एक्सप्लोरर

iOS 17 में मिलेंगे आपको ये सब नए फीचर्स, iPhone 15 के बाद होगा लॉन्च 

iOS 17 New Features: एप्पल ने iOS 17 का बीटा वर्जन रिलीज कर दिया है. कंपनी सितंबर में सॉफ्टवेयर का स्टेबल वर्जन सभी के लिए लाइव कर सकती है. जानिए इसमें आपको क्या कुछ नया मिलेगा.

iOS 17 Launch: एप्पल हर साल एक नया ऑपरेटिंग सिस्टम लॉन्च करती है. इस साल iPhone 15 लॉन्च करने के बाद कंपनी iOS 17 लॉन्च करेगी. एप्पल ने iOS 17 का बीटा वर्जन रिलीज कर दिया है और जल्द सॉफ्टवेयर का स्टेबल वर्जन लोगों को मिल सकता है. इस बीच कुछ फीचर्स iOS 17 के बीटा 6 वर्जन में देखे गए हैं जिनके बारे में हम आपको बताने वाले हैं. ये फीचर्स आपको iOS 17 में देखने को मिलेंगे.

लेटेस्ट iOS 17 बीटा 6 अपडेट में मैसेज ऐप में कंपनी ने 'प्लस' आइकॉन से फोटो पिकर तक पहुंचना आसान बना दिया है. इस आइकन को दबाकर आप फोटो पीकर तक पहुंच सकते हैं. आपको पहले की तरह लिस्ट के माध्यम से नेविगेट करने और फोटो ऑप्शन का चयन करने की आवश्यकता नहीं होगी. एप्पल ने हाल ही में फोन ऐप के इंटरफ़ेस में एक बदलाव किया था जिसमें कंपनी ने रेड बटन (कॉल समाप्त करने वाले बटन) को सेंटर से हटाकर राइट में शिफ्ट कर दिया था. हालांकि यूजर्स के फीडबैक के बाद कंपनी ने वापस बटन को उसकी ओरिजिनल जगह पर रख दिया है क्योकि लोग इसके सेंटर में होने के आदि हो चुके हैं.   

WWDC 2023 में कंपनी ने दिखाए थे ये फीचर्स 

एप्पल ने WWDC 2023 इवेंट में कुछ फीचर्स दिखाए थे जो iOS 17 में लोगों को मिलेंगे. इसमें लाइव वॉयसमेल फीचर मिलेगा जो लाइव ट्रांसक्रिप्शन के साथ आएगा. इसकी मदद से आप किसी रिकॉर्डिंग का रियल टाइम में ट्रांसलेशन कर पाएंगे. फेसटाइम में आने वाला एक उपयोगी अपडेट ये है कि अगर किसी की कॉल छूट जाती है तो ये वीडियो संदेश छोड़ देगा. iMessages में कंपनी ने सर्च फ़िल्टर जोड़े हैं और आप मैसेज को स्वाइप कर इसका रिप्लाई कर पाएंगे, जैसा अभी सोशल मीडिया ऐप्स में होता है. इसके अलावा आप iMessage में अब लाइव लोकेशन भी भेज सकते हैं. साथ ही आपको ऐप का नया डिजाइन भी देखने को मिलेगा.

ऑफलाइन मोड़ में उपलब्ध होगा मैप 

iPhone यूजर्स मैप्स का इस्तेमाल ऑफलाइन मोड में भी कर सकेंगे. इसके अलावा आप अब किसी भी फोटो से सब्जेक्ट का स्टिकर बना सकेंगे. यदि कोई फोटो मोशन में है तो आप उसका "लाइव स्टिकर" भी बना सकते हैं. अच्छी बात ये है कि स्टिकर्स थर्ड-पार्टी ऐप्स में भी काम करेंगे, जो पहले नहीं था. एयरड्रॉप में भी सुधार हुए हैं. AirDrop का इस्तेमाल करके कोई भी व्यक्ति किसी नए व्यक्ति के साथ फ़ोन नंबर स्वैप कर सकता है. आपको बस नंबर और ईमेल एड्रेस साझा करने के लिए दोनों फोन को पास लाना होगा.

