एक्सप्लोरर

दिनभर Instagram यूज करने की लग गई है बुरी आदत? बिना App डिलीट किए ऐसे कम करें स्क्रीन टाइम

सोशल मीडिया के इस्तेमाल को कम करने के लिए, इंस्टाग्राम ऐप को डिलीट किए बिना कुछ तरीके हैं. आप अपने स्मार्टफोन के सेटिंग में जाकर डिजिटल वेलबीइंग और पैरेंटल कंट्रोल ऑप्शन में जा सकते हैं.

How to Control Instagram Screen Time: इंटरनेट आज हम सब की जरूरत बन गया है और आज बिना सोशल मीडिया को स्क्रोल किए लोगों को चैन नहीं आता. दिन में एक न एक बार हर व्यक्ति अपने सोशल मीडिया अकाउंट को देखता है और दुनियाभर में हो रही तमाम अपडेट को जानता है. कुछ लोग तो ऐसे हैं जो सोशल मीडिया जैसे कि ट्विटर, फेसबुक इंस्टाग्राम पर घंटों एक्टिव रहते हैं. 

कई रिपोर्ट ये बात कह चुकी है कि रील्स देखने में लोग अमूमन 4 से 5 घंटे का समय निकाल देते हैं. अगर आप भी एक ऐसे व्यक्ति हैं या आपके परिवार में कोई ऐसा व्यक्ति है जिसे इंस्टाग्राम रील्स देखने की लत लग गई है और वह अमूमन दिन भर में 2 से 3 घंटे रील देखता है तो आज हम आपको एक तरीका बताने वाले हैं जिसके जरिए आप इसको कम कर सकते हैं. इसके लिए आपको इंस्टाग्राम ऐप को डिलीट करने की जरूरत नहीं है.

बिना ऐप डिलीट किए इस तरह हो जाएगा काम

सबसे पहले आप अपने स्मार्टफोन के सेटिंग में जाएं और फिर डिजिटल वेलबीइंग और पैरेंटल कंट्रोल ऑप्शन में आए. अगर आपने डिजिटल वेलबीइंग का सेटअप नहीं किया है तो पहले इसे सेट कर लें. डिजिटल वेलबीइंग सेटिंग में आकर डैशबोर्ड या योर डिजिटल वेलबीइंग टूल में क्लिक करें. अब यहां इंस्टाग्राम एप को चुने और टाइमर को सेट कर दें. आप स्लाइडर की मदद से टाइम को चुन सकते हैं और इस सेटिंग को सेव कर दें. 

iPhone पर ऐसे करेगा काम

अगर आप आईफोन में स्क्रीन टाइम लिमिट करना चाहते हैं तो इसके लिए आप सेटिंग ऑप्शन में जाकर स्क्रीन टाइम में आए. अगर आपने स्क्रीन टाइम पहले से ऑन नहीं किया है तो पहले इसे सेटअप कर लें. स्क्रीन टाइम सेटअप करने के बाद अपने डिवाइस के नाम पर क्लिक करें और ऐप लिमिट सेक्शन में आकर ऐड लिमिट में आए. अब इंस्टाग्राम को चुने और अपने हिसाब से टाइम को सेट कर इस सेटिंग को सेव कर दें. 

मेटा भी देता है ऐप में ऑप्शन

इंस्टाग्राम भी यूजर को स्क्रीन टाइम को लिमिट और बीच-बीच में ब्रेक लेने का ऑप्शन देता है. इस फीचर को ऑन करने के लिए आपको इंस्टाग्राम ओपन करना है और प्रोफाइल में आकर योर एक्टिविटी पर क्लिक करना है. यहां आपको टाइम स्पेंट का ऑप्शन मिलेगा. इस पर क्लिक करते ही आप ब्रेक टाइम और डेली स्क्रीन टाइम सेट कर सकते हैं. जैसे ही तय समय पूरा हो जाएगा तो इंस्टाग्राम आपको एक अलर्ट देगा जिसके बाद आप मोबाइल फोन से दूरी बना सकते हैं. ध्यान दें, ये तरीके तब काम करेंगे जब आप खुद सोशल मीडिया से दूरी बनाने की कोशिश करें. 

