से हटकर किसी ऐसे देश में शिफ्ट हुआ जाए जहां टैक्स भी कम लगे और माहौल भी अनुकूल हो? और फिर एंट्री हुई भारत की.

निर्यात में भी भारत की धमाकेदार एंट्री

भारत में बने iPhones अब सिर्फ भारत में नहीं बिक रहे, बल्कि विदेशों में भी धड़ल्ले से एक्सपोर्ट हो रहे हैं. मार्च 2025 तक करीब 17.4 अरब डॉलर (यानि 1.5 ट्रिलियन रुपये) के iPhones भारत से एक्सपोर्ट हो चुके हैं. यानी 'मेड इन इंडिया' अब ग्लोबली बिक रहा है!

कोविड ने जो शुरुआत करवाई, वो अब रफ्तार पकड़ चुकी है

इससे पहले ऐपल ने भारत में iPhone बनाने में तेजी कोविड के समय में दिखाई थी. उस वक्त कई कंपनियों ने चीन से भारत का रुख किया था. दरअसल कोरोना काल के दौरान चीन को लॉकडाउन, सप्लाई चेन में गड़बड़ी जैसी तमाम अर्चनों का सामना करना पड़ा था. जिससे इस देश की हालत बिगड़ गई थी. तभी से Apple ने भारत में काम तेज कर दिया. फिर जब अमेरिका ने चीन पर टैरिफ बढ़ाया, तो Apple का भरोसा और बढ़ गया. अब तो Apple के लिए भारत एक मजबूत ऑप्शन बन गया है.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

सोलर की जगह विंड टरबाइन लगाना कितना सही, कितनी बनेगी बिजली?
सोलर की जगह विंड टरबाइन लगाना कितना सही, कितनी बनेगी बिजली?
अब बदतमीजी बर्दाश्त नहीं करेगा AI, बातचीत ही बंद कर देगा चैटबॉट
अब बदतमीजी बर्दाश्त नहीं करेगा AI, बातचीत ही बंद कर देगा चैटबॉट
टीवी पर Siri से बात करने के लिए रिमोट की जरूरत नहीं, Apple ने बदला तरीका
टीवी पर Siri से बात करने के लिए रिमोट की जरूरत नहीं, Apple ने बदला तरीका
बड़े काम के हैं टीवी के साइड में लगे USB पोर्ट, ऐसे करें इनका इस्तेमाल
बड़े काम के हैं टीवी के साइड में लगे USB पोर्ट, ऐसे करें इनका इस्तेमाल

वीडियोज

सोशल मीडिया की हसीन 'विष कन्या !
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ राहुल का पूरा प्लान क्या है?
चाय की चुस्की CEC के खिलाफ विपक्ष की 'नई रणनीति' !
एक चाय, दो बिस्किट-SIR की जंग में कौन 'हिट'
राहुल का प्रोटेस्ट..अमित शाह ने संभाल लिया 'मोर्चा'

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'पुलिसवालों ने पीटा, कहा- तुम दल्ले हो...', प्रदर्शनकारियों को कैमरे पर लाए राहुल गांधी
'पुलिसवालों ने पीटा, कहा- तुम दल्ले हो...', प्रदर्शनकारियों को कैमरे पर लाए राहुल गांधी
अखिलेश के 3 बागी विधायक बीजेपी में शामिल, विधानसभा चुनाव में बदलेगा समीकरण?
अखिलेश के 3 बागी विधायक बीजेपी में शामिल, विधानसभा चुनाव में बदलेगा समीकरण?
IPL 2027 के लिए कितनी टीमें ढूंढ रही है कप्तान? देखें पूरी लिस्ट
IPL 2027 के लिए कितनी टीमें ढूंढ रही है कप्तान? देखें पूरी लिस्ट
राहुल, स्टालिन, केजरीवाल, ठाकरे...सब ने दिया CJP का साथ, अभिजीत दीपके बोले- थैंक्यू
राहुल, स्टालिन, केजरीवाल, ठाकरे...सब ने दिया CJP का साथ, अभिजीत दीपके बोले- थैंक्यू
'अब पूरा देश जंतर मंतर बनेगा', CJP के दास-रांका की गिरफ्तारी के बाद प्रकाश राज की सरकार को वॉर्निंग
'अब पूरा देश जंतर मंतर बनेगा', प्रकाश राज ने सरकार को दी वॉर्निंग
महुआ मोइत्रा ने आशुतोष रांका और सौरव दास को दिया मैसेज- 'बॉयज मैं...'
महुआ मोइत्रा ने आशुतोष रांका और सौरव दास को दिया मैसेज- 'बॉयज मैं...'
शिवा शर्मा हत्याकांड: जेल में पार्टी करना...श्रद्धा दुबे के हिस्ट्रीशीटर के साथ आए फोटो
शिवा शर्मा हत्याकांड: जेल में पार्टी करना...श्रद्धा दुबे के हिस्ट्रीशीटर के साथ आए फोटो
धान बोने के लिए कौनसी मिट्टी होती है बेस्ट, कैसे करें इसका इस्तेमाल?
धान बोने के लिए कौनसी मिट्टी होती है बेस्ट, कैसे करें इसका इस्तेमाल?
Embed widget