एक्सप्लोरर

iPhone 18 से इस शानदार फीचर की छुट्टी कर सकती है ऐप्पल, डायनामिक आईलैंड भी होगा छोटा

Apple की iPhone 18 सीरीज से जुड़ी लीक्स सामने आनी शुरू हो गई हैं. ताजा रिपोर्ट के मुताबिक, कंपनी ने अभी तक इस फोन में फ्रंट फेसिंग कैमरा देने का विचार नहीं किया है.

iPhone 17 Series की सेल भी अभी तक शुरू नहीं हुई है और ऐप्पल की अगली सीरीज से जुड़ी लीक्स सामने आने लगी हैं. अब एक ताजा लीक में बताया गया है कि आगामी 18 सीरीज के साथ ऐप्पल ऑल-स्क्रीन आईफोन की तरफ बढ़ती दिखेगी. बताया जा रहा है कि आईफोन 18 सीरीज में डायनामिक आईलैंड का साइज घटाकर और छोटा किया जा सकता है. इसके साथ ही कंपनी फेस आईडी फीचर की भी छुट्टी कर सकती है. लीक में यह भी कहा गया है कि ऐप्पल ने अभी तक इसमें फ्रंट-फेसिंग कैमरा देने की तैयारी नहीं की है.

आईफोन 18 में क्या होगा नया?

टिपस्टर इंस्टैंट डिजिटल की रिपोर्ट के मुताबिक, आईफोन 18 सीरीज में डायनामिक आईलैंड के लिए एक पिल-साइज कटआउट मिलेगा, जो मौजूदा मॉडल की तुलना में छोटा होगा. इसमें कोई अंडर स्क्रीन फेस आईडी और कैमरा नहीं है. इसका मतलब है कि डायनामिक आईलैंड का साइज बढ़ाकर ऐप्पल फुल स्क्रीन आईफोन की तरफ तेजी से अपने कदम बढ़ा रही है. रिपोर्ट में अभी तक फ्रंट फेसिंग कैमरा न मिलने की भी बात कही गई है, लेकिन सप्लाई चैन पर नजर रखने वाले एनालिस्ट्स का कहना है कि आईफोन 18 सीरीज में यह दिया जा सकता है. आईफोन 19 सीरीज तक ऐप्पल फुल स्क्रीन आईफोन लॉन्च कर सकती है.

ऐप्पल का रहा है यह रिकॉर्ड

ऐप्पल अपने प्रोडक्ट्स में छोटे से छोटे बदलाव को भी कड़े परफॉर्मेंस और क्वालिटी टेस्ट पास करने के बाद इंटीग्रेट करती है. ऐसे में फुल स्क्रीन आईफोन की तरफ जाना कंपनी के लिए एक बड़ा बदलाव रहने वाला है. कई जानकारों का कहना है कि जब तक अंडर-डिस्प्ले टेक्नोलॉजी कड़े क्वालिटी स्टैंडर्ड्स को पास नहीं कर लेती, तब कंपनी ऐप्पल डायनामिक आईलैंड के साथ ही अपने प्रोडक्ट्स उतारती रहेगी. बता दें कि ऐप्पल ने आईफोन 14 सीरीज के साथ डायनामिक आईलैंड की शुरुआत की थी. 

ये भी पढ़ें-

Android Smartphone पर जल्द आएगा iPhone वाला यह फीचर, इमरजेंसी में बचा सकता है जान

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

किताबें को क्यों नष्ट कर रही हैं AI कंपनियां? सामने आ गई वजह
किताबें को क्यों नष्ट कर रही हैं AI कंपनियां? सामने आ गई वजह
मोबाइल रिचार्ज फिर हो सकता है महंगा! ये बताई जा रही वजह
मोबाइल रिचार्ज फिर हो सकता है महंगा! ये बताई जा रही वजह
Budget Friendly Laptop: कितने रुपये का आ जाता है सबसे सस्ता और अच्छा लैपटॉप
कितने रुपये का आ जाता है सबसे सस्ता और अच्छा लैपटॉप
4K या 4K Blu-Ray! कौन देता है बेहतर पिक्चर क्वालिटी? कैसे पता करें अंतर
4K या 4K Blu-Ray! कौन देता है बेहतर पिक्चर क्वालिटी? कैसे पता करें अंतर

वीडियोज

Bollywood News: तलाक की अफवाहों के बीच कोर्ट पहुंचीं सुनीता आहूजा! पैपराजी को देखकर बदला अंदाज, फैंस हुए हैरान (19.08.26)
Chugalkhor Aunty: 🫨चुगलखोर आंटी के साथ देखिए चुगलियों का पिटारा #sbs
Bigg Boss House में भूत? Himanshi Khurana का डरावना दावा, बोलीं- कोई गला दबा रहा था
Bhojpuri Bawal में Pawan Singh की ‘तीसरी बीवी’ बनेंगी Amrapali Dubey? मजेदार बातचीत वायरल
Sunita Ahuja विवाद के बीच Govinda का Thailand Club Dance Video Viral, Fans ने किया React

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
महुआ मोइत्रा होंगी गिरफ्तार? हेट स्पीच केस में वारंट जारी
महुआ मोइत्रा होंगी गिरफ्तार? हेट स्पीच केस में वारंट जारी
सम्राट कैबिनेट के फैसले, 6 लेन एक्सप्रेसवे, किसानों को भी तोहफा
सम्राट कैबिनेट के फैसले, 6 लेन एक्सप्रेसवे, किसानों को भी तोहफा
भारत-श्रीलंका टेस्ट में रिकॉर्ड्स की बौछार, कायम हुए 3 बड़े कीर्तिमान
भारत-श्रीलंका टेस्ट में रिकॉर्ड्स की बौछार, कायम हुए 3 बड़े कीर्तिमान
Box Office: 6ठे दिन 6 बजे तक 102 करोड़ के पार 'आवारापन 2', जानें- 'बंटवारा 1947' का हाल
6ठे दिन 6 बजे तक 102 करोड़ के पार 'आवारापन 2', जानें- 'बंटवारा 1947' का हाल
फिर गिड़गिड़ाया बांग्लादेश, तारिक रहमान सरकार ने भारत से मांगी ये मदद
फिर गिड़गिड़ाया बांग्लादेश, तारिक रहमान सरकार ने भारत से मांगी ये मदद
7 फिल्ममेकर, 7 फिल्में...66 की उम्र में बवाल मचाने जा रहे हैं मोहनलाल, इन फिल्ममेकर्स संग करेंगे काम
7 फिल्ममेकर, 7 फिल्में...66 की उम्र में बवाल मचाने जा रहे हैं मोहनलाल
किताबें को क्यों नष्ट कर रही हैं AI कंपनियां? सामने आ गई वजह
किताबें को क्यों नष्ट कर रही हैं AI कंपनियां? सामने आ गई वजह
Viral Video: दरिया बना पाकिस्तान का रावलपिंडी, पानी में बहती दिखी गंदगी
दरिया बना पाकिस्तान का रावलपिंडी, पानी में बहती दिखी गंदगी
Embed widget