एक्सप्लोरर

नया आईफोन लिया है...? तो समझिए पुराने से नए में eSIM को कैसे किया जाता है ट्रांसफर

eSIM को ट्रांसफर करने के दो तरीके हैं - एक 'Transfer from nearby iPhone' और दूसरा 'QR कोड' का इस्तेमाल करते हुए. यहां हमने दोनों का हमने स्टेप बाय स्टेप पूरा प्रोसेस समझाया है.

Transfer eSIM : एपल हर साल नया आईफोन लॉन्च करती है. अब लेटेस्ट आईफोन इस्तेमाल करना किसे अच्छा नहीं लगता है? एक आईफोन से दूसरे आईफोन में वॉट्सएप या डेटा ट्रांसफर करना काफी आसान है. हालांकि, दिक्कत ई-सिम के साथ है. अगर आप आईफोन में ई-सिम का इस्तेमाल कर रहे हैं तो नया आईफोन लेने पर अपने नए आईफोन में ई-सिम ट्रांसफर करना आपको मुश्किल लग सकता है, लेकिन ई-सिम ट्रांसफर का प्रोसेस भी काफी आसान है. यहां हमने आपको बताया है कि आप एक आईफोन से दूसरे आईफोन में आसानी से कैसे ई-सिम ट्रांसफर कर सकते हैं. हमने स्टेप बाय स्टेप पूरा प्रोसेस समझाया है. 

eSIM को ट्रांसफर कैसे करें?

  • इसके लिए सेटिंग > मोबाइल डेटा > सेट अप मोबाइल सर्विस पर जाएं.
  • यहां आपको ई-सिम और फिजिकल सभी मोबाइल नंबर शो होंगे, जिनका इस्तेमाल आप अपने आईफोन में करते हैं.
  • अब अगर आपका टेलीकॉम ऑपरेटर ऑटोमैटिक eSIM ट्रांसफर को सपोर्ट नहीं करता है, तो आपको अपने नंबर के ठीक नीचे 'ट्रांसफर नोट सपोर्टेड' लिखा हुआ नजर आयेगा.

अगर ऐसा होता है तो आपको अपने टेलीकॉम ऑपरेटर से कॉन्टेक्ट करना है. अगर आप एक Jio ई-सिम का इस्तेमाल करते हैं, तो आपको My Jio ऐप डाउनलोड करनी पड़ेगी, अपनी ईमेल आईडी वेरिफाई करनी होगी, और GETESIM टेक्स्ट को 199 पर भेजना होगा. अगर आप Airtel यूजर हैं तो टेक्स्ट - 'eSIM को 121 पर और अगर Vodafone Idea यूजर हैं तो टेक्स्ट 'eSIM को 199 पर सेंड करना है. एक बार यह हो जाने के बाद, आपको एक वेरिफिकेशन ईमेल मिलेगा कि आपका eSIM ट्रांसफर प्रोसेस में है.

eSIM को ऑटोमैटिक ट्रांसफर कैसे करें?

eSIM को ट्रांसफर करने के दो तरीके हैं - एक 'Transfer from nearby iPhone' और दूसरा 'QR कोड' का इस्तेमाल करते हुए.  

  • इसके लिए सेटिंग > मोबाइल डेटा > सेट अप मोबाइल सर्विस पर जाएं. अपनी स्क्रीन के नीचे से 'More Option' पर टैप करें. आपको दो ऑप्शन दिखाई देंगे - 'Transfer from nearby iPhone' और 'QR Code'. 
  • अगर आप 'Transfer from nearby iPhone' ऑप्शन चुनते हैं, तो आपको अपने पुराने iPhone पर एक नोटिफिकेशन मिलेगी. Continue पर टैप करें और अपने नए iPhone पर वेरिफिकेशन कोड एंटर करें. इतना हो जाने के बाद, आपका eSIM ट्रांसफर हो जाएगा.
  • अगर आप QR Code ऑप्शन चुनते हैं, तो आपको अपने टेलीकॉम ऑपरेटर को कॉल करना है और उनसे QR Code मांगना है. कैमरा ऐप का इस्तेमाल करते हुए उस कोड को स्कैन करना है. जब सेल्युलर प्लान डिटेक्टेड नोटिफिकेशन दिखाई दे, तो उस पर टैप करना है. फिर अपनी स्क्रीन के नीचे Continue पर टैप करें और अपना डेटा प्लान जोड़ लें.