यह भी पढ़ें: माइक्रोवेव ओवन में खाना आखिर कैसे पक जाता है इंस्टैंट, समझिए क्या है टेक्नोलॉजी

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

वॉटर प्यूरीफायर का फिल्टर कब बदलना चाहिए, जानें किन संकेतों पर ध्यान दें?
वॉटर प्यूरीफायर का फिल्टर कब बदलना चाहिए, जानें किन संकेतों पर ध्यान दें?
PC गेमर्स का इंतजार जल्द हो सकता है खत्म, GTA 6 पर आई नई रिपोर्ट
PC गेमर्स का इंतजार जल्द हो सकता है खत्म, GTA 6 पर आई नई रिपोर्ट
माइक्रोवेव में लगा यह छोटा-सा पार्ट, जानें खाने को गर्म कैसे करता है?
माइक्रोवेव में लगा यह छोटा-सा पार्ट, जानें खाने को गर्म कैसे करता है?
इस ब्रांड के पावर बैंक अब फ्लाइट में बैन, जानें इसकी वजह
इस ब्रांड के पावर बैंक अब फ्लाइट में बैन, जानें इसकी वजह

वीडियोज

सजा-ए-मौत का नीला ड्रम!
CJP को भी 'हाइजैक' कर लेंगे राहुल ?
थम नहीं रहा घमासान... कैसे निकलेगा समाधान? सटीक विश्लेषण
घुसपैठिया और SIR, 2029 की 'जंग' तैयार!
Vasudha: Vasudha के प्यार में रस्में भूला Dev, दादी ने कान पकड़कर सिखाया सबक!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'देश को क्यों बर्बाद कर रहे हो', दीपके के साथ दिल्ली एयरपोर्ट बदसलूकी, बताया-CIA एजेंट
'देश को क्यों बर्बाद कर रहे हो', दीपके के साथ दिल्ली एयरपोर्ट बदसलूकी, बताया-CIA एजेंट
प्रशांत किशोर का सनसनीखेज दावा, 'चुनाव आयोग सत्ता में बैठे…'
प्रशांत किशोर का सनसनीखेज दावा, 'चुनाव आयोग सत्ता में बैठे…'
सबसे ज्यादा शतक लगाने वाले बल्लेबाज बने शाई होप, तोड़ा क्रिस गेल का रिकॉर्ड
सबसे ज्यादा शतक लगाने वाले बल्लेबाज बने शाई होप, तोड़ा क्रिस गेल का रिकॉर्ड
'अब पूरा देश जंतर मंतर बनेगा', CJP के दास-रांका की गिरफ्तारी के बाद प्रकाश राज की सरकार को वॉर्निंग
'अब पूरा देश जंतर मंतर बनेगा', प्रकाश राज ने सरकार को दी वॉर्निंग
जिन 3 पत्रकारों ने दिल्ली पुलिस पर लगाया था यौन उत्पीड़न का आरोप, उन्हीं के खिलाफ दर्ज FIR
जिन 3 पत्रकारों ने दिल्ली पुलिस पर लगाया था यौन उत्पीड़न का आरोप, उन्हीं के खिलाफ दर्ज FIR
क्या कन्हैया कुमार की राह पर चलेंगी नेहा बोरा? कांग्रेस पर खुद दिया जवाब
क्या कन्हैया कुमार की राह पर चलेंगी नेहा बोरा? कांग्रेस पर खुद दिया जवाब
CJP नेताओं की हिरासत पर ध्रुव राठी का बड़ा बयान- ‘सभी भारतीय एक साथ...’
CJP नेताओं की हिरासत पर ध्रुव राठी का बड़ा बयान- ‘सभी भारतीय एक साथ...’
ठाणे के उल्हासनगर में फायरिंग से हड़कंप, एक शख्स की मौके पर मौत
ठाणे के उल्हासनगर में फायरिंग से हड़कंप, एक शख्स की मौके पर मौत
Embed widget