एक्सप्लोरर

सबसे ज्यादा किस मुस्लिम देश में इस्तेमाल होता है Facebook, कितने यूजर्स हैं, जानिए

Most Facebook Users in Muslim Countries: इंडोनेशिया 11.9 करोड़ यूज़र्स के साथ फेसबुक इस्तेमाल करने वाला दुनिया का तीसरा और सबसे बड़ा मुस्लिम देश है.

Facebook Popularity in Muslim Countries: आज के समय में सोशल मीडिया हर किसी की जिदगी का हिस्सा बन चुका है. खासकर फेसबुक तो ऐसा प्लेटफॉर्म बन गया है जो दुनिया के कोने-कोने में लोगों को जोड़ रहा है. लेकिन क्या आपने कभी सोचा है कि मुस्लिम देशों में सबसे ज़्यादा फेसबुक का इस्तेमाल कहां होता है? अगर हाल की रिपोर्ट्स और आंकड़ों को देखें, तो सबसे ज़्यादा फेसबुक यूजर वाला मुस्लिम देश है इंडोनेशिया.

इंडोनेशिया में सबसे ज्यादा फेसबुक चला रहें लोग

डोफाइंडर की एक रिपोर्ट के मुताबिक, इंडोनेशिया में 119.05 मिलियन (यानि करीब 11.9 करोड़) लोग फेसबुक का इस्तेमाल करते हैं. इस देश की लगभग 87% आबादी मुस्लिम है. वहीं इतनी बड़ी संख्या में यूजर्स होने के कारण इंडोनेशिया दुनिया में फेसबुक इस्तेमाल करने वाले देशों में तीसरे स्थान पर है और 'मुस्लिम देशों में पहले नंबर पर' आता है. यहां फेसबुक सिर्फ सोशल नेटवर्किंग का जरिया नहीं, बल्कि लोगों के लिए खबरों का स्रोत, परिवार और दोस्तों से जुड़े रहने का माध्यम, और व्यापार व कारोबार को बढ़ाने का एक अहम डिजिटल टूल बन चुका है.

दूसरे मुस्लिम देशों की स्थिति भी जान लीजिए

पाकिस्तान- 47.35 मिलियन यूजर

पाकिस्तान दुनिया के उन टॉप 10 देशों में शामिल है जहां फेसबुक का इस्तेमाल सबसे ज्यादा होता है. डोफाइंडर की इसी रिपोर्ट के मुताबिक इस देश में लगभग 47.35 मिलियन (यानी करीब 4.7 करोड़) लोग फेसबुक पर एक्टिव हैं. लोग इस प्लेटफॉर्म का इस्तेमाल सामाजिक जुड़ाव, कारोबार और जानकारी पाने के लिए करते हैं. यहां फेसबुक न केवल एक सोशल नेटवर्किंग साइट है, बल्कि एक डिजिटल कम्युनिकेशन टूल भी बन चुका है.

बांग्लादेश- 55.6 मिलियन यूजर
मुस्लिम बहुल देशों में शामिल बांग्लादेश में 55.6 मिलियन (5.5 करोड़ से ज्यादा) लोग फेसबुक का इस्तेमाल करते हैं. यहां फेसबुक युवाओं से लेकर व्यवसायियों तक, सभी के लिए जानकारी, संवाद और कनेक्टिविटी का अहम जरिया है. डिजिटल मार्केटिंग और छोटे व्यापारों में भी इसका काफी योगदान है.

मिस्र- 46.25 मिलियन यूजर
मिस्र अरब दुनिया का सबसे बड़ा देश है और यहां भी फेसबुक बेहद पॉपुलर है. 46.25 मिलियन (करीब 4.6 करोड़) लोग इस प्लेटफॉर्म से जुड़े हुए हैं. लोग इसका इस्तेमाल अपने विचार रखने, सामाजिक मुद्दों पर चर्चा करने और समाचार व जानकारी प्राप्त करने के लिए करते हैं.

तुर्की- 34.25 मिलियन यूजर
तुर्की में फेसबुक के 34.25 मिलियन (3.4 करोड़ से ज्यादा) यूजर हैं. यहां के लोग फेसबुक पर न केवल दोस्तों और परिवार से जुड़े रहते हैं, बल्कि सामाजिक, सांस्कृतिक और राजनीतिक मुद्दों पर भी खुलकर अपनी राय रखते हैं. यह देश सोशल मीडिया एक्टिविज़्म के लिए भी जाना जाता है.

