एक्सप्लोरर

भयंकर खतरे में Android स्मार्टफोन यूजर्स, सरकार ने जारी किया हाई-रिस्क अलर्ट, ये काम नहीं किया तो हो जाएगी मुश्किल

स्मार्टफोन यूजर्स के लिए भारत सरकार ने हाई-रिस्क वॉर्निंग जारी की है. इसमें कहा गया है कि एंड्रॉयड के वर्जन में कई खामियां पाई गई हैं, जिससे यूजर की जानकारी और डेटा लीक हो सकता है.

अगर आप एंड्रॉयड स्मार्टफोन यूज करते हैं तो आपके लिए जरूरी खबर है. भारत सरकार ने देश के करोड़ों एंड्रॉयड स्मार्टफोन यूजर्स के लिए हाई-रिस्क वॉर्निंग जारी की है. भारत सरकार की इंडियन कंप्यूटर इमरजेंसी रिस्पॉन्स टीम (CERT-In) ने कहा है कि एंड्रॉयड में आई इस खामी के चलते यूजर्स की सेंसेटिव इंफोर्मेशन अटैकर्स के हाथों लग सकती है. हाल ही में CERT-In ने WhatsApp को लेकर भी ऐसी वॉर्निंग जारी की थी. 

ताजा वॉर्निंग में क्या कहा गया है?

CERT-In के नए हाई-रिस्क अलर्ट में एंड्रॉयड सिस्टम में आई गंभीर खामी के बारे में बताया गया है. अलर्ट में कहा गया है कि फ्रेमवर्क, एंड्रॉयड रनटाइम, सिस्टम, वाइडवाइन DRM, प्रोजेक्ट मेनलाइन कंपोनेंट्स, कर्नेल, इमेजिनेशन टेक्नोलॉजीज, मीडियाटेक कंपोनेंट्स आदि में कई खामियों का पता चला है. इनका फायदा उठाकर अटैकर्स यूजर्स की सेंसेटिव जानकारी हासिल कर सकते हैं. कई मामलों में अटैकर्स यूजर्स के डिवाइस का कंट्रोल भी अपने हाथ में ले सकते हैं. एंड्रॉयड स्मार्टफोन के साथ-साथ एंड्रॉयड टैब्स पर भी इस तरह का खतरा मंडरा रहा है. गूगल ने भी इन खामियों को लेकर अलर्ट जारी किया था. गूगल के क्रिटिकल सिक्योरिटी बुलेटिन में कहा गया था कि इन खामियों के कारण अरबों स्मार्टफोन पर खतरा मंडरा रहा है.

इन वर्जन पर सबसे ज्यादा असर

गूगल की तरफ से कहा गया कि एंड्रॉयड के सभी वर्जन पर खतरा है. इसका मतलब है कि चाहे आपका फोन एंड्रॉयड 13 पर चल रहा है या लेटेस्ट 16 पर, इन सभी से डेटा और पर्सनल इंफोर्मेशन चोरी हो सकती है. गूगल ने इसे लेकर सिक्योरिटी पैचेज जारी कर दिया है.

बचाव के लिए क्या करें?

ऐसी खामियों से बचाव के लिए फोन को अपडेट करने की सलाह दी जाती है. कंपनी ने सिक्योरिटी पैच जारी किया है, जिससे इन खामियों को दूर किया जा सकता है. बता दें कि हमेशा अपने डिवाइसेस को अपडेट रखें. इससे अटैकर्स के लिए इनमें सेंध लगाना मुश्किल हो जाता है. इसलिए स्मार्टफोन और टैब समेत अपने सभी डिवाइसेस को नियमित तौर पर अपडेट करते रहें.

