एक्सप्लोरर

फोन अनलॉक किए बिना भी काम करेगा Google Maps, जानें नए फीचर को यूज़ करने का प्रोसेस

Google Maps: गूगल मैप्स में एक नया फीचर शामिल किया गया है, जो यूज़र्स के लिए काफी उपयोगी साबित हो सकता है. आइए हम आपको इस फीचर की डिटेल्स और इसे इस्तेमाल करने का तरीका बताते हैं.

Google Maps: गूगल ने अपनी एक खास सर्विस गूगल मैप्स में एक नया फीचर शामिल किया है. इस फीचर का नाम ग्लेंसेबल वाइल नेविगेटिंग (Glanceable While Navigating) है. इस फीचर के जरिए यूज़र्स को बार-बार अपना फोन अनलॉक किए बिना भी नेविगेट करने यानी रास्ता देखने में मदद मिलेगी. आइए हम आपको गूगल मैप्स के इस नए और खास फीचर के बारे में विस्तार से बताते हैं.

गूगल मैप्स का नया फीचर

गूगल मैप्स का यह नया फीचर्स यूज़र्स को सीधा उनके लॉक स्क्रीन पर ही रास्ता दिखाने में मदद करेगा. एंड्रॉइड यूज़र्स सीधे लॉक स्क्रीन से दिशानिर्देश और लाइव ETA देख सकते हैं. इस फीचर की मदद से यूज़र्स स्टार्ट बटन दबाए बिना भी लॉक स्क्रीन पर ही रूट का पूरा ओवरव्यू भी देख सकते हैं.

वहीं, आईओएस यूज़र्स की बात करें तो उनके लिए गूगल ने गूगल मैप्स में यह फीचर पेश किया है. आईओएस डिवाइस में इस फीचर का यूज़ करने के लिए लाइव एक्टिविटीज़ का उपयोग किया जाएगा. 

आपको बता दें कि गूगल ने इस फीचर का ऐलान पिछले साल फरवरी के महीने में ही किया था, और इसे जून में लॉन्च किया जाना था. कंपनी ने जून में इस फीचर को कुछ चुनिंदा लोगों के लिए पेश किया था और अब इस फीचर को वाइड रेंज में यानी आम यूज़र्स के लिए भी पेश किया जा रहा है.

आपको इस बात का ध्यान रखना होगा कि गूगल मैप्स में यह नया फीचर ऑटोमैटिकली ऑफ रहता है. इसका फायदा उठाने के लिए आपको इस फीचर को नीचे दिए गए स्टेप्स को फॉलो करके मैनुअली चालू करना होगा. आइए  हम आपको स्टेप वाइज़ समझाते हैं कि यह प्रोसेस कैसे काम करेगा.

इन स्टेप्स को करें फॉलो

स्टेप 1: गूगल मैप्स खोलें और टॉप राइट कॉर्नर में मौजूद अपनी प्रोफाइल फोटो पर क्लिक करें.

स्टेप 2: सेटिंग्स (Settings) में जाएं.

स्टेप 3: नीचे की तरफ स्क्रॉल करें, जहां आपको नेविगेशन सेटिंग्स (Navigation Settings) मिलेगी.

स्टेप 4: अब वहां आ रहे विकल्पों में आपको ‘Glanceable Direction While Navigating’ का फीचर ढूंढना है और इसे टॉगल का इस्तेमाल करके चालू करना है.

हालांकि, याद रखें कि इस प्रोसेस को फॉलो करने से पहले आपको अपना एंड्रॉयड या आईओएस डिवाइस अपडेट करना होगा. उसके बाद ही आपको नए फीचर का विकल्प मिलेगा.

यह भी पढ़ें: 

MWC 2024: सबसे बड़े टेक इवेंट में दिखा दुनिया का पहला AI Smartphone, फीचर्स ऐसे कि यकीन करना मुश्किल

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

हर वेबसाइट पर Cookies को हां कहना पड़ सकता है भारी, जानें क्यों?
हर वेबसाइट पर Cookies को हां कहना पड़ सकता है भारी, जानें क्यों?
Samsung vs LG Smart TV: किसकी स्क्रीन और टेक्नोलॉजी है ज्यादा दमदार?
Samsung vs LG Smart TV: किसकी स्क्रीन और टेक्नोलॉजी है ज्यादा दमदार?
फोन चार्ज करते वक्त 90 फीसदी लोग करते हैं ये गलतियां, आप न करें
फोन चार्ज करते वक्त 90 फीसदी लोग करते हैं ये गलतियां, आप न करें
25 हजार में बेस्ट हैं ये स्मार्ट टीवी, मिलेंगे ढेर सारे फीचर्स
25 हजार में बेस्ट हैं ये स्मार्ट टीवी, मिलेंगे ढेर सारे फीचर्स

वीडियोज

Sansani: बॉलीवुड पर लॉरेंस की खूनी नजर!
UP कांग्रेस के हाथ SIR की कौन सी 'फाइल'?
जमानत मिलने से पहले High Court ने Saurabh Das-Ashutosh Ranka को फटकारा!
सितारों की कड़ी सुरक्षा..'प्लान A' फेेल हुआ!
'दुश्मन' कौन 'अराजक' मौन?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
तिहाड़ से बाहर आने के बाद आशुतोष रांका का पहला पोस्ट, कहा- 'भारत माता की जय'
तिहाड़ से बाहर आने के बाद आशुतोष रांका का पहला पोस्ट, कहा- 'भारत माता की जय'
तिहाड़ से बाहर आए सौरव दास ने बोला कुछ ऐसा, हंस पड़े लोग
तिहाड़ से बाहर आए सौरव दास ने बोला कुछ ऐसा, हंस पड़े लोग
दुर्गा पूजा में शामिल हुए न्यूयॉर्क के मेयर ममदानी, बोले- 'जय माता दी'
दुर्गा पूजा में शामिल हुए न्यूयॉर्क के मेयर ममदानी, बोले- 'जय माता दी'
Ramayana OTT Release: रणबीर कपूर की 'रामायण' ओटीटी पर कब और कहां होगी रिलीज? कैसे देख सकेंगे फिल्म? जानें- सारी डिटेल्स
'रामायण' ओटीटी पर कब और कहां होगी रिलीज? कैसे देख सकेंगे फिल्म? जानें- सारी डिटेल्स
कैगिसो रबाड़ा ने रचा इतिहास, डेल स्टेन का रिकॉर्ड तोड़ने से चूके
कैगिसो रबाड़ा ने रचा इतिहास, डेल स्टेन का रिकॉर्ड तोड़ने से चूके
सौरव दास-आशुतोष रांका को किसने तिहाड़ से बाहर निकाला? ये रही वकीलों की लिस्ट
सौरव दास-आशुतोष रांका को किसने तिहाड़ से बाहर निकाला? ये रही वकीलों की लिस्ट
'अखिलेश से मिले हो...', BJP विधायक ने गोदाम प्रभारी पर बरसाए थप्पड़
'अखिलेश से मिले हो...', BJP विधायक ने गोदाम प्रभारी पर बरसाए थप्पड़
हर वेबसाइट पर Cookies को हां कहना पड़ सकता है भारी, जानें क्यों?
हर वेबसाइट पर Cookies को हां कहना पड़ सकता है भारी, जानें क्यों?
Embed widget