अल्जीरिया – 24.90 मिलियन यूजर
अल्जीरिया, जो उत्तरी अफ्रीका का एक प्रमुख मुस्लिम देश है, वहां 24.90 मिलियन (करीब 2.5 करोड़) लोग फेसबुक का इस्तेमाल करते हैं. यहां फेसबुक लोगों को एक-दूसरे से जोड़ने, जानकारी साझा करने और व्यावसायिक गतिविधियों को बढ़ावा देने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहा है.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

भारत में जल्द आ रहा फोटोग्राफी का नया किंग, DSLR जैसी आएगी फोटो
भारत में जल्द आ रहा फोटोग्राफी का नया किंग, DSLR जैसी आएगी फोटो
WhatsApp अकाउंट अचानक क्यों हो सकता है बैन? समझें नियम और सिस्टम
WhatsApp अकाउंट अचानक क्यों हो सकता है बैन? समझें नियम और सिस्टम
सेकंडों में बिक गया iPhone Duo का शुरुआती स्टॉक, अब डिलीवरी की चुनौती
सेकंडों में बिक गया iPhone Duo का शुरुआती स्टॉक, अब डिलीवरी की चुनौती
रेगुलेटर घुमाते ही कैसे बदलती है पंखे की बिजली खपत? जानें टेक्नोलॉजी
रेगुलेटर घुमाते ही कैसे बदलती है पंखे की बिजली खपत? जानें टेक्नोलॉजी

वीडियोज

ABP News: किसानों के जख्मों पर नमक छिड़कने वालों की घंटी बजाओ | Ghanti Bajao
CJP Delhi Protest: अराजकता-अव्यवस्था जिम्मेदार कौन? | Gyanesh Kumar | Congress | Gyanesh Kumar
Kolkata Stampede News: कोलकाता में घायलों से अस्पताल मिलने पहुंचे शुभेंदु! | Breaking News | Puja
Janhit | Congress Protest | Gyanesh Kumar: विरोध के नाम पर 'अराजकता'..क्या सही है ? | Neha Bora
रेलवे स्टेशन पर 510 रुपए का 'घमासान' !

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
हिरासत से रिहा होने के बाद अभिजीत दीपके ने लिखा पोस्ट- ‘मुझे पता था कि...’
हिरासत से रिहा होने के बाद अभिजीत दीपके ने लिखा पोस्ट- ‘मुझे पता था कि...’
'...तो आत्महत्या कर लेना ही बेहतर है', उद्धव ठाकरे ने क्यों कही ये बात?
'...तो आत्महत्या कर लेना ही बेहतर है', उद्धव ठाकरे ने क्यों कही ये बात?
'जेलर 2' बनी 2026 की तीसरी हाईएस्ट ग्रॉसर तमिल फिल्म, तोड़ा टॉप 7 फिल्मों का रिकॉर्ड
'जेलर 2' बनी 2026 की तीसरी हाईएस्ट ग्रॉसर तमिल फिल्म, तोड़ा टॉप 7 फिल्मों का रिकॉर्ड
पांचवां टी20 रद्द होने के बाद क्या बोले अय्यर और होप, पढ़ें भारत-वेस्टइंडीज कप्तान के बयान
पांचवां टी20 रद्द होने के बाद क्या बोले अय्यर और होप, पढ़ें भारत-वेस्टइंडीज कप्तान के बयान
कोलकाता: पूजा पंडाल हादसे में 17 लोगों की मौत
कोलकाता: पूजा पंडाल हादसे में 17 लोगों की मौत
पुराने गैजेट्स को न समझें बेकार! इन 5 तरीकों से फिर आएंगे काम
पुराने गैजेट्स को न समझें बेकार! इन 5 तरीकों से फिर आएंगे काम
UPPSC LT ग्रेड रिजल्ट जारी, 218 अभ्यर्थियों का हुआ चयन
UPPSC LT ग्रेड रिजल्ट जारी, 218 अभ्यर्थियों का हुआ चयन
प्रदर्शन के कारण नहीं हुई बिक्री तो कैसे मिलेगा मुजावजा, क्या हैं नियम?
प्रदर्शन के कारण नहीं हुई बिक्री तो कैसे मिलेगा मुजावजा, क्या हैं नियम?
Embed widget