एक्सप्लोरर

एप्पल भी लाएगा मुड़ने वाला iPhone या iPad! जानें संभावित स्क्रीन साइज और कीमत

iPhone Flip: अगर आप मुड़ने वाले आईफोन का इंतजार कर रहे हैं, तो अब शायद आपका इंतजार जल्द ही खत्म हो सकता है. कई रिपोर्ट्स के मुताबिक एप्पल मुड़ने वाले डिवाइस पर काम कर रहा है.

iPhone Flip: दुनियाभर की स्मार्टफोन बनाने वाली कंपनियां हर बीतते दिन के साथ अपने स्मार्टफोन में नए फीचर्स लाने के लिए नए प्रयोग करती रहती है. फोल्डेबल और फ्लिप फोन उसी तरह के अनोखे अविष्कार का एक प्रमाण है, जो अभी तक सैमसंग, वीवो, ओप्पो, वनप्लस जैसी कंपनियों ने लॉन्च किया है, लेकिन अब एप्पल कंपनी भी फोल्डेबल और फ्लिप टेक्नोलॉजी पर काम कर रही है.

हालांकि, इसके बारे में अभी तक कोई पक्की ख़बर सामने नहीं आई है, लेकिन कई रिपोर्ट्स में ऐसा कहा जा रहा है एप्पल बीच से मुड़ने वाले फ्लिप आईफोन और आईपैड पर काम कर रहा है. आइए हम आपको इस रिपोर्ट के बारे में बताते हैं.

मुड़ने वाला आईफोन या आईपैड?

द एकेल की एक रिपोर्ट के मुताबित एप्पल अपने फोल्डेबल डिवाइस पर काम कर रहा है. रिपोर्ट के मुताबिक एप्पल किसी बुक जैसे मुड़ने वाले डिवाइस पर काम कर रहा है, जिसकी स्क्रीन साइज 7.6 से 8.4 इंच के बीच में है. अगर यह रिपोर्ट सच है कि यह एप्पल का आईफोन या आईपैड हो सकता है. इसके अलावा इस रिपोर्ट में इस बात का भी दावा किया गया है कि एप्पल अपने पहले फोल्डेबल डिवाइस को 2026 या 2027 तक लॉन्च कर सकता है.

हालांकि, टॉम्सगाइड की एक लेटेस्ट रिपोर्ट के मुताबिक एप्पल iPhone Flip फोन पर काम कर रही है, जो एप्पल का पहला फोल्डेबल डिवाइस हो सकता है. Ming-Chi Kuo ने दावा किया है कि आईफोन के पहले फोन में 8 इंच की डिस्प्ले हो सकती है, जो कि Galaxy Z Fold 4 से ज्यादा होगी, जिसमें सैमसंग ने 7.6 इंच की स्क्रीन दी थी. 8 इंच का आईफोन फ्लिप जब खुलेगा तो यह एक आईपैड का काम करेगा. आपको बता दें कि कुछ साल पहले एप्पल द्वारा लॉन्च किए गए टैबलेट iPad Mini का स्क्रीन साइज 8.3 इंच था.

कितनी हो सकती है कीमत?

हालांकि, एप्पल के फोल्डेबल फोन के डिस्प्ले के बारे में कुछ भी पक्का नहीं कहा जा सकता क्योंकि कुछ रिपोर्ट का कहना है कि कंपनी 9 इंच के डिस्प्ले पर काम कर रही है, तो कुछ रिपोर्ट के मुताबिक कंपनी 7.5 इंच के एक OLED डिस्प्ले के साथ फ्लिप फोन लॉन्च करेगी.

बहरहाल, एप्पल के फ्लिप आईफोन का स्क्रीन साइज चाहे जितना भी हो लेकिन बहुत सारी अफवाहों का देखकर ऐसा लगता है कि कंपनी जल्द ही अपने पहले फोल्डेबल फोन को पेश करने वाली है. ऐसे में आपके दिमाग में इस फोन की संभावित कीमत का सवाल आ रहा होगा. हालांकि, इस सवाल का जवाब देना काफी मुश्किल है, लेकिन टॉम्सगाइड की रिपोर्ट का मानना है कि आईफोन फ्लिप की कीमत 2000 डॉलर यानी करीब 1.65 लाख  रुपये के आस-पास हो सकती है.

