एक्सप्लोरर

iPhone 11 से कमजोर है iPhone 12 सीरीज की बैटरी, जानें बैटरी की फुल डिटेल

चीन की एक साइट ने आईफोन 12 सीरीज के चारों मॉडल्स की बैटरी को काफी कमजोर बताया है. रिपोर्ट के मुताबिक, आईफोन 12 में 2815mAh बैटरी है, जबकि आईफोन 11 में 3110mAh बैटरी दी गई थी. इसके अलावा आईफोन 12 सीरीज में 5जी इस्तेमाल करने पर बैटरी और कम हो जाएगी.

हाल ही में एपल ने iPhone 12 सीरीज के 4 मॉडल लॉन्च किए हैं. कंपनी ने नए आईफोन 12 में एक से एक शानदार फीचर्स दिए हैं. पहली बार आईफोन में 5G कनेक्टिविटी दी गई है. हालांकि कुछ लोगों को आईफोन 12 सीरीज के इन फोन में काफी कमी नज़र आ रही है या यूं कहें कि लोगों ने आईफोन 12 सीरीज के बारे में जितना सोचा था उन्हें उतना खास कुछ मिला नहीं. चीन के एक साइट ने नए आईफोन 12 सीरीज के मॉडल्स की बैटरी को पुराने आईफोन 11 की बैटरी से कमजोर बताया है. इस साइट पर आईफोन 12 प्रो मैक्स की बैटरी 3687mAh की बतायी गई है. इसके अलावा आईफोन 12 में 2815mAh की बैटरी और आईफोन 12 मिनी में मिलने वाली 2227mAh की बैटरी के बारे में बताया गया है.

आपको बता दें कि आईफोन 12 प्रो मैक्स की बैटरी कैपेसिटी, आईफोन 11 प्रो मैक्स की तुलना में काफी कम है. आईफोन 11 प्रो में कंपनी ने 3969mAh की बैटरी दी है. जो आईफोन 11 प्रो से काफी कम है. नए आईफोन 12 में 5G इनेबल्ड होने के बावजूद कंपनी ने सीरीज में छोटे बैटरी पैक दिए हैं. कहा जा रहा है कि अगर आपने 12 सीरीज में 5G यूज किया, तो बैटरी लाइफ करीब 2 घंटे और कम हो जाएगी।

आईफोन 12 प्रो मैक्स की बैटरी डिटेल

सबसे प्रीमियम मॉडल आईफोन 12 प्रो मैक्स के बारे में इस साइट जो बैटरी स्पेसिफिकेशन दिए गए हैं उनमें एपल मॉडल नंबर A2412 यानि आईफोन 12 प्रो मैक्स की बैटरी 3687mAh की बताई गई है, जो आईफोन 11 प्रो मैक्स में मिलने वाली 3969mAh बैटरी से 282mAh कम है. इसके अलावा आप अगर 5जी सपोर्ट के साथ फोन ऑपरेट करते हैं तो आपकी बैटरी लाइफ और कम हो जाएगी.

आईफोन 12 की बैटरी डिटेल

इस साइट पर आईफोन 12 की बैटरी के बारे में भी बताया गया है कहा गया है कि आईफोन 12 में 2815mAh की बैटरी दी गई है, जो आईफोन 11 में मिलने वाली 3110mAh की बैटरी से कम है.

आईफोन 12 मिनी की बैटरी डिटेल

साइट पर मिलने वाले स्पेसिफिकेशन्स में आईफोन 12 मिनी में 2227mAh की बैटरी का जिक्र किया गया है. इसकी बैटरी आईफोन 11 से काफी वीक है. कंपनी का दावा है कि, आईफोन 12 मिनी में 15 घंटे का वीडियो प्लेबैक टाइम मिलेगा.

आईफोन 12 मिनी की बैटरी डिटेल

हालांकि अभी आईफोन 12 प्रो की बैटरी डिटेल सामने नहीं आई है. एपल का दावा है कि आईफोन 12 में 17 घंटे का वीडियो प्लेबैक टाइम मिलेगा.

