एक्सप्लोरर

Instagram ने लॉन्च किया ‘Live Rooms’ फीचर, मिलेगी चार लोगों के साथ लाइव ब्रॉडकास्ट की सुविधा

इस फीचर की मांग लंबे समय से की जा रही थी. कंपनी का कहना है कि वह उम्मीद करती है कि यह नया फीचर रचानात्मकता के अधिक अवसर पैदा करेगा.

इंस्टाग्राम ने अपने एप में  ‘Live Rooms’ नाम का फीचर एड किया है जिसकी मांग लंबे से समय से की जा रही थी. यह फीचर एक ही समय में चार लोगों को एक साथ लाइव प्रसारण करने की अनुमति देता है.

कंपनी का कहना है कि वह उम्मीद करती है कि यह नया फीचर लाइव टॉक शो, एक्सपेंडिड क्यू एंड ए या इंटरव्यू, लाइव शॉपिंग जैसी चीजों के लिए  रचनात्मक के अधिक अवसर खोलेगा.

अधिक लोगों के साथ लाइव स्ट्रीम करने की क्षमता के अलावा, इंस्टाग्राम का यह भी कहना है कि कैसे नई सुविधा क्रिएटर्स को अधिक पैसा बनाने में मदद कर सकती है. पिछले साल कोविड-19  संकट के शुरुआती दिनों में,  इंस्टाग्राम ने फैंस के लिए बैज पेश किया था ताकि वह अपने पसंदीद क्रिएटर्स को लाइव वीडियो के दौरान मदद पहुंचा सकें. एक बार खरीदे जाने के बाद, बैज लाइव वीडियो में एक फैन के नाम के साथ में दिखाई देता है.

‘Live Rooms’ के साथ, फैंस होस्ट का समर्थन करने के लिए (प्रति व्यक्ति एक बैज) बैज खरीद सकते हैं और साथ ही खरीदारी और लाइव फंडरेजर जैसी अन्य इंटरैक्टिव सुविधाओं का भी उपयोग कर सकते हैं. कंपनी का कहना है कि वह अब अन्य टूल भी विकसित कर रही है, जैसे मॉडरेटर कंट्रोल और ऑडियो फीचर्स जो आने वाले महीनों में रोल आउट हो जाएंगे.

एक लाइव रूम शुरू करने के लिए, आप लेफ्ट की ओर स्वाइप करें और लाइव कैमरा ऑप्शन का चयन करें,  फिर रूम को टाइटल दें और गेस्ट को जोड़ने के लिए रूम आइकन पर टैप करें. यहां, आप उन लोगों की एक सूची देखेंगे, जिनके पास पहले से ही आपके साथ रहने का अनुरोध है और आप अन्य गेस्ट को जोड़ने के लिए सर्च करने में भी सक्षम होंगे.

एक लाइव स्ट्रीम में अधिक मेहमानों को जोड़ने की क्षमता भी एक क्रिएटर को उसके फोलोअर बेस को विकसित करने में मदद कर सकती है, क्योंकि आपके और सभी गेस्ट के फॉलोअर को, लाइव रूम के बारे में नोटिफाई किया जा सकता है.

सुरक्षा कारणों से, ऐसा कोई भी व्यक्ति जिसे लाइव रूम प्रतिभागियों में से किसी ने भी ब्लॉक कर दिया है, लाइव स्ट्रीम में शामिल नहीं हो सकेगा. साथ ही, किसी भी गेस्ट को,  जिनकी पहले इंस्टाग्राम के सामुदायिक दिशानिर्देशों के उल्लंघन के कारण लाइव एक्सेस रद्द कर दी गई थी, वे भी किसी लाइव रूम में शामिल नहीं हो पाएंगे.

यह भी पढ़ें:

Preity Zinta इस साल अपने पति के बिना मना रही हैं मैरिज एनिवर्सरी, लिखा भावुक पोस्ट

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

दिवाली पर लॉन्च होंगे ये स्मार्ट गैजेट्स! बाजार में मचाएंगे धूम
दिवाली पर लॉन्च होंगे ये स्मार्ट गैजेट्स! बाजार में मचाएंगे धूम
AI डिवाइस अब भारत के हिसाब से होंगे तैयार, IMC 2026 में नई टेक्नोलॉजी
AI डिवाइस अब भारत के हिसाब से होंगे तैयार, IMC 2026 में नई टेक्नोलॉजी
Vivo Y600s Pro लॉन्च, 10,200mAh बैटरी से फोन की पावर गेम में बदलाव?
Vivo Y600s Pro लॉन्च, 10,200mAh बैटरी से फोन की पावर गेम में बदलाव?
Jio-Airtel के मुकाबले Starlink महंगा या सस्ता, देखें हिसाब-किताब?
Jio-Airtel के मुकाबले Starlink महंगा या सस्ता, देखें हिसाब-किताब?

वीडियोज

Mann Atisundar🥳 की जोड़ी संग SBS का 23वां बर्थडे, जमकर की मस्ती और खेले फन गेम्स! #sbs
Bollywood News: 'एंग्री यंग मैन' से 'सदी के महानायक' बने बिग बी का आज 84वां जन्मदिन! ( 11.10.26 )
2047 के लक्ष्य पर Kiren Rijiju का Exclusive Interview
CJP का 'चलो दिल्ली' मार्च...पूरी तरह फ्लॉप!
फसल तबाह...कौन देगा सहारा? महाराष्ट्र से राजस्थान...परेशान किसान

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
दिल्ली पुलिस के दावों पर भड़के अभिजीत दीपके- 'वो पार्ट डिलीट कर दिया जिसमें...'
दिल्ली पुलिस के दावों पर भड़के अभिजीत दीपके- 'वो पार्ट डिलीट कर दिया जिसमें...'
कोल्हापुर: 'मेरी नहीं तो किसी की नहीं', सगाई करने पर प्रेमी ने गर्लफ्रेंड को खाई में धकेला
कोल्हापुर: 'मेरी नहीं तो किसी की नहीं', सगाई करने पर प्रेमी ने गर्लफ्रेंड को खाई में धकेला
रॉस्टन चेस ने रचा इतिहास, बने भारत के खिलाफ सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले विंडीज गेंदबाज
रॉस्टन चेस ने रचा इतिहास, बने भारत के खिलाफ सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले विंडीज गेंदबाज
राम का वनवास-रावण का नाश...4000 करोड़ी 'रामायणम' की वर्ल्डवाइड रिलीज डेट का ऐलान
राम का वनवास-रावण का नाश...4000 करोड़ी 'रामायणम' की वर्ल्डवाइड रिलीज डेट का ऐलान
राजगढ़: बीजेपी MLA की कार ने बाइक सवार को मारी टक्कर, पिता की मौत, बेटा जख्मी
राजगढ़: बीजेपी MLA की कार ने बाइक सवार को मारी टक्कर, पिता की मौत, बेटा जख्मी
कपिल सिब्बल से मुलाकात के बाद ध्रुव राठी की PC, कहा- 'मैं सभी पार्टियों को...'
कपिल सिब्बल से मुलाकात के बाद ध्रुव राठी की PC, कहा- 'मैं सभी पार्टियों को...'
भारत को नीचा दिखाने वालों को जापानी महिला का करारा जवाब, वीडियो वायरल
भारत को नीचा दिखाने वालों को जापानी महिला का करारा जवाब, वीडियो वायरल
प्याज के बढ़ते दाम से हैं परेशान? घर के गमले में ऐसे उगाएं प्याज
प्याज के बढ़ते दाम से हैं परेशान? घर के गमले में ऐसे उगाएं प्याज
Embed widget