ये भी पढ़ें-

AMOLED डिस्प्ले और तीन रंगों के साथ भारत में लॉन्च होगा Vivo Y300 5G! कंपनी ने किया कंफर्म

About the author अविनाश झा

अविनाश झा इस समय abp न्यूज़ में बतौर कॉपी एडिटर अपनी सेवाएं दे रहे हैं. अविनाश abp न्यूज़ के डिजिटल डिपार्टमेंट में बीते लगभग चार साल से काम कर रहे हैं. पत्रकारिता की दुनिया में कदम रखने से पहले उन्होंने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय में बीए (मास कम्युनिकेशन) किया है. विश्वविद्यालय में रहने के दौरान इन्होंने कई पुरस्कार भी जीते हैं. अविनाश राजनीति, चुनाव, समाज, मनोरंजन जैसे मुद्दों पर लगातार लिखते रहते हैं. भारतीय राजनीति और मनोरंजन से जुड़ी खबरों पर उनकी पैनी नज़र है. संपर्क करें- avinashj@abpnetwork.com
Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

लीक हो गया कैमरा वाले AirPods का लुक! जानें कब होगा लॉन्च
लीक हो गया कैमरा वाले AirPods का लुक! जानें कब होगा लॉन्च
Induction Working Mechanism: Induction पर सिर्फ बर्तन गर्म होता है, चूल्हा क्यों नहीं? जानें टेक्नोलॉजी
Induction पर सिर्फ बर्तन गर्म होता है, चूल्हा क्यों नहीं? जानें टेक्नोलॉजी
iPhone यूजर्स सावधान! Apple ने जारी किया बेहद जरूरी Security Update
iPhone यूजर्स सावधान! Apple ने जारी किया बेहद जरूरी Security Update
How To Check TV Remote: TV Remote खराब है या बैटरी? मोबाइल कैमरे से ऐसे करें पता
TV Remote खराब है या बैटरी? मोबाइल कैमरे से ऐसे करें पता

वीडियोज

Bollywood News: अपराध और हिंसा के बीच गुड्डू और स्वीटी का अनोखा रोमांस बना हाइलाइट (18.08.26)
Mahadev & Sons: 😱Rajji-Mogra में खूनी जंग! ऐन वक्त पर हीरो स्टाइल में पहुंचे Dheeraj #sbs
Pakistan News: नकलची पाकिस्तान का फ्लॉप शो देखिए! ABPLIVE
Prashant Kishor Oath Ceremony: प्रशांत किशोर ने ली शपथ! विधायक बनते ही किए 4 बड़े ऐलान |ABPLIVE
ChatGPT Viral Video: AI का कमाल! भीड़ में खोई चप्पल, ChatGPT ने ऐसे ढूंढ निकाली, वीडियो चौंका देगा!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'तीसरा बच्चा होने पर सालभर की मैटरनिटी लीव', CM विजय का बड़ा फैसला
'तीसरा बच्चा होने पर सालभर की मैटरनिटी लीव', CM विजय का बड़ा फैसला
कांग्रेस की मदद के बिना अखिलेश CM नहीं बन सकते, पार्टी नेता का दावा
कांग्रेस की मदद के बिना अखिलेश CM नहीं बन सकते, पार्टी नेता का दावा
पहले टेस्ट में श्रीलंकाई गेंदबाज ने दिए 175 रन, नाम हुआ यह शर्मनाक रिकॉर्ड
पहले टेस्ट में श्रीलंकाई गेंदबाज ने दिए 175 रन, नाम हुआ यह शर्मनाक रिकॉर्ड
सुप्रीम कोर्ट से मंजूरी के बाद 'महाप्रभु जगन्नाथ' की रिलीज डेट हुई कंफर्म, जानें कब सिनेमाघरों में देगी दस्तक
'महाप्रभु जगन्नाथ' की रिलीज डेट हुई कंफर्म, जानें कब सिनेमाघरों में देगी दस्तक
PM केयर्स फंड में गिरावट, ऑडिट रिपोर्ट्स से सामने आयी जानकारी
PM केयर्स फंड में गिरावट, ऑडिट रिपोर्ट्स से सामने आयी जानकारी
भारत में बनेंगे फाइटर जेट-रडार जैसे रक्षा उपकरण, 3070 करोड़ होंगे खर्च
भारत में बनेंगे फाइटर जेट-रडार जैसे रक्षा उपकरण, 3070 करोड़ होंगे खर्च
Video: एटिकेट्स कोट ने कांटे और चम्मच से खाया डोसा, इंटरनेट पर छिड़ गई बहस
एटिकेट्स कोट ने कांटे और चम्मच से खाया डोसा, इंटरनेट पर छिड़ गई बहस
Home Theatre Buying Guide : होम थिएटर खरीद रहे हैं? पहले करें इन 5 चीजों की जांच
होम थिएटर खरीद रहे हैं? पहले करें इन 5 चीजों की जांच
Embed widget