एक्सप्लोरर

Online Gaming Tips: ऑनलाइन गेम खेलने वालों को सरकार ने दी वॉर्निंग, सेफ्टी के लिए दिए कुछ खास टिप्स

Online Gaming Tips: भारत सरकार ने ऑनलाइन गेम खेलने वाले गेमर्स को खास सलाह दी है कि वह किसी भी तरह के लुभावने लालच में ना फंसे और ध्यान से खेलें. सरकार ने गेमर्स के लिए कुछ ऑनलाइन टिप्स भी जारी किए हैं.

Gaming Tips: आजकल भारत समेत पूरी दुनिया में ऑनलाइन गेमिंग का काफी बोलबाला चल रहा है. गेमर्स को कई ऑनलाइन प्लेटफॉर्म्स पर ऑनलाइन गेमिंग के ऑप्शन मिलते हैं, और उन गेम्स को खेलने पर उन्हें कई खास रिवॉर्ड मिलने का भी ऑफर मिलता है. इस चक्कर में गेमर्स ऑनलाइन गेम की जाल में फंस जाते हैं. इस तरह कई बार गेमर्स को नुकसान भी झेलना पड़ जाता है. इस वजह से भारत के गृह मंत्रालय ने गेमर्स के लिए चेतावनी और कुछ खास गेमिंग टिप्स जारी किए हैं. 

दरअसल, भारतीय गृह मंत्रालय के साइबर विंग ने स्मार्टफोन पर ऑनलाइन गेम खेलने वाले यूजर्स के लिए चेतावनी जारी की है. उन्हें गेम खेलने के दौरान होने वाली धोखाधड़ी से सावधान रहने को कहा है. इसके अलावा गेमर्स ने यूजर्स की सुरक्षा के लिए कुछ खास गेमिंग टिप्स भी बताए हैं.

ऑनलाइन गेमर्स के साथ हो रहा फ्रॉड

दरअसल, साइबर क्राइम दिन-प्रतिदिन बढ़ता जा रहा है और साइबर क्रिमिनल्स लोगों के साथ धोखाधड़ी करने के लिए रोजाना नए-नए तरीकों का अविष्कार करते रहते हैं. उनमें से एक तरीका ऑनलाइन गेमिंग के लिए भी अपनाया जाता है. स्मार्टफोन या लैपटॉप पर भी ऑनलाइन गेम खेलने वाले गेमर्स को साइबर क्रिमिनल्स कुछ ऐसे खतरनाक लिंक सेंड कर देते हैं, जिसे क्लिक करने के बाद गेमर्स के बैंक अकाउंट की पूरी डिटेल या यूं कहें कि पूरी कमाई उस फ्रॉड इंसान के पास चली जाती है. 

ऐसे लोग गेमर्स को ऑनलाइन गेम खेलने पर मिलने वाले रिवॉर्ड्स या किसी खास ऑफर का लालच देकर लिंक भेजते हैं, और उसे क्लिक करने के लिए प्रेरित करते हैं. जब गेमर्स उस लिंक को क्लिक कर देते हैं, तो उनके साथ ठगी हो जाती है. इसी कारण से सरकार ने ऑनलाइन गेम खेलने वाले गेमर्स के लिए वॉर्निंग जारी की है और कुछ सुरक्षा के लिए कुछ सेफ्टी टिप्स भी बताए हैं.

ऑनलाइन गेमर्स के लिए सरकार के टिप्स

  • किसी भी ऑनलाइन गेम का ऐप सिर्फ गूगल प्ले स्टोर, एप्पल ऐप स्टोर या उस गेम की आधिकारिक वेबसाइट से ही डाउनलोड करें.
  • ऑनलाइन गेमिंग ऐप डाउनलोड करने से पहले हमेशा गेम की वेबसाइट और पब्लिशर की पूरी जानकारी को चेक करें.
  • ऐप को डाउनलोड करते वक्त ऐप आपके फोन के कुछ जरूरी चीजों का एक्सेस मांगता है, लेकिन आपको उन्हीं फाइल्स का एक्सेस देना चाहिए, जो गेम खेलने के लिए जरूरी है.
  • इसके अलावा किसी भी ऑनलाइन गेमिंग ऐप को खरीदने से पहले उसके फेक यानी नकली सब्सक्रिप्शन से भी सावधान रहना चाहिए, क्योंकि नकली सब्सक्रिप्शन खरीदकर भी गेमर्स का नुकसान हो सकता है.
  • ऑनलाइन गेम खेलते वक्त गेमर्स अपने साथी खिलाड़ी के साथ गेमिंग प्लेटफॉर्म पर ही चैट भी करते हैं. ऐसे में चैटिंग के दौरान गेमर्स को अपनी पर्सनल डिटेल शेयर नहीं करनी चाहिए या शेयर करते वक्त अपनी बुद्धि का इस्तेमाल करना चाहिए क्योंकि सामने वाला प्लेयर नहीं बल्कि साइबर क्रिमिनल भी हो सकता है.

