एक्सप्लोरर

फेसबुक ऑटोप्ले वीडियो से परेशान हैं, तो सेटिंग्स में करें ये सिंपल बदलाव

अगर आप भी फेसबुक पर ऑटोप्ले होने वाली वीडियोज से परेशान हैं. आपके फोन का डेटा जल्दी खर्च हो जाता है तो फेसबुक की सेटिंग में कुछ बदलाव करके आप वीडियो ऑटोप्ले मोड को ऑफ कर सकते हैं. इसके लिए फॉलो कीजिए ये सिंपल स्टेप.

सोशल मीडिया साइट फेसबुक पर पिछले काफी समय से वीडियो ऑटोप्ले मोड में रहती हैं. यानि जैसे ही आप फेसबुक पेज को ओपन करेंगे. पेज लोड होने या स्क्रॉल करने के बाद ये वीडियो अपने आप प्ले हो जाती हैं. हालांकि इसका फायदा ये है कि आप बिना किसी बटन को दबाए अपने फेसबुक पेज पर दिखने वाले वीडियोज को देख सकते हैं. लेकिन ये जरूरी नहीं कि सभी यूजर्स को ऑटोप्ले वाला फीचर पसंद आए. ऑटोप्ले फीचर के अपने कुछ नुकसान भी हैं. वीडियो प्ले होने की वजह से आपका डेटा भी ज्यादा खर्च होता है. कई बार ऐसे विडियो प्ले हो जाते हैं जिन्हें आप देखना नहीं चाहते. ऐसे में अगर आप ऑटोप्ले मोड को ऑफ करना चाहते हैं तो फोलो कीजिए ये आसान टिप्स.

ऐंड्रॉयड ऐप पर ऑटोप्ले कैसे बंद करें अगर आप एंड्रॉयड एप पर फेसबुक इस्तेमाल करते हैं. तो इसके लिए... 1- फेसबुक ऐप ओपन करें और स्क्रीन के टॉप राइट में दिख रहे मेन्यू बटन पर क्लिक करें. 2- यहां आपको Settings and Privacy का ऑप्शन नज़र आएगा, अब आपको Settings में जाना होगा. 3- अब आपको स्क्रॉल डाउन करने के बाद 'Media and Contacts' पर क्लिक करना होगा. 4- अब यहां AutoPlay पर क्लिक करें, इसके बाद Never AutoPay videos के ऑप्शन को सेलेक्ट करें. 5- इस सेटिंग के बाद ऑटोप्ले मोड बंद हो जाएगा और आप जिस वीडियो को प्ले करना चाहेंगे सिर्फ वही वीडियो चलेगी.

iOS ऐप पर ऑटोप्ले कैसे बंद करें अगर आप iOS पर फेसबुक ऐप चलाते हैं तो आपको सेटिंग्स में ये बदलाव करना होगा. 1- सबसे पहले अपना फेसबुक ऐप खोलें, अब स्क्रीन पर नीचे दिख रहे मेन्यू बटन पर क्लिक करें. 2- यहां Settings and Privacy पर क्लिक करने के बाद Settings पर जाएं. 3- यहां स्क्रॉल करने पर आपको Media and Contacts का ऑप्शन दिखेगा. 4- यहां आपको 'Videos and Photos' के ऑप्शन पर क्लिक करना होगा. 5- अब आप दिख रहे AutoPay के ऑप्शन को ऑफ कर सकते हैं.

फेसबुक वेबसाइट पर ऑटोप्ले कैसे बंद करें वेब ब्राउजर पर फेसबुक यूज करने वालों को इन सेटिंग्स को फॉलो करना होगा.