यह भी पढ़ें: PM Modi ने बताया स्मार्टफोन की लत छोड़ने का तरीका, कहा-  'घर को बनाएं No Gadget Zone'

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

कॉल पर सामने वाले की आवाज नहीं सुनाई देती? आजमाएं ये आसान तरीके
कॉल पर सामने वाले की आवाज नहीं सुनाई देती? आजमाएं ये आसान तरीके
Samsung Week Sale में Galaxy Devices पर 60 पर्सेंट तक छूट, जानें ऑफर्स
Samsung Week Sale में Galaxy Devices पर 60 पर्सेंट तक छूट, जानें ऑफर्स
PM Modi के साथ IMC-2026 का आगाज, दूसरे दिन 6G लॉन्च पर बड़ा फोकस
PM Modi के साथ IMC-2026 का आगाज, दूसरे दिन 6G लॉन्च पर बड़ा फोकस
Aadhaar के गलत इस्तेमाल की टेंशन खत्म, ऐप से ऐसे करें लॉक
Aadhaar के गलत इस्तेमाल की टेंशन खत्म, ऐप से ऐसे करें लॉक

वीडियोज

बीवी की बेवफाई....पति का गुस्सा !
Rahul Gandhi पर पुलिस का एक्शन! हिरासत में लेकर बस में बैठाया
प्रेमानंद महाराज के यहां जाने पर मिले 5 करोड़?
विपक्ष का प्रदर्शन...कांग्रेस ने किया 'हाइजैक' ?
त्योहारों से पहले RBI का बड़ा झटका! महंगा हुआ Loan, बढ़ी Repo Rate

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
SIR के पक्ष में उतरे 42 रिटायर्ड जज, देश के नाम खुला खत लिखकर किया आगाह
SIR के पक्ष में उतरे 42 रिटायर्ड जज, देश के नाम खुला खत लिखकर किया आगाह
राहुल-प्रियंका गांधी पर FIR पर संजय राउत ने पूछा, 'सरकार किसके फेवर में...'
राहुल-प्रियंका गांधी पर FIR पर संजय राउत ने पूछा, 'सरकार किसके फेवर में...'
'मोदी-शाह और ज्ञानेश ने हिन्दुस्तान को हाईजैक कर लिया', राहुल गांधी का बड़ा हमला
'मोदी-शाह और ज्ञानेश ने हिन्दुस्तान को हाईजैक कर लिया', राहुल गांधी का बड़ा हमला
भुवनेश्वर कुमार की वापसी: क्या 2028 वर्ल्ड कप खिलाने की तैयारी या सेलेक्टर्स की मजबूरी?
भुवनेश्वर कुमार की वापसी: क्या 2028 वर्ल्ड कप खिलाने की तैयारी या सेलेक्टर्स की मजबूरी?
नाना पाटेकर की लव लाइफ, पत्नी से 35 साल रहे अलग, मनीषा कोइराला-आयशा झुल्का संग जुड़ा नाम
नाना पाटेकर की लव लाइफ, पत्नी से 35 साल रहे अलग, मनीषा कोइराला-आयशा झुल्का संग जुड़ा नाम
कुरआन की आयतें बड़े ही खूबसूरत अंदाज में लिखता है यह हिंदू शख्स, देखें वीडियो
कुरआन की आयतें बड़े ही खूबसूरत अंदाज में लिखता है यह हिंदू शख्स, देखें वीडियो
बाजार पर राज करने के बावजूद क्यों बंद हुई ये सेडान कारें, क्या थी वजह?
बाजार पर राज करने के बावजूद क्यों बंद हुई ये सेडान कारें, क्या थी वजह?
नीट पीजी काउंसलिंग की तारीखें घोषित,12 अक्टूबर से होगा रजिस्ट्रेशन
नीट पीजी काउंसलिंग की तारीखें घोषित,12 अक्टूबर से होगा रजिस्ट्रेशन
Embed widget