एक्सप्लोरर

Lost Phone Tracking: इस ट्रिक से आसानी से मिल सकता है आपका खोया हुआ फोन, जानिए तरीका

How to Find Your Lost Phone: कई बार ये पता नहीं चल पाता कि हम अपना खोया हुआ फोन कैसे दोबारा रिकवर कर सकते हैं. ऐसे में आपके लिए हम कुछ खास ट्रिक बताने जा रहे हैं, जिससे आप अपना फोन रिकवर कर सकते हैं.

How to Trace Your Lost Phone: मोबाइल फोन हमारे जीवन का एक अहम हिस्सा बनता जा रहा है. इसके बिना इंसान की जिंदगी अधूरी सी हो गई है. चाहे ऑनलाइन पेमेंट करना हो, या फिर मूवी देखनी हो, हम लगभग काम फोन पर ही कर लेते हैं. लेकिन कैसे होगा अगर आपका फोन अचानक से कहीं खो जाए, या कोई चोरी कर ले? कई बार हमें ये पता नहीं चल पाता कि हम अपना खोया हुआ फोन कैसे दोबारा रिकवर कर सकते हैं. ऐसे में आपके लिए हम कुछ खास ट्रिक बताने जा रहे हैं. इस ट्रिक से आपको अपने फोन दोबारा रिकवर करने में मदद मिल सकती है.

Find My Device

यदि आपने अपने एंड्रॉइड फोन पर Google की "फाइंड माई डिवाइस" सुविधा या अपने आईओएस डिवाइस पर "फाइंड माई आईफोन" को एक्टिव किया है, तो आप मैप पर अपने डिवाइस का पता लगाने के लिए कंप्यूटर या किसी अन्य फोन का उपयोग कर सकते हैं. फिर भले ही फोन बंद क्यों ना हो.

Last Known Location

यदि आपके फोन का जीपीएस सिस्टम ऑन है तो आप फाइंड माई डिवाइस सुविधा का उपयोग करके मैप पर लास्ट लोकेशन पता कर सकते हैं.

Contact your Carrier

यदि आपका फोन चोरी हो जाए या गुम हो जाए तो आप अपने सर्विस प्रोवाइडर को दूसरे नंबर से फोन कर मदद ले सकते हैं.

अपने आसपास के लोगों से पूछें

कई बार ऐसा होता है कि हम अपना फोन कहीं छोड़ आते हैं और ध्यान नहीं रखते. ऐसे में आप अपने दोस्तों, रिश्तेदारों से दोबारा फोन कर पूछ सकते हैं. 

दोबारा याद करने की करें कोशिश

आप दोबारा याद करने की कोशिश करें कि आपने अपना फोन कहां छोड़ा है. अगर आप याद करने में सक्षम हो पाते हैं तो निश्चित रूप से आपका फोन मिल सकता है. 

पुलिस में दर्ज कराएं शिकायत

यदि आपको फोन खो जाता है और लाख कोशिशों के बाद भी नहीं मिलता है, तो आप नजदीकी पुलिस थाने या ऑनलाइन माध्यम से प्राथमिकी दर्ज करा सकते हैं. इसके साथ ही आप सर्विस प्रोवाइड को फोन कर अपना सिम भी लॉक करवा लें. इससे ये फायदा होगा कि आपके पर्सनल डाटा को कम नुकसान पहुंचेगा. 

डेस्कटॉप से ऐसे खोज निकालें अपना फोन

  • आप अपना फोन डेस्कटॉप पर भी ट्रैक कर सकते हैं. इसके लिए आपको कुछ जरूरी स्टेप फॉलो करने होंगे.
  • सबसे पहले आप अपने फोन में वो जीमेल आईडी ओपन करें, जो आपके फोन में लॉगिन है.
  • इसके बाद लॉगइन करें और होमपेज पर जाएं.
  • ऊपर राइट साइड में आपको प्रोफाइल आइकन दिखेगा, जिस पर आपको क्लिक करना है.
  • गूगल अकाउंट को सेलेक्ट करें.
  • लेफ्ट साइड पर दिए गए सिक्योरिटी के ऑप्शन को चुनें.
  • यहां आपको your devices का ऑप्शन दिखेगा.
  • यहां find a lost or stolen phone के ऑप्शन को चूज करें.
  • जो भी डिवाइस ढूंढने की कोशिश कर रहे हैं, उसे सेलेक्ट करें.
  • जीमेल का पासवर्ड डालकर खुद को वेरिफाई करें.
  • आपको इस बात का ध्यान रखना है कि आपके फोन में GPS एक्टिव रखना है. 

