एक्सप्लोरर

Flipkart Diwali Sale: शख्स ने फ्लिपकार्ट से खरीदा लैपटॉप, लेकिन डिलीवरी बॉक्स खोलते ही उड़ गए होश , जानें पूरा मामला

बैंगलोर के चिन्मया नाम के यूजर ने फ्लिपकार्ट से गेमिंग लैपटॉप Asus TUF Gaming F15 ऑर्डर किया, जिसकी कीमत 55,990 रुपये है. आइए इस पूरे मामले को जानते हैं.

Flipkart Diwali Sale 2022: एक समय आया था कि लोग ऑफलाइन से ज़्यादा ऑनलाइन शॉपिंग में सहेज महसूस करने लगे थे, लेकिन अब ऑनलाइन शॉपिंग का एक्सपेरियंस धीरे-धीरे खराब होता नज़र आ रहा है. इसको सुधारने के लिए ई-कॉमर्स कंपनियां अपने स्तर पर तमाम कोशिशें कर रही हैं, लेकिन फिर भी कुछ न कुछ चूक हो जाती है. खबर सामने आई है कि अभी फ्लिपकार्ट से एक यूजर ने दिवाली सेल में लैपटॉप खरीदा है, लेकिन फ्लिपकार्ट ने उसे एक बड़ा-सा पत्थर और कुछ इलेक्टॉनिक पार्ट्स (ई-वेस्ट) डिलीवर कर दिया. खबर है कि बैंगलोर के चिन्मया नाम के यूजर ने फ्लिपकार्ट से गेमिंग लैपटॉप Asus TUF Gaming F15 ऑर्डर किया, जिसकी कीमत 55,990 रुपये है. आइए इस पूरे मामले को जानते हैं.

इस दिन हुई थी डिलीवरी अक्टूबर

Asus TUF Gaming F15 की डिलीवरी 20 अक्तूबर को की गई थी. निराशाजनक बात यह है कि इसके साथ ओपन बॉक्स डिलीवरी का भी ऑप्शन नहीं था. डिलीवरी के बाद बॉक्स ओपन होने पर कस्टमर को इसमें पुराने किसी कंप्यूटर के पार्ट्स, पत्थर और ई-वेस्ट पड़े मिले थे. डिलीवरी के बाद चिन्मया ने रिटर्न की रिक्वेस्ट फाइल की तो सेलर ने इसे अप्रूव करने से इंकार कर दिया, हालांकि फ्लिपकार्ट की तरफ से मामले की जांच करने और रिफंड करने का आश्वासन दिया गया है.

 

पहले भी सामने आ चुका है ऐसा मामला

ऑर्डर कुछ किया और डिलीवर कुछ हुआ, इससे जुड़ा फ्लिपकार्ट के साथ यह पहला मामला नहीं है. इससे पहले बिग बिलियन डेज सेल में भी इसी तरह की कई घटनाएं सामने आई थीं. सेल में कई लोगों को स्मार्टफोन के बदले बर्तन धोने वाला साबुन डिलीवर हो गया था, हालांकि बाद में फ्लिपकार्ट ने सभी को रिफंड दिया और कई लोगों को नए प्रोडक्ट भी भेजे थे.

ऐसी घटनाओं के बीच एक सवाल मन में आता है कि आखिर इससे बचने के लिए क्या किया जाए? फ्लिपकार्ट की तरफ से ओपन बॉक्स डिलीवरी की सुविधा दी गई है, लेकिन वो भी सभी के लिए नहीं होती है. ऐसे में, आपके लिए बेहतर यही है कि आप सिर्फ उन्हीं प्रोडक्ट को खरीदें जिनके साथ ओपन बॉक्स डिलीवरी की सुविधा दी गई हो. इसके अलावा किसी भी प्रोडक्ट के बॉक्स को ओपन करने का वीडियो जरूर बनाकर रख लें, ताकि शिकायत करने के साथ आपके पास पुख्ता सबूत हो.

यह भी पढ़ें

एपल ने जारी किया नया अपडेट, इन iPhones को करेगा सपोर्ट, जानें नए फीचर्स

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Android फोन में दिख रहा BED आइकन? जानिए क्या बता रहा है आपका स्मार्टफोन
Android फोन में दिख रहा BED आइकन? जानिए क्या बता रहा है आपका स्मार्टफोन
AI और Cloud Storage Data Center में क्या होता है अंतर? जानें कौन करता है ज्यादा काम
AI और Cloud Storage Data Center में क्या होता है अंतर? जानें कौन करता है ज्यादा काम
फोन बंद होने के बाद भी क्यों खत्म होती रहती है बैटरी? जानें क्या है वजह
फोन बंद होने के बाद भी क्यों खत्म होती रहती है बैटरी? जानें क्या है वजह
शाओमी और रेडमी के फोन के रेट बढ़े, महंगी कीमत पर लॉन्च होगी Pixel 11 सीरीज
शाओमी और रेडमी के फोन के रेट बढ़े, महंगी कीमत पर लॉन्च होगी Pixel 11 सीरीज

वीडियोज

Bollywood News: 'फौजी' ने पकड़ी रफ्तार! 3 अगस्त से प्रभास की वापसी, दिसंबर रिलीज पर नजर (27.07.26)
Mannat: Mannat का मंडप में धमाकेदार हंगामा! धुएं के बीच रुकी Manyata-Vikrant की शादी
Operation Safed Sagar की स्टार कास्ट ने शेयर किए शूटिंग के अनसुने और भावुक किस्से
Kareena Kapoor का खुलासा, रिजेक्शन के बाद रात-रात भर रोती थीं Karisma Kapoor
Prabhas की Spirit में Katrina Kaif की एंट्री? Cameo Role की रिपोर्ट्स ने बढ़ाई चर्चा

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
CJP के अल्टीमेटम पर एक्शन में सरकार, अब उठाने जा रही ये बड़ा कदम
CJP के अल्टीमेटम पर एक्शन में सरकार, अब उठाने जा रही ये बड़ा कदम
चीन ने तरेरी आंख, US को दी जवाबी कार्रवाई की धमकी, जानें पूरा मामला
चीन ने तरेरी आंख, US को दी जवाबी कार्रवाई की धमकी, जानें पूरा मामला
राजनीति में आएंगे अभिजीत दीपके? शिंदे के मंत्री का खुलासा
राजनीति में आएंगे अभिजीत दीपके? शिंदे के मंत्री का खुलासा
CWG 2026: ज्ञानेश्वरी यादव ने 199 किलो वजन उठाकर रचा इतिहास, पीएम मोदी ने दी बधाई
ज्ञानेश्वरी यादव ने 199 किलो वजन उठाकर रचा इतिहास, पीएम मोदी ने दी बधाई
'खुद के खर्चे पर राजनीति करता हूं', रवि किशन ऐसा क्यों बोले?
'खुद के खर्चे पर राजनीति करता हूं', रवि किशन ऐसा क्यों बोले?
Xप्लेन: भारत में घटते Gen Z वोटर्स! क्या वाकई फैसले लेने के काबिल है?
भारत में घटते Gen Z वोटर्स! क्या वाकई फैसले लेने के काबिल है?
विजय सरकार के आदेश को मद्रास HC से झटका, जानें क्या है पूरा मामला
विजय सरकार के आदेश को मद्रास HC से झटका, जानें क्या है पूरा मामला
रात भर आंखों पर पट्टी, मसूरी में छोड़ा, जंतर-मंतर के मसीहा जुनैद का आरोप
रात भर आंखों पर पट्टी, मसूरी में छोड़ा, जंतर-मंतर के मसीहा जुनैद का आरोप
Embed widget