एक्सप्लोरर

30,000 रुपये में आते हैं iPhone को टक्कर देने वाले फोन, कई नामी ब्रांड है इसमें शामिल

Smartphone Under 30,000 : आपकी 30,000 रुपये की कीमत वाले बेस्ट स्मार्टफोन की तलाश खत्म हो सकती है, क्योंकि आज हम ऐसे स्मार्टफोन की लिस्ट लेकर आए हैं.

आज के वक्त में कई सारे ऐसे स्मार्टफोन मौजूद है, जो लेटेस्ट फीचर्स के साथ आते हैं. यह फोन फीचर्स के मामले में आईफोन को टक्कर देते हैं. इन स्मार्टफोन की कीमत 30,000 रुपये से कम है. लेकिन फीचर्स काफी शानदार है. अगर आप 30,000 रुपये के प्राइस प्वाइंट में एक स्मार्टफोन की तलाश में हैं, तो Samsung, Oneplus, oppo, iQoo बेस्ट स्मार्टफोन हो सकते हैं.

Samsung Galaxy S21 FE

सैमसंग के इस फोन को केवल 29,999 रुपये में खरीदा जा सकता है, इसमें इन हाउस Exynos 2100 प्रोसेसर दिया है. साथ ही Samsung Galaxy S21 FE में 12+12+8 MP ट्रिपल कैमरा सेटअप और 32MP का फ्रंट कैमरा दिया गया है. वहीं सैमसंग के इस फोन में 6.4 इंच की 120HZ वाली ऐमोलेड डिस्प्ले मिलती है. साथ ही पावर के लिए फोन में 4500mAh की बैटरी दी गई है.

OnePlus Nord CE 3 5G

वनप्लस के इस फोन में 6.7 इंच की ऐमोलेड डिस्प्ले दी है जो 120HZ के रिफ्रेश रेट के साथ आती है. OnePlus Nord CE 3 5G में स्नैपड्रैगल 782G प्रोसेसर दिया है और फोन के रियर पैनल में 50+8+2 MP का ट्रिपल कैमरा सेटअप दिया गया है. वहीं सेल्फी के लिए इस फोन में 16MP का फ्रंट कैमरा दिया गया है. फोन में पावर के लिए 5000mAh की बैटरी दी गई है.

OPPO Reno10 5G

ओप्पो के इस फोन को आप 29,999 रुपये में खरीद सकते है, इस फोन में मीडियाटेक डाइमेसिटी 7050 चिपसेट दिया है. साथ ही ये फोन 64+8+32 MP के रियर कैमरा सेटअप और 32MP के फ्रंट कैमरा के साथ आता है. OPPO Reno10 5G में 6.7 इंच की 120HZ रिफ्रेश रेट वाली डिस्प्ले दी गई है. ये फोन 5000mAh की बैटरी के साथ आता है, जिसे आप दो दिन आराम से यूज कर सकते हैं.

iQOO Neo 7

आईक्यू के इस फोन को 27,999 रुपये में खरीदा जा सकता है. इस फोन में मीडियाटेक डाइमेसिटी 8200 चिपसेट दिया है. ये फोन 64+2+2 MP के ट्रिपल कैमरा सेटअप और 16MP के फ्रंट कैमरा के साथ आता है. आईक्यू के इस फोन में 6.78 इंच की डिस्प्ले और 120HZ का रिफ्रेश रेट दिया गया है. पावर के लिए इस फोन में 5000mAh की बैटरी दी गई है जो 120W के फास्ट चार्जर को सपोर्ट करती है.

यह भी पढ़ें : 

सर्दियों की कर लीजिए तैयारी, फेस्टिव सेल में गीजर पर मिल रहा है तगड़ा डिस्काउंट

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Truecaller पर दिख रहा है आपका नंबर? ऐसे हटाएं अपनी डिजिटल पहचान
Truecaller पर दिख रहा है आपका नंबर? ऐसे हटाएं अपनी डिजिटल पहचान
AI अपना रहीं भारतीय कंपनियां, क्या साइबर हमलों का जोखिम भी बढ़ेगा?
AI अपना रहीं भारतीय कंपनियां, क्या साइबर हमलों का जोखिम भी बढ़ेगा?
बिना इंटरनेट भी मिलेंगे जरूरी डॉक्यूमेंट, Google Drive में ऑन करें ये फीचर
बिना इंटरनेट भी मिलेंगे जरूरी डॉक्यूमेंट, Google Drive में ऑन करें ये फीचर
क्लाउड स्टोरेज चुनते समय न करें ये गलती, खतरे में पड़ सकता है आपका डेटा
क्लाउड स्टोरेज चुनते समय न करें ये गलती, खतरे में पड़ सकता है आपका डेटा

वीडियोज

सगाई के बाद... किडनैपिंग का प्लान !
विपक्षी मार्च..'शिव बारात' या 'अराजक जमात'?
Gyanesh Kumar के खिलाफ Rahul Gandhi अब क्या करेंगे?
CEC पर बवाल...अब सुप्रीम कोर्ट ही करेगा समाधान?
Gyanesh Kumar के खिलाफ Rahul Gandhi का 'तांडव'!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
रूस और पाकिस्तान की बढ़ी दोस्ती, अब पुतिन ने किसे भेजा, भारत के लिए टेंशन?
रूस और पाकिस्तान की बढ़ी दोस्ती, अब पुतिन ने किसे भेजा, भारत के लिए टेंशन?
शिवा शर्मा मर्डर: हर साल बदल जाता था नंबर, दोस्त की मदद से नेपाल भागी आरोपी श्रद्धा
शिवा शर्मा मर्डर: हर साल बदल जाता था नंबर, दोस्त की मदद से नेपाल भागी आरोपी श्रद्धा
CJI पर पोस्ट करने वाले व्यक्ति को हटाया, आलोचना के बाद कांग्रेस पार्टी का एक्शन
CJI पर पोस्ट करने वाले व्यक्ति को हटाया, आलोचना के बाद कांग्रेस पार्टी का एक्शन
जब शूटिंग करते-करते कार से कहीं और चले गए किशोर कुमार, घर में लगा रखी थी खोपड़ी और हड्डियां
जब शूटिंग करते-करते कहीं और चले गए किशोर कुमार, घर में लगा रखी थी खोपड़ी और हड्डियां
जमानत पर रिहा होकर जड़ा शतक, मैदान पर निकले आंसू; अभिषेक पोरेल ने सुनाई जेल की कहानी
जमानत पर रिहा होकर जड़ा शतक, मैदान पर निकले आंसू; अभिषेक पोरेल ने सुनाई जेल की कहानी
दिल्ली में बदला हुआ है मौसम का मिजाज, साफ हुई हवा, जानें आज का मौसम
दिल्ली में बदला हुआ है मौसम का मिजाज, साफ हुई हवा, जानें आज का मौसम
गांधी परिवार की संपत्तियों पर रोक लगाने से HC का इनकार, ED को नहीं मिली राहत
गांधी परिवार की संपत्तियों पर रोक लगाने से HC का इनकार, ED को नहीं मिली राहत
यूपी में बारिश के बाद बढ़ी ठंडक, अगले 3 दिनों के लिए भी अलर्ट जारी
यूपी में बारिश के बाद बढ़ी ठंडक, अगले 3 दिनों के लिए भी अलर्ट जारी
Embed widget