एक्सप्लोरर

Ram Mandir: राम मंदिर की प्राण-प्रतिष्ठा देखने के लिए अयोध्या नहीं जा पा रहे? ऐसे देखें इस भव्य कार्यक्रम का लाइव प्रसारण

Ayodhya Ram Mandir Live Streaming:: 22 जनवरी को अयोध्या में राम मंदिर की प्राण प्रतिष्ठा होने वाली है. आइए हम आपको बताते हैं कि आप कैसे इस भव्य कार्यक्रम को घर बैठे देख सकते हैं.

Pran Pratishtha Live Streaming: 22 जनवरी, 2024 को अयोध्या में इतिहास रचा जाने वाला है, और इसके लिए एक ऐतिहासिक कार्यक्रम का भी आयोजन किया गया है. दरअसल, इस दिन भगवान राम की जन्मभूमि अयोध्या में बने उनके मंदिर की प्राण-प्रतिष्ठा की जाएगी. इस कार्यक्रम की अगुवाई खुद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी कर रहे हैं.

22 जनवरी को उनके अलावा देश-दुनिया की कई बड़ी हस्तियां अयोध्या में भगवान राम के मंदिर का उद्घाटन देखने के लिए जाएंगे, लेकिन लाखों-करोड़ों राम भक्त ऐसे भी हैं, जो खुद अयोध्या जाकर इस ऐतिहासिक पल के साक्षी बनाना चाहते हैं, लेकिन सरकार और प्रसाशन की तरफ से उन्हें इसकी अनुमति नहीं दी जा रही है.

अगर आप भी उन्हीं लोगों में से एक हैं, तो यह आर्टिकल आपके लिए काफी काम का होने वाला है. इस आर्टिकल में हम आपको बताएंगे कि आप कैसे घर बैठे भगवान राम के लिए बने मंदिर की प्राण-प्रतिष्ठा देख सकते हैं.

घर बैठे कैसे देखें राम मंदिर का कार्यक्रम?

राम मंदिर ट्रस्ट ने अपील की है कि सभी भक्त ऑनलाइन माध्यम से राम मंदिर के इस भव्य आयोजन से जुड़ सकते हैं. इस कार्यक्रम के लिए करीब 8000 लोगों को निमंत्रम भेजे गए हैं, जिनमें नेता, अभिनेता, क्रिकेटर्स और कई अन्य खेलों के खिलाड़ी समेत कई बड़ी-बड़ी हस्तियां शामिल है.

आम लोगों के लिए 23 जनवरी से राम-मंदिर में जाना और भगवान के दर्शन करने की अनुमति दी जाएगी. हालांकि, इंटरनेट, सोशल मीडिया या ऑनलाइन माध्यम से सभी रामभक्त 22 जनवरी को भी पल-पल की अपडेट्स पा सकते हैं, और आयोजन का सीधा प्रसारण और लाइव स्ट्रीमिंग देख भी सकते हैं. इसके लिए आप कुछ चुनिंदा मोबाइल ऐप्स की मदद भी ले सकते हैं.

टीवी पर कैसे देखें राम मंदिर प्राण-प्रतिष्ठा कार्यक्रम?

अगर आप टीवी पर इस कार्यक्रम को देखना चाहते हैं तो आप 22 जनवरी को सुबह से दूरदर्शन देख सकते हैं. दूरदर्शन के अलग-अलग भाषाओं वाले चैनल पर 22 जनवरी की सुबह से ही राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम का सीधा प्रसारण दिखाया जाएगा. 

दूरदर्शन की टीम ने राम मंदिर के लिए होने वाले इस शानदार कार्यक्रम का सीधा प्रसारण पूरे देश और दुनिया तक पहुंचाने के लिए काफी खास व्यवस्था की है. इसके लिए दूरदर्शन ने पूरे अयोध्या में करीब 40 कैमरा सेटअप लगाने की तैयारी की है. इस कार्यक्रम का प्रसारण सुबह 11 बजे से शुरू होगा और यह तय कार्यक्रम के मुताबिक दोपहर 1 बजे तक चलेगा. दूरदर्शन पर इसके आप 4K HD में भी लाइव देख सकते हैं.

मोबाइल पर कैसे देखें राम मंदिर प्राण-प्रतिष्ठा कार्यक्रम?

