एक्सप्लोरर

iPhone 14 यूजर्स के लिए अच्छी खबर, एप्पल फ्री में 2 और साल के लिए देगी ये सर्विस

Emergency SOS satellite Feature: एप्पल ने iPhone 14 यूजर्स को अपनी एक खास सर्विस 2 और सालों के लिए मुफ्त में देने की घोषणा की है. जानिए ये क्या है?

एप्पल ने बीते बुधवार को घोषणा की कि कंपनी अपनी इमरजेंसी SOS फीचर को iPhone 14 यूजर्स को 2 और साल के लिए मुफ्त में देगी. कंपनी के सीईओ टिम कुक ने इस बात की जानकारी एक एक्स पोस्ट में दी. कंपनी ने इमरजेंसी SOS फीचर को iPhone 14 के साथ लॉन्च किया था. जिन लोगों को नहीं पता कि इमरजेंसी SOS सर्विस क्या है तो दरअसल, एप्पल इस सर्विस के जरिए लोगों को मुसीबत में FindMy App के जरिए अपनी लोकेशन सैटेलाइट के माध्यम से भेजने और iMessage के जरिए मैसेज भेजने की सुविधा देता है. यानि एक तरह से ये फीचर मुसीबत में लोगों की जान बचाने का काम करता है.

आप नहीं कर पाएंगे यूज 

दरअसल, एप्पल की इमरजेंसी SOS सर्विस शुरुआत में US और कनाडा में लॉन्च की गई थी. इसके बाद कंपनी ने 16 अन्य देशों में इसे एक्सपैंड किया था. हालांकि अभी भी ये सर्विस भारत में उपलब्ध नहीं है. एप्पल जल्द इसे भारत में लॉन्च कर सकती है क्योकि कंपनी पिछले कुछ समय से भारत में अपने काम-काज को तेज कर रही है. बता दें, इमरजेंसी SOS सर्विस को शुरू करने से पहले एप्पल को सरकार से कुछ जरुरी परमिशन लेनी होंगी.

एप्पल के वर्ल्डवाइड iPhone प्रोडक्ट मार्केटिंग के उपाध्यक्ष कैयन ड्रेंस ने कहा कि सैटेलाइट के माध्यम से आपातकालीन एसओएस ने दुनिया भर में लोगों की जान बचाने में मदद की है. लॉस एंजिलिस में 400 फुट की चट्टान से कार गिरने के बाद बचाए गए एक व्यक्ति से लेकर इटली के एपिनेन पर्वत में खोए हुए पैदल यात्रियों तक, हम अपने ग्राहकों की कहानियां सुनते रहते हैं जो आपातकालीन प्रतिक्रियाकर्ताओं से जुड़ने में सक्षम होते हैं. यदि वे किसी दूसरे डिवाइस पर होते तो वे ऐसा नहीं कर पाते. उन्होंने कहा कि हम बहुत खुश हैं कि iPhone 14 और iPhone 15 यूजर्स दो और वर्षों के लिए इस अभूतपूर्व सेवा का निःशुल्क लाभ उठा सकते हैं.

बता दें, फिलहाल एप्पल इमरजेंसी SOS सर्विस को फ्री में ऑफर कर रही है लेकिन आने वाले समय में कंपनी इसके लिए चार्ज लेना शुरू करेगी. यानि ये एक सब्सक्रिप्शन मॉडल पर काम करेगी. iPhone 14 के अलावा कम्पनी के लेटेस्ट मॉडल में भी ये सर्विस लोगों को 2 साल तक मिलेगी.

