एक्सप्लोरर

Instagram यूजर्स के लिए बड़ी खबर, अब खास लोगों के लिए बना सकते हैं दूसरी प्रोफाइल, मिलने लगा Flipside फीचर

Instagram Flipside Feature: इंस्टाग्राम यूजर्स को अब तक का सबसे बड़ा अपडेट मिलने वाला है. कुछ यूजर्स को नया फीचर मिल चुका है. इसकी जानकारी यूजर्स ने एक्स पर शेयर की है. 

आप सभी इंस्टाग्राम पर जरूर एक्टिव होंगे. हर दिन आपके साथ कई लोग भी जुड़ते होंगे. कुछ अटपटे होते हैं तो कुछ रियल फॉलोअर्स भी होते हैं तो सच में आपके काम को पसंद करते हैं. सोशल मीडिया के इस जमाने में अक्सर हम सभी को गलत तरह के मेसेजेस मिलते रहते हैं. विशेषकर लड़कियों की पोस्ट पर ज्यादा भद्दे कमेंट देखने को मिलत हैं. लड़कों के मुकाबले लड़कियों को गंदे मेसेजेस का सामना भी डेली करना पड़ता है. कोई पोस्ट डाली नहीं कि सामने से भद्दे मेसेजस आदि मिलना शुरू हो जाते हैं. 

इस सब परेशनी से बचाने के लिए इंस्टग्राम एक नए फीचर को ला रही है. बल्की कई यूजर्स को ये मिल भी चुका है. एक्स पर यूजर्स ने इसकी जानकारी शेयर की है. इंस्टाग्राम Flipside नाम से एक फीचर ला रही है जिसमें यूजर्स अपनी प्रोफाइल को फ्लिप कर कुछ खास लोगों के साथ नए नाम, फोटो, पोस्ट आदी के साथ जुड़ सकते हैं.

क्या है Flipside फीचर? 

इंस्टाग्राम के फ्लिपसाइड फीचर के तहत आप कुछ खास लोगों के लिए एक अलग प्रोफाइल अपने वर्तमान अकाउंट के साथ ही बना पाएंगे. यानि बिना पुराने अकाउंट को खोए हुए आप एक दूसरी प्रोफाइल जिसमें आपका नाम, प्रोफाइल पिक्चर, रील, फोटो, पोस्ट आदि सब कुछ अलग होंगी, इसे बना सकते हैं और केवल वही लोग ये सब देख पाएंगे जिन्हें आप इस प्रोफाइल में एड करेंगे.

 
Post by @mattnavarra
View on Threads

अपनी नार्मल प्रोफाइल और खास लोगों के लिए बनाई गई प्रोफाइल के बीच आप एक बटन से स्विच कर पाएंगे जो आपको प्रोफाइल पेज पर बॉटम में मिलेगा. आप बेहतर तरीके से समझ पाएं इसलिए हम यहां एक वीडियो जोड़ रहे हैं. 

ध्यान दें, फिलहाल ये फीचर कुछ ही यूजर्स को मिला है. कंपनी इसे धीरे-धीरे सभी के लिए रोलआउट कर सकती है. एक तरह से आप कह सकते हैं कि अब खास लोगों के लिए आपको दूसरा प्राइवेट अकाउंट बनाने की जरूरत नहीं है. आप एक ही अकाउंट में दूसरे प्रोफाइल से ऐसे लोगों के साथ जुड़ सकते हैं. इससे आप नेगटिव लोगों से भी बचे रहेंगे.   

यह भी पढ़ें

Emmanuel Macron: फ्रांस के राष्ट्रपति चलाते हैं ये फोन, पीएम मोदी के साथ ली सेल्फी

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Apple फिर करेगा बड़ा लॉन्च इवेंट? Home Devices को लेकर बढ़ी चर्चा
Apple फिर करेगा बड़ा लॉन्च इवेंट? Home Devices को लेकर बढ़ी चर्चा
क्या AI आपके पुराने Chat से आपकी Personality पहचान सकता है? ऐसे करें आसान Experiment
क्या AI आपके पुराने Chat से आपकी Personality पहचान सकता है? ऐसे करें आसान Experiment
अब ChatGPT रहेगा 24x7 आपके साथ! OpenAI ने दिया नया Voice फीचर
अब ChatGPT रहेगा 24x7 आपके साथ! OpenAI ने दिया नया Voice फीचर
Flipkart Big Billion Days Sale में iPhone 17 और Galaxy S25 पर बंपर डील!
Flipkart Big Billion Days Sale में iPhone 17 और Galaxy S25 पर बंपर डील!

वीडियोज

YRKKH: Maira के फरार होते ही Poddar House में मचा कोहराम, टूटे Armaan-Abhira!
Bollywood News: गोविंदा-कोमल की मंदिर यात्रा के बाद सुनीता का बयान, विवाद में आया नया मोड़ (26.09.26)
पिता की अय्याशी पर मौत का खेल
Ram Mandir Donation Scam | Breaking: 'चढ़ावा चोरी' पर चार्जशीट! | Nripendra Mishra | Champat Rai
Chitra Tripathi | Samastipur-Jamui Case: बिहार पुलिस...मनचलों के साथ या खिलाफ? | Bihar News | ABP

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
दिल्ली और महाराष्ट्र में SIR को लेकर चुनाव आयोग का बड़ा फैसला, किया ये बदलाव
दिल्ली और महाराष्ट्र में SIR को लेकर चुनाव आयोग का बड़ा फैसला, किया ये बदलाव
CM मोहन यादव को जान से मारने की धमकी, मुंबई से आरोपी गिरफ्तार
CM मोहन यादव को जान से मारने की धमकी, मुंबई से आरोपी गिरफ्तार
8 साल पहले WI के खिलाफ ही पूरे किए थे 10,000 रन, अब एक और वर्ल्ड रिकॉर्ड के करीब विराट कोहली
8 साल पहले WI के खिलाफ ही पूरे किए थे 10,000 रन, अब एक और वर्ल्ड रिकॉर्ड के करीब विराट कोहली
नागार्जुन इंडिया के दूसरे अमीर एक्टर, 5000 करोड़ है नेटवर्थ, टॉप 10 में साउथ के कितने स्टार्स?
नागार्जुन इंडिया के दूसरे अमीर एक्टर, 5000 करोड़ है नेटवर्थ, टॉप 10 में साउथ के कितने स्टार्स?
‘सत्ता पाने के लिए राहुल गांधी...’, ECI के बयान के बाद कांग्रेस पर BJP का हमला
‘सत्ता पाने के लिए राहुल गांधी...’, ECI के बयान के बाद कांग्रेस पर BJP का हमला
एक हफ्ते के अंदर खोलें होर्मुज..., वॉर खत्म करने के लिए US को ईरान ने भेजे ये नए प्रस्ताव
एक हफ्ते के अंदर खोलें होर्मुज..., वॉर खत्म करने के लिए US को ईरान ने भेजे ये नए प्रस्ताव
छठ पर बिहार जाने वालों को मिलेगी राहत, दिल्ली सरकार चलाएगी बसें
छठ पर बिहार जाने वालों को मिलेगी राहत, दिल्ली सरकार चलाएगी बसें
Video: कुणाल घोष की गाड़ी पर हमला, फेंके गए अंडे, TMC विधायक बोले- यह जंगलराज
Video: कुणाल घोष की गाड़ी पर हमला, फेंके गए अंडे, TMC विधायक बोले- यह जंगलराज
Embed widget