एक्सप्लोरर

Internet Down: इन देशों में 45 मिनट तक डाउन रहा इंटरनेट, Paytm, Amazon समेत ये ऐप्स हुए प्रभावित

कल रात करीब 9 बजे देश के बडे़ देशों में इंटरनेट अचानक डाउन हो गया. इस वजह से पेटीएम, अमेजन समेत कई ऐप्स बंद हो गए. हालांकि समय रहते इसे हल कर लिया गया. ये परेशानी भारत में नहीं देखने को मिली.

दुनियाभर में कल रात Zomato, Paytm, Amazon समेत 29 हजार वेबसाइट और ऐप्स अचानक डाउन हो गए. इन सभी सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर हर तरह का कामकाज ठप हो गया, जिससे यूजर्स को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ा. करीब 45 मिनट तक इन सभी की सर्विस बंद रही. अभी इसका स्पष्ट कारण सामने नहीं आया है कि आखिर ये कैसे हुआ लेकिन बताया जा रहा है ये सर्विस इंटनेट इंफ्रास्ट्रक्चर उपलब्ध कराने वाली अकामाई के चलते हुआ है. 

8.55 बजे आई दिक्कत
Akamai टेक्नोलॉजीज ने इसकी पुष्टि की है कि उसे परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है. कंपनी ने ये भी कहा कि हम एक्टिवली इसकी पूरी जांच कर रहे हैं. इंटरनेट आउटेज ट्रैकर डाउनडिटेक्टर के मुताबिक ये दिक्कत गुरुवार रात लगभग 8.55 बजे सामने आई और देखते ही देखते ये बड़े लेवल पर पहुंच गई. 

Zomato और Paytm ने किया ट्वीट 
इस समस्या को लेकर Paytm ने एक ट्वीट किया जिसमें उसने लिखा कि अकामाई में ग्लोबल आउटेज के चलते कुछ सर्विस डाउन रहेंगी. हम इसे हल करने का प्रयास कर रहे हैं. इसके अलावा Zomato के फाउंडर दीपिंदर गोयल ने भी इसे लेकर ट्वीट किया. उन्होंने कहा कि अकामाई के चलते हमारा ऐप डाउन है और हमारी टीम सभी ऑर्डर समय पर पहुंचाने के लिए लगातार प्रयास कर रही है.
 
इन देशों में डाउन हुई सर्विस
इंटरनेट डाउन की ये परेशानी भारत को छोड़कर दुनिया के कई बड़े देशों में देखने को मिली. इसमें ऑस्ट्रेलिया, ब्रिटेन, कनाडा, न्यूजीलैंड समेत कई दूसरे देश भी शामिल हैं. इन देशों में भी इंटरनेट डाउन होने की वजह से कई ऐप्स में बिल्कुल भी काम नहीं हुआ. अकामाई के इंजीनियर्स ने इस इंटरनेट डाउन की प्रॉब्लम को रात करीब 10.20 बजे तक हल कर दिया था.

ये भी पढ़ें

WhatsApp New Feature: iPhone यूजर्स को मिलेगा व्हाट्सऐप में FaceTime जैसा कॉलिंग इंटरफेस, ऐसे करेगा काम

Samsung Galaxy A22 का 5G वेरिएंट आज भारत में होगा लॉन्च, जानें कीमत से लेकर फीचर्स तक सबकुछ

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

रेगुलेटर घुमाते ही कैसे बदलती है पंखे की बिजली खपत? जानें टेक्नोलॉजी
रेगुलेटर घुमाते ही कैसे बदलती है पंखे की बिजली खपत? जानें टेक्नोलॉजी
AI से आवाज चेंज करके हो रही ठगी, तुरंत जान लें सेफ्टी टिप्स
AI से आवाज चेंज करके हो रही ठगी, तुरंत जान लें सेफ्टी टिप्स
40 घंटे तक म्यूजिक, प्रीमियम डिजाइन! Sony ने पेश किया नया Walkman
40 घंटे तक म्यूजिक, प्रीमियम डिजाइन! Sony ने पेश किया नया Walkman
जनरेटर कैसे बनाता है बिजली, इससे कितने एसी चला सकते हैं?
जनरेटर कैसे बनाता है बिजली, इससे कितने एसी चला सकते हैं?

वीडियोज

'इच्छाधारी बीवी' को सजा-ए-मौत!
विदेश से 'मंतर' अराजक 'जंतर'
संविधान नहीं..सड़कतंत्र पर भरोसा ?
CEC पर दिल्ली में NON-STOP बवाल...तख्तापलट का ट्रेलर?
Bollywood News: 'रामायण' का हॉलीवुड में डंका, 3 घंटे 15 मिनट की होगी महागाथा! (16.10.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
नेहा बोरा पर विजेता दहिया का चौंकाने वाला बयान - 'वो जो भी बोलती है...'
नेहा बोरा पर विजेता दहिया का चौंकाने वाला बयान - 'वो जो भी बोलती है...'
UP के इस जिले में 3 दिन तक बंद रहेंगी शराब की दुकानें, जानें क्या है वजह?
UP के इस जिले में 3 दिन तक बंद रहेंगी शराब की दुकानें, जानें क्या है वजह?
प्लेइंग 11 से बाहर रखने पर वैभव सूर्यवंशी का छलका दर्द! 2 शब्दों में बताई मन की बात
प्लेइंग 11 से बाहर रखने पर वैभव सूर्यवंशी का छलका दर्द! 2 शब्दों में बताई मन की बात
'इसे तुरंत हटा दें...', AI जनरेटेड वीडियो-फोटोज के खिलाफ नेहा शर्मा की लीगल वार्निंग
'इसे तुरंत हटा दें...', AI जनरेटेड वीडियो-फोटोज के खिलाफ नेहा शर्मा की लीगल वार्निंग
'उनका भी मौलिक अधिकार', बच्चों के इंटरनेट इस्तेमाल पर रोक की मांग पर SC की अहम टिप्पणी
'उनका भी मौलिक अधिकार', बच्चों के इंटरनेट इस्तेमाल पर रोक की मांग पर SC की अहम टिप्पणी
ट्रंप ने रूसी तेल खरीद से हटाया टैरिफ तो गदगद हुए पुतिन के दूत- 'यह सच में...'
ट्रंप ने रूसी तेल खरीद से हटाया टैरिफ तो गदगद हुए पुतिन के दूत- 'यह सच में...'
नए स्मार्टफोन महंगे होने से डिमांड में रिफर्बिश्ड फोन, 13 पर्सेंट तक बढ़ी डिमांड
नए स्मार्टफोन महंगे होने से डिमांड में रिफर्बिश्ड फोन, 13 पर्सेंट तक बढ़ी डिमांड
Ayushman Bharat: अब 'आयुष्मान' में ही होंगे हार्ट-लिवर और लंग्स ट्रांसप्लांट! यह सरकार कर रही तैयारी
अब 'आयुष्मान' में ही होंगे हार्ट-लिवर और लंग्स ट्रांसप्लांट! यह सरकार कर रही तैयारी
Embed widget