एक्सप्लोरर

26वीं मंजिल से गिरा आईफोन... फिर फोन की जो हालत थी, उसके बारे में जानकर आप भी हैरान रह जाएंगे

आईफोन को यूंही प्रीमियम फोन की कैटेगरी नहीं दी गई है. मजबूती के मामलें में ये ब्रांड लोगों की पहली पसंद है. 26 वीं मंजिल से गिरने के बाद भी आईफोन 12 प्रो का कुछ नहीं बिगड़ा और ये शानदार तरीके से काम कर रहा है. जानिए क्या है मामला

iPhone 12 pro: स्मार्टफोन आज हम सभी की जरूरत बन चुका है. खाने-रहने का भले ही व्यक्ति के पास इंतजाम न हो लेकिन उसके पास एक स्मार्टफोन जरूर होगा.  स्मार्टफोन की दुनिया में कई ऐसे ब्रांड हैं जिन्हें प्रीमियम कैटेगरी में रखा गया है. इन्हीं में से एक एप्पल भी है. एप्पल के स्मार्टफोन हर व्यक्ति के पहुंच से बाहर हैं. इनकी कीमत 1 से 1.5 लाख रुपए तक है. हालांकि समय के साथ कंपनी ने अपने स्मार्टफोन की कीमत में कटौती की है और इन्हें मध्यम क्लास के लोगों के लिए भी उपलब्ध कराया है.

एप्पल के आईफोन को उसकी दमदार परफॉर्मेंस, शानदार बिल्ड क्वालिटी, अच्छा कैमरा आदि के लिए जाना जाता है. जब भी आप किसी दूसरे व्यक्ति के हाथ में एक आईफोन देखते हैं तो पहली नजर में आपको यही लगता है कि व्यक्ति अच्छी फाइनेंसियल कंडीशन वाला है. एक तरीके से ये फ़ोन लोगों का स्टेटस भी दिखता है. आईफोन की मजबूती को लेकर भी आपने कई वीडियो और ख़बरें अब तक पढ़ी होंगी लेकिन इस बीच जो खबर सामने आ रही है वह आपको हैरान कर देगी. दरअसल, आईफोन 12 प्रो 26वीं मंजिल से गिरने के बाद भी सही सलामत था और शानदार तरीके से काम कर रहा था.


क्या है ये मामला

जानकारी के मुताबिक, एक चीनी महिला ने दावा किया कि उनका आईफोन 12 प्रो 26 वीं मंजिल से गलती से नीचे गिर गया लेकिन फिर भी ये नहीं टूटा और अच्छे से काम कर रहा था. Gizmochina की एक रिपोर्ट में ये बताया गया कि चीनी महिला अपने 26 वें अपार्टमेंट पर कुछ काम कर रही थी तभी उनकी जेब से आईफोन 12 प्रो अचानक निकल गया और सीधे 26वीं मंजिल से नीचे गिर गया. हालांकि फोन पूरी तरीके से जमीन पर नहीं गिरा ये दूसरे मंजिल पर आकर अटक गया. महिला ने जब इस बारे में एक स्टाफ मेंबर को बताया तो उन्होंने महिला का फोन लाकर उन्हें लौटाया. हैरानी की बात ये थी कि मोबाइल फोन की स्क्रीन को जरा सी भी खरोच नहीं पहुंची थी और ये एकदम शानदार तरीके से काम कर रहा था.

ये घटना बताती है कि एप्पल किस तरह आईफोन तैयार करती है और इनकी बिल्ड क्वालिटी का कितना ध्यान रखा जाता है. बता दें, आईफोन 12 प्रो में डैमेज से बचने के लिए कुछ प्रोटेक्शन भी कंपनी द्वारा दिए गए हैं. इसमें सुपर-सैरेमिक पैनल और मैट टेक्स्चर ग्लास बैक पैनल दिया गया है. मोबाइल फोन में स्टेनलेस स्टील फ्रेम दिया गया है जो इसकी मजबूती को और बढ़ा देता है.