  • पहला तरीका: राम मंदिर से जुड़े दूरदर्शन के यूट्यूब चैनल पर भी आपको प्राण-प्रतिष्ठा का सीधा प्रसारण देखने का विकल्प मिलेगा.
  • दूसरा तरीका: अपने फोन में जियो सिनेमा ऐप डाउनलोड करें. जियो सिनेमा ऐप में प्राण-प्रतिष्ठा नाम का एक डेडीकेटेड सेक्शन बनाया गया है, जिसमें इस भव्य कार्यक्रम की पूरी पिक्चर दिखाई जाएगी.
  • तीसरा तरीका: आप एक्स (पुराना नाम ट्विटर) पर रामजन्मभूमि ट्रस्ट नाम के एक अकाउंट को फॉलो कर सकते हैं. इस अकाउंट पर प्राण-प्रतिष्ठा कार्यक्रम की रियल-टाइम अपडेट दी जाएगी.
  • चौथा तरीका: डीडी न्यूज़ की ओर से भी इस कार्यक्रम की फुटेज और फोटोज़ को शेयर किया जाएगा.
  • पांचवा तरीका: इंस्टाग्राम और फेसबुक पर भी राम मंदिर ट्रस्ट के आधिकारिक अकाउंट बनाए गए हैं. आप उनपर जाकर लाइव अपडेट्स प्राप्त कर पाएंगे.

यह भी पढ़ें: Ayodhya Ram Mandir: 'जय श्री राम' को अपना कॉलर ट्यून कैसे बनाएं? जानें Jio, Airtel और Vi का पूरा प्रोसेस

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

iPhone Data Permission: iPhone यूजर्स के डेटा पर Apple को झटका, इस देश में बदलेगा नियम
iPhone यूजर्स के डेटा पर Apple को झटका, इस देश में बदलेगा नियम
एंड्रॉयड की एक सेटिंग से खाली हो जाएगा Google Storage!
एंड्रॉयड की एक सेटिंग से खाली हो जाएगा Google Storage!
लीक हो गया कैमरा वाले AirPods का लुक! जानें कब होगा लॉन्च
लीक हो गया कैमरा वाले AirPods का लुक! जानें कब होगा लॉन्च
Induction Working Mechanism: Induction पर सिर्फ बर्तन गर्म होता है, चूल्हा क्यों नहीं? जानें टेक्नोलॉजी
Induction पर सिर्फ बर्तन गर्म होता है, चूल्हा क्यों नहीं? जानें टेक्नोलॉजी

वीडियोज

Bollywood News: अपराध और हिंसा के बीच गुड्डू और स्वीटी का अनोखा रोमांस बना हाइलाइट (18.08.26)
Mahadev & Sons: 😱Rajji-Mogra में खूनी जंग! ऐन वक्त पर हीरो स्टाइल में पहुंचे Dheeraj #sbs
Pakistan News: नकलची पाकिस्तान का फ्लॉप शो देखिए! ABPLIVE
Prashant Kishor Oath Ceremony: प्रशांत किशोर ने ली शपथ! विधायक बनते ही किए 4 बड़े ऐलान |ABPLIVE
ChatGPT Viral Video: AI का कमाल! भीड़ में खोई चप्पल, ChatGPT ने ऐसे ढूंढ निकाली, वीडियो चौंका देगा!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
जेल में इमरान खान से मिलीं नूरीन नियाजी, क्या हुई भाई-बहन की बात?
जेल में इमरान खान से मिलीं नूरीन नियाजी, क्या हुई भाई-बहन की बात?
IPS की मां की हत्या मामले में फैलाया जा रहा झूठ? और उलझी गुत्थी
IPS की मां की हत्या मामले में फैलाया जा रहा झूठ? और उलझी गुत्थी
पहले टेस्ट में श्रीलंकाई गेंदबाज ने दिए 175 रन, नाम हुआ यह शर्मनाक रिकॉर्ड
पहले टेस्ट में श्रीलंकाई गेंदबाज ने दिए 175 रन, नाम हुआ यह शर्मनाक रिकॉर्ड
सुप्रीम कोर्ट से मंजूरी के बाद 'महाप्रभु जगन्नाथ' की रिलीज डेट हुई कंफर्म, जानें कब सिनेमाघरों में देगी दस्तक
'महाप्रभु जगन्नाथ' की रिलीज डेट हुई कंफर्म, जानें कब सिनेमाघरों में देगी दस्तक
PM केयर्स फंड में गिरावट, ऑडिट रिपोर्ट्स से सामने आयी जानकारी
PM केयर्स फंड में गिरावट, ऑडिट रिपोर्ट्स से सामने आयी जानकारी
भारत में बनेंगे डिफेंस से जुड़े 405 उपकरण, 3070 करोड़ होंगे खर्च
भारत में बनेंगे डिफेंस से जुड़े 405 उपकरण, 3070 करोड़ होंगे खर्च
Delhi Revises Class 9 Exam Rules : दिल्ली में 9वीं के एग्जाम नियम बदले, जानें अब कौन-से विषय होंगे जरूरी?
दिल्ली में 9वीं के एग्जाम नियम बदले, जानें अब कौन-से विषय होंगे जरूरी?
Viral Video: लखनऊ में महिलाओं का अनोखा दंगल, पुरुषों की एंट्री बैन
लखनऊ में महिलाओं का अनोखा दंगल, पुरुषों की एंट्री बैन
Embed widget