यह भी पढ़ें: गूगल लॉन्च करेगा बॉडी टेम्परेचर नापने वाला फोन, सर्किल टू सर्च समेत कई AI फीचर से होगा लैस

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

हर पल रिकॉर्ड होगी आपकी हर एक्टिविटी? नए एआई ग्लासेस लॉन्च करने वाली है मेटा
हर पल रिकॉर्ड होगी आपकी हर एक्टिविटी? नए एआई ग्लासेस लॉन्च करने वाली है मेटा
Dixon और Vivo मिलकर भारत में बनाएंगे फोन, ज्वाइंट वेंचर को सरकार ने दिखाई हरी झंडी
Dixon और Vivo मिलकर भारत में बनाएंगे फोन, ज्वाइंट वेंचर को सरकार ने दिखाई हरी झंडी
सस्ते हो सकते हैं स्मार्टफोन-टीवी और लैपटॉप, सरकार ने उठाया यह बड़ा कदम
सस्ते हो सकते हैं स्मार्टफोन-टीवी और लैपटॉप, सरकार ने उठाया यह बड़ा कदम
"अकेले लोगों के लिए वरदान है AI", एक्सपर्ट बोले- अकेलेपन को कर देगी खत्म

वीडियोज

'Lock Upp 2' में Akanksha Chaudhary का गुस्सा बेकाबू, Shreya Kalra पर की तीखी टिप्पणी
'Lock Upp 2' में Gaurav Khanna की एंट्री, Akanksha Chamola से मुलाकात ने बढ़ाई हलचल
Sansani: ट्रेन के 'सुहागरात कोच' का बवाल ! | Train Honeymoon Coach Video
Monsoon Alert | Weather: भारी बारिश से कहीं सड़कें बनी तालाब, कहीं घरों में घुसा पानी | Delhi Rain
Monsoon Alert | Flood 2026 | Janhit: चमकते वादे, डूबी सड़कें...स्मार्ट सिटी की कड़वी हकीकत | Rain

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
US Senate Election: अमेरिकी संसद का चुनाव लड़ेंगे शाह, कर दिया ऐलान, भारत से है सीधा कनेक्शन
अमेरिकी संसद का चुनाव लड़ेंगे शाह, कर दिया ऐलान, भारत से है सीधा कनेक्शन
Bankipur By-Election: बांकीपुर में BJP को क्यों हराना चाहिए? प्रशांत किशोर ने बताए ये 3 बड़े कारण
बांकीपुर में BJP को क्यों हराना चाहिए? प्रशांत किशोर ने बताए ये 3 बड़े कारण
PM मोदी के पीछे खड़ी लड़की ने ऐसा क्या किया इशारा, पलटकर देखने लगे प्रधानमंत्री, रिएक्शन वायरल
PM मोदी के पीछे खड़ी लड़की ने ऐसा क्या किया इशारा, पलटकर देखने लगे प्रधानमंत्री, रिएक्शन वायरल
IND W vs ENG W Live Streaming: क्रिकेट के मक्का में पहली बार हो रहा महिला क्रिकेट टीम का टेस्ट मैच, जानिए टाइमिंग और लाइव स्ट्रीमिंग डिटेल्स
IND W VS ENG W: क्रिकेट के मक्का में पहली बार हो रहा महिला क्रिकेट टीम का टेस्ट मैच, जानिए टाइमिंग और लाइव स्ट्रीमिंग डिटेल्स
Ikka Review: शानदार फिल्म है इक्का, Sunny Deol और Akshaye Khanna के फैंस को मजा आ जाएगा
इक्का रिव्यू: शानदार फिल्म है इक्का, सनी देओलऔर अक्षय खन्ना के फैंस को मजा आ जाएगा
Monsoon Update: बारिश ने पूरे देश को रुलाया ! दिल्ली, यूपी, हिमाचल समेत देश में कितने लोगों की हुई मौत? जानें
बारिश ने पूरे देश को रुलाया ! दिल्ली, यूपी, हिमाचल समेत देश में कितने लोगों की हुई मौत? जानें
'मन में कड़वाहट है...', पवार-शिंदे की मुलाकात के बीच सुप्रिया सुले से संजय राउत ने की बात, फिर दिया बयान
'मन में कड़वाहट है...', पवार-शिंदे की मुलाकात के बीच सुप्रिया सुले से संजय राउत ने की बात, फिर दिया बयान
Roadside Tea Viral Video: मसाला नहीं मक्खी चाय... पिएं या उल्टी करें, समझ नहीं पा रहे यूजर्स; देखें वीडियो
मसाला नहीं मक्खी चाय... पिएं या उल्टी करें, समझ नहीं पा रहे यूजर्स; देखें वीडियो
Embed widget