नोट : eSIM को ट्रांसफर करने के लिए आपके पास इंटरनेट कनेक्शन होना चाहिए. इसके साथ ही, आपके पुराने और नए दोनों आईफोन में iOS 16 या बाद के वर्जन होने चाहिए. 

यह भी पढ़ें - 64MP का कैमरा और 5,500mAh की बैटरी के साथ लॉन्च हुआ Realme GT Neo 5 SE, इतनी है कीमत

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

नया AI फोन लिया? ये 10 फीचर्स करें ट्राई, आपका काम करेंगे आसान
नया AI फोन लिया? ये 10 फीचर्स करें ट्राई, आपका काम करेंगे आसान
साइबर ठगी में फंसा पैसा? MRM Portal करेगा मदद, ऐसे करें Claim
साइबर ठगी में फंसा पैसा? MRM Portal करेगा मदद, ऐसे करें Claim
OnePlus Nord CE 6 पर बड़ा प्राइस ड्रॉप, यहां मिल रहा डिस्काउंट
OnePlus Nord CE 6 पर बड़ा प्राइस ड्रॉप, यहां मिल रहा डिस्काउंट
8 साल पुराना कंप्यूटर भी बनेगा AI-Ready, JioPC का 16GB RAM वाला नया प्लान लॉन्च
8 साल पुराना कंप्यूटर भी बनेगा AI-Ready, JioPC का 16GB RAM वाला नया प्लान लॉन्च

वीडियोज

NATURAL DISASTER ALERT: ग्लेशियर पिघलने से बढ़ सकता है खतरा, भारत में अलर्ट! |ABPLIVE
NEPAL FLASH FLOOD: 38 मिनट की देरी... और बह गए 1,200 लोग! नेपाल महाविनाश पर सबसे बड़ा खुलासा! ABPLIVE
दिल्ली में जिम के बाहर मौत का इंतजार !
AIIMS में इलाज के लिए तरसती 'तन्वी'! क्या यही है देश का 'राइट टू हेल्थ'?
नेपाल त्रासदी का नया वीडियो, देख कांप जाएगी रूह

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'...ठीक है', नेपाल बाढ़ के 9 दिनों बाद मलबे से जिंदा निकले 2 लोग, सुनाई दे रहीं और आवाजें
'...ठीक है', नेपाल बाढ़ के 9 दिनों बाद मलबे से जिंदा निकले 2 लोग
'BJP को हराना आसान नहीं...', सपा से खींचतान के बीच बोले इमरान मसूद
'BJP को हराना आसान नहीं...', सपा से खींचतान के बीच बोले इमरान मसूद
अभिजीत दीपके ने अब किया बड़ा ऐलान, बोले- 'जरूरत पड़ी तो हम मुंबई...'
अभिजीत दीपके ने अब किया बड़ा ऐलान, बोले- 'जरूरत पड़ी तो हम मुंबई...'
क्या रोहित शर्मा की वजह से BCCI की मीटिंग में नहीं आए अजीत अगरकर? उठ रहे कई बड़े सवाल
क्या रोहित शर्मा की वजह से BCCI की मीटिंग में नहीं आए अजीत अगरकर? उठ रहे कई बड़े सवाल
500 करोड़ में बनी 'टॉक्सिक' आधा बजट भी नहीं कर पाई वसूल, शॉकिंग है 9 दिनों का कलेक्शन
आधा बजट भी नहीं वसूल कर पाई 'टॉक्सिक', शॉकिंग है 9 दिनों का कलेक्शन
ISRO ने रचा इतिहास! EOS-05 इमेजिंग सैटेलाइट लॉन्च, PM मोदी बोले- 'गर्व का पल'
ISRO ने रचा इतिहास! EOS-05 इमेजिंग सैटेलाइट लॉन्च, PM मोदी बोले- 'गर्व का पल'
अनंत सिंह के इस ऐलान से JDU में भूचाल! बिहार MLC चुनाव में बढ़ाएंगे नीतीश की टेंशन
अनंत सिंह के इस ऐलान से JDU में भूचाल! बिहार MLC चुनाव में बढ़ाएंगे नीतीश की टेंशन
बाजार में नहीं मिल अच्छा धनिया, तो ऐसे घर पर ही उगा लें
बाजार में नहीं मिल अच्छा धनिया, तो ऐसे घर पर ही उगाो लें
Embed widget