एक्सप्लोरर

iPhone 15 Launch: एप्पल के लाइटनिंग पोर्ट और नए वाले यूएसबी सी -पोर्ट में क्या है अंतर? यहां जानिए 

iPhone 15 सीरीज 4 दिन बाद ग्लोबली लॉन्च होगी. इस सीरीज के तहत कंपनी 4 iPhone लॉन्च करेगी जिसमें आईफोन 15, 15 प्लस, 15 प्रो और 15 प्रो मैक्स शामिल है.

iPhone 15 Launch date: आप भी iPhone 15 सीरीज के लॉन्च होने का बेसब्री से इंतजार कर रहे होंगे. अब से महज 4 सिन बाद ये सीरीज लॉन्च होगी. लॉन्चिंग इवेंट को आप एप्पल के यूट्यूब चैनल के माध्यम से देख पाएंगे. इस बार नई सीरीज कई सारे बदलावों के साथ आ रही है जिसमे से एक चार्जिंग पोर्ट भी है. दरअसल, EU के आदेश के बाद एप्पल iPhone 15 सीरीज को लाइटनिंग पोर्ट के बजाय यूएसबी सी -पोर्ट में लॉन्च करने वाला है. EU यूएसबी सी-पोर्ट को यूनिवर्सल चार्जर बनाना चाहता है ताकि ई-वेस्ट को कम किया जा सके.

आज इस लेख में हम आपको ये बताएंगे कि एप्पल के लाइटनिंग पोर्ट और यूएसबी टाइप-सी पोर्ट के बीच अंतर क्या है.

दोनों में क्या है अंतर?

एप्पल का लाइटनिंग पोर्ट अभी तक केवल एप्पल डिवाइसेस तक सीमित था. यानि सिर्फ एप्पल के डिवाइसेस ही इससे चार्ज हो पाते थे. लेकिन यूएसबी टाइप सी-पोर्ट के साथ ऐसा नहीं है. इससे आप एंड्रॉइड फोन, वायरलेस गेजेट्स, कुछ iPad, Macbooks और यहां तक कि टैबलेट भी चार्ज कर सकते हैं. हालांकि एप्पल ने यूएसबी टाइप सी चार्जर को इस बार भी खास बनाए रखने के लिए इनके केबल्स को अलग रंग दिया है.

ट्रांसफर स्पीड: लाइटनिंग पोर्ट के जरिए आप 480 एमबीपीएस तक की स्पीड में डेटा ट्रांसफर कर सकते हैं लेकिन यूएसबी टाइप सी-पोर्ट के जरिए आप 40Gbps तक की स्पीड में फास्ट डेटा ट्रांसफर कर सकते हैं.

अधिकतम पॉवर आउटपुट: एप्पल के लाइटनिंग पोर्ट की अधिकतम पॉवर आउटपुट 20 वॉट है जबकि यूएसबी सी-पोर्ट की अधिकतम पॉवर आउटपुट 240 वॉट है. इसके अलावा आपको लाइटनिंग पोर्ट वाले चार्जर हर जगह आसानी से नहीं मिलेंगे जबकि यूएसबी सी पोर्ट वाले चार्जर आपको कहीं भी आसानी से मिल जाएंगे. 

कीमत: एप्पल के लाइटनिंग पोर्ट वाले चार्जर की कीमत काफी ज्यादा है जबकि यूएसबी टाइप सी चार्जर की कीमत सामान्य है. इसे कोई भी खरीद सकता है.

यह भी पढ़ें:

Nokia G42 5G फोन की लॉन्चिंग डेट कंफर्म, जानिए कैसे होंगे इसके फीचर्स और स्पेसिफिकेशन

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

25 घंटे की बैटरी और Galaxy AI, Samsung का नया लैपटॉप लॉन्च
25 घंटे की बैटरी और Galaxy AI, Samsung का नया लैपटॉप लॉन्च
बारिश की बूंदों से कैसे बन सकती है बिजली? जानें नई तकनीक का दावा
बारिश की बूंदों से कैसे बन सकती है बिजली? जानें नई तकनीक का दावा
Apple से IFA तक बड़े लॉन्च और AI इवेंट्स, जानें सितंबर में क्या-क्या होगा खास?
Apple से IFA तक बड़े लॉन्च और AI इवेंट्स, जानें सितंबर में क्या-क्या होगा खास?
TPU और GPU में क्या है अंतर? जानें AI की दुनिया में कौन ज्यादा बेहतर
TPU और GPU में क्या है अंतर? जानें AI की दुनिया में कौन ज्यादा बेहतर

वीडियोज

अंकित बालियान हत्याकांड में बड़ा खुलासा !
घर का सपना होगा साकार! लखनऊ में 3600 प्लॉट की लॉटरी
SCO Summit में Shehbaz Sharif की 'नौटंकी'..'नॉनस्टॉप'
पिघलते ग्लेशियर से नेपाल में फिर जलप्रलय का खतरा?
GDP के आंकड़ों के पीछे सच क्या?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'बड़ा अटैक अभी बाकी है', ईरान पर ताबड़तोड़ हमले के बाद बोले ट्रंप
'बड़ा अटैक अभी बाकी है', ईरान पर ताबड़तोड़ हमले के बाद बोले ट्रंप
यूपी में 6 सितंबर तक भारी बारिश-बाढ़ का अनुमान, जानें अपने जिले का हाल
यूपी में 6 सितंबर तक भारी बारिश-बाढ़ का अनुमान, जानें अपने जिले का हाल
वैभव सूर्यवंशी के 6 ऐतिहासिक रिकॉर्ड, इनका टूटना है असंभव
वैभव सूर्यवंशी के 6 ऐतिहासिक रिकॉर्ड, इनका टूटना है असंभव
नेपाल को सुनीता आहूजा ने कहा मातृभूमि, बोलीं- बाढ़ देखकर दिल रो रहा
नेपाल को सुनीता आहूजा ने कहा मातृभूमि, बोलीं- बाढ़ देखकर दिल रो रहा
शहबाज शरीफ का यूटर्न, पहले फोटो से पीएम मोदी को किया गायब और फिर...
शहबाज शरीफ का यूटर्न, पहले फोटो से पीएम मोदी को किया गायब और फिर...
'अमेरिका के राष्ट्रपति भी बन सकते हैं CM विजय', AIADMK चीफ पलानीस्वामी का तंज
'अमेरिका के राष्ट्रपति भी बन सकते हैं CM विजय', AIADMK चीफ पलानीस्वामी का तंज
PM मोदी ने पुतिन से क्यों कहा ‘Endless War’ खत्म करें? समझें मतलब
PM मोदी ने पुतिन से क्यों कहा ‘Endless War’ खत्म करें? समझें मतलब
‘6 साल से मेरा पीछा कर रहा है’, मंदाना करीमी ने किया चौंकाने वाला खुलासा
‘6 साल से मेरा पीछा कर रहा है’, मंदाना करीमी ने किया चौंकाने वाला खुलासा
Embed widget