ये भी पढ़ें-

iPhone 17 Series के लिए भारतीय ग्राहकों को चुकाने पड़ेंगे ज्यादा दाम, इस वजह से बिगड़ सकता है खेल

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

HP का प्रीमियम लैपटॉप लॉन्च, 192GB मेमोरी और AI प्रोसेसिंग पर फोकस
HP का प्रीमियम लैपटॉप लॉन्च, 192GB मेमोरी और AI प्रोसेसिंग पर फोकस
सर्दियों में कितने टेंपरेचर पर चलाना चाहिए फ्रिज? बहुत से लोग नहीं जानते सही नंबर
सर्दियों में कितने टेंपरेचर पर चलाना चाहिए फ्रिज? बहुत से लोग नहीं जानते सही नंबर
दुनिया में सबसे ज्यादा कहां होता है इंटरनेट शटडाउन, भारत का क्या हाल?
दुनिया में सबसे ज्यादा कहां होता है इंटरनेट शटडाउन, भारत का क्या हाल?
सस्ते में मिल रहा सेकेंड हैंड iPhone खरीदना चाहिए या नहीं? जान लें
सस्ते में मिल रहा सेकेंड हैंड iPhone खरीदना चाहिए या नहीं? जान लें

वीडियोज

तो सत्ता परिवर्तन का प्लान-बांग्लादेश का क्यों बखान!
Jagadhatri:😮Jagadhatri मिशन के लिए तैयार, Shivay ने घर की देवी को सम्मान देकर भेजा मैदान में! #sbs
Bollywood News: कॉफ़ी विद करण का धमाकेदार आगाज, सलमान खान के बेबाक अंदाज ने शो पर लगाया तड़का! (15.10.26)
VIRAL ROBOT: नाबालिग से 'रोबोट' ने की दरिंदगी! धक्का दिया...हैरान कर देगी ये करतूत! |ABPLIVE
सजा-ए-मौत का नीला ड्रम!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
पत्रकार निखिल वागले और संजय राउत के खिलाफ SC में चलेगा अवमानना केस, दाखिल हुई याचिका
पत्रकार निखिल वागले और संजय राउत के खिलाफ SC में चलेगा अवमानना केस, दाखिल हुई याचिका
यूपी में कब से शुरू होगा SSR का कार्यक्रम? यहां पढ़ें पूरी जानकारी
यूपी में कब से शुरू होगा SSR का कार्यक्रम? यहां पढ़ें पूरी जानकारी
अंकिता भंडारी केस: जांच पूरी होने तक दुष्यंत गौतम को न दें पदभार, राहुल की राष्ट्रपति को चिट्ठी
अंकिता भंडारी केस: जांच पूरी होने तक दुष्यंत गौतम को न दें पदभार, राहुल की राष्ट्रपति को चिट्ठी
'दृश्यम 3' 500 करोड़ के पार फिर भी 'हनुमान अंश' से रह गई पीछे, जानें 14वें दिन का कलेक्शन
'दृश्यम 3' 500 करोड़ के पार फिर भी 'हनुमान अंश' से रह गई पीछे, जानें 14वें दिन का कलेक्शन
'सचिन-कोहली की तरह वैभव सूर्यवंशी भी...', पूर्व सिलेक्टर के बयान ने चौंकाया
'सचिन-कोहली की तरह वैभव सूर्यवंशी भी...', पूर्व सिलेक्टर के बयान ने चौंकाया
'बंद करो, दफा हो जाओ...', प्रेस कॉन्फ्रेंस में हंगामा, नेहा बोरा का ऐलान- ये आंदोलन नहीं रुकेगा
'बंद करो, दफा हो जाओ...', प्रेस कॉन्फ्रेंस में हंगामा, नेहा बोरा का ऐलान- ये आंदोलन नहीं रुकेगा
देशद्रोही चंद पैसों के लिए बिके, भारत नहीं ‘बनाना रिपब्लिक’, BJP का पलटवार
देशद्रोही चंद पैसों के लिए बिके, भारत नहीं ‘बनाना रिपब्लिक’, BJP का पलटवार
आज से दशकों पहले आ गई थीं ये Electric Cars, फिर क्यों हुईं गायब?
आज से दशकों पहले आ गई थीं ये Electric Cars, फिर क्यों हुईं गायब?
Embed widget