ये भी पढ़ें-

भारत के मुकाबले पाकिस्तान में कितने रुपये में मिलता है iPhone? कीमत जानकर चकरा जाएगा दिमाग

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

सेकंडों में बिक गया iPhone Duo का शुरुआती स्टॉक, अब डिलीवरी की चुनौती
सेकंडों में बिक गया iPhone Duo का शुरुआती स्टॉक, अब डिलीवरी की चुनौती
रेगुलेटर घुमाते ही कैसे बदलती है पंखे की बिजली खपत? जानें टेक्नोलॉजी
रेगुलेटर घुमाते ही कैसे बदलती है पंखे की बिजली खपत? जानें टेक्नोलॉजी
AI से आवाज चेंज करके हो रही ठगी, तुरंत जान लें सेफ्टी टिप्स
AI से आवाज चेंज करके हो रही ठगी, तुरंत जान लें सेफ्टी टिप्स
40 घंटे तक म्यूजिक, प्रीमियम डिजाइन! Sony ने पेश किया नया Walkman
40 घंटे तक म्यूजिक, प्रीमियम डिजाइन! Sony ने पेश किया नया Walkman

वीडियोज

Bollywood News: करीना के बेडरूम का कौन-सा राज खोल गए सैफ? कपिल के शो में मचा धमाल! (17.10.26)
YRKKH: Kabir के शादी के फैसले से टूटेगा दिल, क्या अब अलग हो जाएगी Kabir-Maira की राह?
'इच्छाधारी बीवी' को सजा-ए-मौत!
विदेश से 'मंतर' अराजक 'जंतर'
संविधान नहीं..सड़कतंत्र पर भरोसा ?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
कांग्रेस ने 2027 जनगणना को लेकर लगाया बड़ा आरोप, कहा - 'बहुत बड़ी साजिश...'
कांग्रेस ने 2027 जनगणना को लेकर लगाया बड़ा आरोप, कहा - 'बहुत बड़ी साजिश...'
उत्तराखंड में 'न्याय यात्रा' निकालेगी कांग्रेस, कुमारी शैलजा ने धामी सरकार को घेरा
उत्तराखंड में 'न्याय यात्रा' निकालेगी कांग्रेस, कुमारी शैलजा ने धामी सरकार को घेरा
प्लेइंग 11 से बाहर रखने पर वैभव सूर्यवंशी का छलका दर्द! 2 शब्दों में बताई मन की बात
प्लेइंग 11 से बाहर रखने पर वैभव सूर्यवंशी का छलका दर्द! 2 शब्दों में बताई मन की बात
इमरान खान की बढ़ी मुश्किलें, मुंबई FRRO ने भेजा शो कोज नोटिस
इमरान खान की बढ़ी मुश्किलें, मुंबई FRRO ने भेजा शो कोज नोटिस
आशुतोष रांका और सौरव दास भी आएंगे बाहर? अभिजीत दीपके बोले- 'दोनों भाइयों के...'
आशुतोष रांका और सौरव दास भी आएंगे बाहर? अभिजीत दीपके बोले- 'दोनों भाइयों के...'
नेहा बोरा पर विजेता दहिया का चौंकाने वाला बयान - 'वो जो भी बोलती है...'
नेहा बोरा पर विजेता दहिया का चौंकाने वाला बयान - 'वो जो भी बोलती है...'
1.27 लाख रुपये में क्रूज कंट्रोल वाली बाइक, Hero ने दिया बड़ा सरप्राइज
1.27 लाख रुपये में क्रूज कंट्रोल वाली बाइक, Hero ने दिया बड़ा सरप्राइज
Ayushman Bharat: अब 'आयुष्मान' में ही होंगे हार्ट-लिवर और लंग्स ट्रांसप्लांट! यह सरकार कर रही तैयारी
अब 'आयुष्मान' में ही होंगे हार्ट-लिवर और लंग्स ट्रांसप्लांट! यह सरकार कर रही तैयारी
Embed widget