1- फेसबुक ओपन करने के बाद आपको पहले पेज के टॉप राइट में दिखने वाले ड्रॉप-डाउन मेन्यू पर जाना होगा. 2- यहां आपको Settings and Privacy का ऑप्शन नज़र आएगा. 3- अब आपको Settings के ऑप्शन को सेलेक्ट करना होगा. 4- अब लेफ्ट-हैंड मेन्यू से 'Videos' पर क्लिक करें और यहां आपको विडियो ऑटोप्ले का ऑप्शन दिखेगा जिसे आप ऑफ कर सकते हैं.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

e-Mitra WhatsApp Service: सारी सुविधाएं एक क्लिक पर, इस राज्य में अब व्हाट्सएप ही आपका ई-मित्र
सारी सुविधाएं एक क्लिक पर, इस राज्य में अब व्हाट्सएप ही आपका ई-मित्र
UPI पर नहीं लगेगा कोई चार्ज, आम लोगों के लिए बड़ी राहत
UPI पर नहीं लगेगा कोई चार्ज, आम लोगों के लिए बड़ी राहत
ये AI कंपनी दिमाग पढ़ने के बदले देगी पैसे! जानिए क्या है पूरा मामला
ये AI कंपनी दिमाग पढ़ने के बदले देगी पैसे! जानिए क्या है पूरा मामला
Jio का OTT धमाका! नए प्लान में मिलेगा डबल फायदा, जानें क्या है खास
Jio का OTT धमाका! नए प्लान में मिलेगा डबल फायदा, जानें क्या है खास

वीडियोज

Govinda संग Komal Rani Swarnkar हुईं स्पॉट, 4 साल की Dating Rumours फिर चर्चा में
Bhojpuri Bawal में Kajal Raghwani पर भड़के Nirahua, बोले- ‘आप उसी के लायक हो’
Pati Brahmachari: 😯Suraj का फिर दिखा पुराना 'राउडी' अवतार, Isha संग मिलकर मिशन पर निकला हीरो #sbs
Bollywood News: भारतीय फैंस से 2 दिन पहले विदेशी दर्शक देखेंगे 'रामायण', जानें मेकर्स की इस खास रिलीज स्ट्रेटजी के पीछे की वजह (08.08.26)
Ramayana का Global Release! Devendra Fadnavis बोले- Oscar नहीं मिला तो होगी निराशा

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'IIT दिल्ली में छात्रों को PM के सामने झुकने पर...', ओवैसी का आरोप
'IIT दिल्ली में छात्रों को PM के सामने झुकने पर...', ओवैसी का आरोप
CJP के सौरव दास और रत्ना सिंह ने आदित्य ठाकरे से की मुलाकात, इसलिए कहा Thank You!
CJP के सौरव दास और रत्ना सिंह ने आदित्य ठाकरे से की मुलाकात, इसलिए कहा Thank You!
वैभव सूर्यवंशी के सामने आ गया तेंदुआ ! भारतीय क्रिकेटर ने यूं उठाया सफारी का मजा
वैभव सूर्यवंशी के सामने आ गया तेंदुआ ! भारतीय क्रिकेटर ने यूं उठाया सफारी का मजा
'आरंभ है प्रचंड...', रांची में प्रदर्शन कर रहे छात्रों से मिले अभिनेता पीयूष मिश्रा, गाया गाना
'आरंभ है प्रचंड...', रांची में प्रदर्शन कर रहे छात्रों से मिले अभिनेता पीयूष मिश्रा, गाया गाना
जल्द जारी हो सकता है UPTET रिजल्ट, लाखों उम्मीदवार कर रहे इंतजार
जल्द जारी हो सकता है UPTET रिजल्ट, लाखों उम्मीदवार कर रहे इंतजार
महिला आरक्षण पर BJP के साथ आई ये विपक्षी पार्टी, रिजिजू बोले - 'आपने...'
महिला आरक्षण पर BJP के साथ आई ये विपक्षी पार्टी, रिजिजू बोले - 'आपने...'
'रेंट बॉयफ्रेंड' ऑफर से सावधान, स्कैमर्स का डेटिंग जाल कर देगा कंगाल
'रेंट बॉयफ्रेंड' ऑफर से सावधान, स्कैमर्स का डेटिंग जाल कर देगा कंगाल
देशभर में बढ़ेंगी 5000 नई पीजी मेडिकल सीटें, केंद्र ने दी मंजूरी 
देशभर में बढ़ेंगी 5000 नई पीजी मेडिकल सीटें, केंद्र ने दी मंजूरी 
Embed widget