सालों पानी में रहने के बाद भी सही-सलामत था आईफोन

ये पहला ऐसा मामला नहीं है जहां आईफोन इतनी टफ कंडीशन में सरवाइव कर गया हो. इससे पहले भी कई रिपोर्ट सामने आई हैं जहां आईफोन कई साल समुद्री पानी में रहने के बाद भी सही तरीके से काम कर रहा था. लेकिन 26 वीं मंजिल से मोबाइल फोन का गिरना भी अपने आप में बड़ी बात है और इसे कम नहीं आंका जाना चाहिए. अच्छी बिल्ट क्वालिटी, शानदार कैमरा, लोगों की पसंद और ऑपरेटिंग सिस्टम की वजह से ही आईफोन की कीमत ज्यादा है.

यह भी पढ़ें:

​​WhatsApp यूजर्स के लिए बड़ी खबर, अगर आपके पास हैं इनमें से कोई फोन तो आप नहीं कर पाएंगे एप का इस्तेमाल

 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

अब चश्मे में मिलेगा ChatGPT? Nothing बना रहा है AI Smart Glasses!
अब चश्मे में मिलेगा ChatGPT? Nothing बना रहा है AI Smart Glasses!
ऑनलाइन विज्ञापनों से कैसे जासूसी कर रहा था इजरायल? रिसर्च में खुलासा
ऑनलाइन विज्ञापनों से कैसे जासूसी कर रहा था इजरायल? रिसर्च में खुलासा
अब ऐप डाउनलोड के साथ खरीदें फोन! Google Play Store में आया नया फीचर
अब ऐप डाउनलोड के साथ खरीदें फोन! Google Play Store में आया नया फीचर
कितने का आता है फेसियल रिकॉग्निशन कैमरा, क्या-क्या होते हैं फीचर्स?
कितने का आता है फेसियल रिकॉग्निशन कैमरा, क्या-क्या होते हैं फीचर्स?

वीडियोज

'इच्छाधारी बीवी' को सजा-ए-मौत!
विदेश से 'मंतर' अराजक 'जंतर'
संविधान नहीं..सड़कतंत्र पर भरोसा ?
CEC पर दिल्ली में NON-STOP बवाल...तख्तापलट का ट्रेलर?
Bollywood News: 'रामायण' का हॉलीवुड में डंका, 3 घंटे 15 मिनट की होगी महागाथा! (16.10.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
अभिजीत दीपके की हिरासत पर शशि थरूर का रिएक्शन, 'दिल्ली पुलिस आपको...'
अभिजीत दीपके को हिरासत में लेने पर शशि थरूर का रिएक्शन, 'दिल्ली पुलिस आपको...'
CBI अधिकारियों से मिले अंकिता भंडारी के माता-पिता, निष्पक्ष जांच का मिला भरोसा
CBI अधिकारियों से मिले अंकिता भंडारी के माता-पिता, निष्पक्ष जांच का मिला भरोसा
प्रशांत भूषण के रिजीम चेंज वाले बयान पर बोले योगेंद्र यादव बोले- 'ये भारत का...'
प्रशांत भूषण के रिजीम चेंज वाले बयान पर बोले योगेंद्र यादव बोले- 'ये भारत का...'
पैनिक अटैक, शराब की लत, 26 दिन रिहैब सेंटर...तलाक के बाद बुरी तरह टूट गए थे युजवेंद्र चहल
पैनिक अटैक, शराब की लत, 26 दिन रिहैब सेंटर...तलाक के बाद बुरी तरह टूट गए थे युजवेंद्र चहल
शमी-भुवी फिर नजरअंदाज, हार्दिक गायब; NZ दौर के लिए टीम इंडिया के चयन पर सवाल
शमी-भुवी फिर नजरअंदाज, हार्दिक गायब; NZ दौर के लिए टीम इंडिया के चयन पर सवाल
'सपा जॉइन कई लेहला का...', सच होगा रवि किशन का तंज? अखिलेश से मिले BJP पार्षद
'सपा जॉइन कई लेहला का...', सच होगा रवि किशन का तंज? अखिलेश से मिले BJP पार्षद
JEE Mains के लिए कब से शुरू हो रहे रजिस्ट्रेशन? ये डॉक्यूमेंट्स रखें तैयार
JEE Mains के लिए कब से शुरू हो रहे रजिस्ट्रेशन? ये डॉक्यूमेंट्स रखें तैयार
मेकअप टिप्स; इंडियन स्किन टोन के लिए ऐसे चुनें सही फाउंडेशन और ब्लश
मेकअप टिप्स; इंडियन स्किन टोन के लिए ऐसे चुनें सही फाउंडेशन और ब्लश
Embed widget