आपको बता दें भारत में आईफोन 12 सीरीज के सभी फोन दुनिया में सबसे ज्यादा महंगे हैं. लेकिन आईफोन पसंद करने वाले लोग इसका बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं. 30 अक्टूबर से आईफोन 12 की बिक्री शुरु हो जाएगी.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

यूजर्स को सब कुछ फ्री देने के बाद कैसे VPN Apps करते हैं कमाई? जानिए क्या है पूरा प्रोसेस
यूजर्स को सब कुछ फ्री देने के बाद कैसे VPN Apps करते हैं कमाई? जानिए क्या है पूरा प्रोसेस
LinkedIn पर AI का कब्जा! 10 में 4 लॉन्ग पोस्ट इंसानों ने नहीं लिखे, स्टडी में दावा
LinkedIn पर AI का कब्जा! 10 में 4 लॉन्ग पोस्ट इंसानों ने नहीं लिखे, स्टडी में दावा
घर के लिए कौन सा Smart Speaker खरीदना चाहिए? जानिए Echo Dot और Google Nest में क्या है अंतर
घर के लिए कौन सा Smart Speaker खरीदना चाहिए? जानिए Echo Dot और Google Nest में क्या है अंतर
क्या एक साथ यूज किए जा सकते हैं अलग-अलग कंपनियों के सोलर पैनल? यहां जानें सारी जरूरी बातें
क्या एक साथ यूज किए जा सकते हैं अलग-अलग कंपनियों के सोलर पैनल? यहां जानें सारी जरूरी बातें

वीडियोज

Shehnaaz Gill बोलीं- अभी सक्सेस नहीं मिली, मेरा सपना है लोग टिकट खरीदकर मेरी फिल्में देखने आएं
Bollywood News: '3 Idiots' की कहानी पर आमिर का नया खुलासा, सोनम वांगचुक कनेक्शन पर छिड़ी नई बहस (17-07-2026)
Udne ki Asha: Sailee-Sachin की बदली किस्मत; Ganpatipule में मिला पैसा, पर खो गया सुकून!
Tata Altroz diesel long term review and mileage: E20 ka best solution? #autolive
Ethanol Petrol पर गडकरी का ये Interview Viral है

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
ब्रिटेन के 59वें PM होंगे लेबर पार्टी के एंडी बर्नहैम, ग्रेटर मैनचेस्टर के रह चुके मेयर, किंग चार्ल्स III सौंपेंगे सत्ता
ब्रिटेन के 59वें PM होंगे लेबर पार्टी के एंडी बर्नहैम, ग्रेटर मैनचेस्टर के रह चुके मेयर, किंग चार्ल्स III सौंपेंगे सत्ता
जॉर्डन में जहां खड़े थे अमेरिकी विमान, वहां ईरान ने ड्रोन- बैलिस्टिक मिसाइल से किया अटैक
जॉर्डन में जहां खड़े थे अमेरिकी विमान, वहां ईरान ने ड्रोन- बैलिस्टिक मिसाइल से किया अटैक
हार्डकोर हिंदुत्व की पिच पर CM योगी? जिन्ना पर दिया बयान तो भड़क उठे AIMIM और सपा के नेता
हार्डकोर हिंदुत्व की पिच पर CM योगी? जिन्ना पर दिया बयान तो भड़क उठे AIMIM और सपा के नेता
'मैं खेलना छोड़ दूंगा...', संन्यास की अफवाहों के बीच रोहित शर्मा के पुराने बयान ने मचाई सनसनी; जानें रिटायरमेंट पर क्या कहा
'मैं खेलना छोड़ दूंगा', संन्यास की अफवाहों के बीच रोहित शर्मा के पुराने बयान ने मचाई सनसनी
Lenin Box Office Day 7 Worldwide: 'धमाल 4' के आगे 'लेनिन' का भी वर्ल्डवाइड बजा डंका, अखिल अक्किनेनी के करियर का बना इतना बड़ा रिकॉर्ड
'लेनिन' का भी वर्ल्डवाइड बजा डंका, अखिल अक्किनेनी के करियर का बना इतना बड़ा रिकॉर्ड
कुवैत में खारे पानी को मीठा करता है जो फिल्टर प्लांट, उस पर ईरान का हमला, क्यों घबरा उठा रेगिस्तानी देश?
कुवैत में खारे पानी को मीठा करता है जो फिल्टर प्लांट, उस पर ईरान का हमला, क्यों घबरा उठा रेगिस्तानी देश?
Explained: क्या इस बार पास होगा परिसीमन बिल? कैसे बजट सत्र के मुकाबले बदल गई मानसून सत्र की तस्वीर?
क्या इस बार पास होगा परिसीमन बिल? कैसे बजट सत्र के मुकाबले मानसून सत्र की तस्वीर बदल गई?
संसद में पेश होने से पहले ही वंदे मातरम बिल पर छिड़ गई बहस, कांग्रेस ने बताया संविधान के खिलाफ, जानें सरकार का तर्क
संसद में आने से पहले ही 'वंदे मातरम' पर बहस, कांग्रेस बोली-संविधान के खिलाफ, जानें सरकार का तर्क
Embed widget