यह भी पढ़ें:

आपके नाम पर कितनी सिम चल रही हैं ये महज 4 क्लिक में पता कर सकते हैं आप

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Elon Musk Starlink India : एलन मस्क की Starlink ने फिर मांगी भारत में एंट्री, सैटेलाइट नेटवर्क की तैयारी
एलन मस्क की Starlink ने फिर मांगी भारत में एंट्री, सैटेलाइट नेटवर्क की तैयारी
9W LED vs 60W bulb : 9W LED बल्ब 60W बल्ब जितनी रोशनी कैसे देता है? समझें असली खेल
9W LED बल्ब 60W बल्ब जितनी रोशनी कैसे देता है? समझें असली खेल
AI Electronic Nose: 10 साल के बच्चे ने बनाई AI इलेक्ट्रॉनिक नाक, जीता बेस्ट इन्वेंशन अवॉर्ड
10 साल के बच्चे ने बनाई AI इलेक्ट्रॉनिक नाक, जीता बेस्ट इन्वेंशन अवॉर्ड
OpenAI ने धीमी की AI मॉडल्स की ट्रेनिंग, हैकिंग के बाद बढ़ाई सुरक्षा
OpenAI ने धीमी की AI मॉडल्स की ट्रेनिंग, हैकिंग के बाद बढ़ाई सुरक्षा

वीडियोज

Sansani: जलते ट्रक में 'बदनाम' रिश्ते की लाश !
Lucknow में मौत के एलान के बाद मर्डर का डरावना खेल!
Sansani: दौलत की खातिर पति की साजिश !
SRK के गाने पर Air Force Officers का Dance, ‘Operation Safed Sagar’ का Emotional किस्सा
Bollywood News: 'टॉक्सिक' में दिखेगा अंधाधुंध खून-खराबा! UK सेंसर बोर्ड ने दी 18+ रेटिंग, हिंसा और बोल्ड सीन्स में मिले 5/5 नंबर (20.08.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
असम-मेघालय बॉर्डर पर तनाव, NH-27 पर चक्काजाम, सीमा पर गाड़ियां रोकी
असम-मेघालय बॉर्डर पर तनाव, NH-27 पर चक्काजाम, सीमा पर गाड़ियां रोकी
'सुहागरात पर कर दी थी आधे-आधे खर्च की बात', बहन दिव्या की हत्या पर बोलीं प्रज्ञा मिश्रा
'सुहागरात पर कर दी थी आधे-आधे खर्च की बात', बहन दिव्या की हत्या पर बोलीं प्रज्ञा मिश्रा
अक्षय कुमार की ‘वेलकम टू द जंगल’ ओटीटी पर हुई रिलीज, जानें- कहां देखें ये फिल्म
अक्षय कुमार की ‘वेलकम टू द जंगल’ ओटीटी पर हुई रिलीज, जानें- कहां देखें ये फिल्म
13 साल ऑस्ट्रेलिया के लिए खेला, पहला इंटरनेशनल शतक पुर्तगाल के लिए ठोका
13 साल ऑस्ट्रेलिया के लिए खेला, पहला इंटरनेशनल शतक पुर्तगाल के लिए ठोका
22 भारतीय नाविकों वाले 2 जहाज हाईजैक, समुद्री लुटेरों का फिर बढ़ा खतरा
22 भारतीय नाविकों वाले 2 जहाज हाईजैक, समुद्री लुटेरों का फिर बढ़ा खतरा
Elon Musk Starlink India : एलन मस्क की Starlink ने फिर मांगी भारत में एंट्री, सैटेलाइट नेटवर्क की तैयारी
एलन मस्क की Starlink ने फिर मांगी भारत में एंट्री, सैटेलाइट नेटवर्क की तैयारी
How To Prevent Mosquitoes At Night: मच्छरों ने उड़ा रखी है नींद? बिना कॉइल 2 मिनट में ऐसे भगाएं बाहर
मच्छरों ने उड़ा रखी है नींद? बिना कॉइल 2 मिनट में ऐसे भगाएं बाहर
'राम मंदिर प्रसाद' बेचने पर Amazon पर जुर्माना, श्रद्धा के नाम पर किया गुमराह
'राम मंदिर प्रसाद' बेचने पर Amazon पर जुर्माना, श्रद्धा के नाम पर किया गुमराह
Embed widget