एक्सप्लोरर

आपके फोन में छुपा हो सकता है कोरोना वायरस! जानिए मोबाइल को सैनिटाइज करने के 3 बेस्ट तरीके

कोरोना वायरस से बचने के लिए अगर आप भी अपने फोन को सैनिटाइजर से साफ करते हैं तो आपको सावधान होने की जरूरत है. इससे आपका फोन खराब हो सकता है. जानिए फोन को सैनिटाइज करने का बेस्ट तरीका क्या है.

कोरोना वायरस तेजी से लोगों को अपनी चपेट में ले रहा है. ऐसे में हर किसी को बहुत सावधान रहने की जरूरत है. खासतौर से ऐसे लोग जो घरों से बाहर निकलते हैं. बार बार अपने हाथ सैनिटाइजर से साफ करते रहें. घर पहुंचने पर अपने फोन को सबसे अच्छी तरह सैनिटाइज करें. हालांकि ऐसा करते वक्त आपको सावधानी भी बरतनी होगी. क्या आपको पता है गलत तरीके से फोन साफ करने से आपका फोन खराब भी हो सकता है.

खास बात ये है कि जिस सैनिटाइजर से आप अपने हाथ साफ करते हैं, अगर आपने उसी से फोन साफ कर लिया तो आपका फोन खराब हो सकता है. आपके फोन की स्क्रीन पर स्पॉट आ सकते हैं और शॉर्ट सर्किट भी हो सकता है. आज हम आपको फोन को सैनिटाइज करने का सही तरीका बता रहे हैं. आप कुछ टिप्स को ध्यान में रखते हुए अपने मोबाइल को कोरोना वायरस रहित बना सकते हैं.

वाइप्स का करें इस्तेमाल- अगर आप घर से बाहर जाते हैं तो मोबाइल को साफ करने का सबसे अच्छा तरीका है मार्केट में मिलने वाले 70 प्रतिशत एल्कोहल वाले मेडिकेटेड वाइप्स. इन वाइप्स से आप आसानी से अपना फोन साफ कर सकते हैं. वाइप से आप फोन के कोनों और बैक पैनल अच्छी तरह साफ कर सकते हैं. इससे फोन के बैक्टीरिया भी साफ हो जाते हैं और फोन खराब भी नहीं होता.

कॉटन का इस्तेमाल करें- अगर आप सैनिटाइजर से मोबाइल साफ करना चाहते हैं तो सबसे पहले फोन को ऑफ कर दें. अब रुई का टुकड़ा लें और उस पर थोड़ा सैनिटाइजर डालें. अब आप फोन की स्क्रीन को एक सीध में साफ करें. ध्यान रखें कॉटन में रबिंग एल्कोहल की मात्रा कम होनी चाहिए. इसके अलावा आप अपने फोन को साफ करने का सही तरीका कस्टमर केयर से फोन करके भी जान सकते हैं. अलग-अलग कंपनियों के फोन मैटेरियल और डिस्प्ले अलग-अलग होते हैं.

एंटी बैक्टीरियल पेपर- मोबाइल साफ करने का एक सुरक्षित तरीका बैक्टीरियल टिश्यू पेपर भी हैं. आप किसी भी मेडिकल स्टोर से ये वाइप्स खरीद सकते हैं. इन पेपर से आप अपने फोन को साफ कर सकते हैं. ये वाइप्स काफी सूखे होते हैं, जिनसे मोबाइल को किसी तरह का नुकसान नहीं होता.

ये भी पढ़ें: Google Chrome में अपडेट के बाद बदलेगा एक्सपीरिएंस, पहले से कम खर्च होगा इंटरनेट डेटा

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

इलेक्ट्रॉनिक सामान पर बने X वाले डस्टबिन का क्या मतलब? ज्यादातर लोग नहीं जानते इसका असली कारण
इलेक्ट्रॉनिक सामान पर बने X वाले डस्टबिन का क्या मतलब? ज्यादातर लोग नहीं जानते इसका असली कारण
बारिश में फोन-लैपटॉप को नहीं होगा कोई नुकसान, ये तरीके आएंगे काम
बारिश में फोन-लैपटॉप को नहीं होगा कोई नुकसान, ये तरीके आएंगे काम
भारत में कितने में मिलेंगे Samsung Galaxy Z Fold8, Z Fold8 Ultra और Z Flip8? ऑफर, डिस्काउंट सब जानें
भारत में कितने में मिलेंगे Samsung Galaxy Z Fold8, Z Fold8 Ultra और Z Flip8? ऑफर, डिस्काउंट सब जानें
मलबे में दबे लोगों को निकालने में काम आएंगे मक्खियों जैसे ये रोबोट, वैज्ञानिकों ने कर दिया कमाल
मलबे में दबे लोगों को निकालने में काम आएंगे मक्खियों जैसे ये रोबोट, वैज्ञानिकों ने कर दिया कमाल

वीडियोज

अगस्त से महंगी होंगी Maruti Suzuki की Cars! क्यों बढ़ रही हैं बार-बार कीमतें? #maruti
अगस्त से महंगी होंगी Maruti Suzuki की Cars! क्यों बढ़ रही हैं बार-बार कीमतें? #maruti #autolive
Chugalkhor Aunty: चुगलखोर आंटी के साथ देखिए चुगलियों का पिटारा
Bollywood News: शाहरुख खान की 'किंग' की रिलीज अफवाहों पर विराम, 24 दिसंबर 2026 को होगा बड़ा धमाका (22-07-2026)
E20 ethanol: अब ATM से निकलेगा इथेनॉल! |ABPLIVE

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'पेपर लीक के दोषियों को सजा दिलाने के लिए बनेंगे फास्ट ट्रैक कोर्ट', PM मोदी के ऐलान पर आया CJP का पहला रिएक्शन 
'पेपर लीक के दोषियों को सजा के लिए बनेंगे फास्ट ट्रैक कोर्ट', PM मोदी के ऐलान पर CJP का रिएक्शन 
'हमारे प्रोटेस्ट को पटरी से उतारने की कोशिश की जाएगी लेकिन...', सोनम वांगचुक से बात के बाद बोले CJP के सौरव दास
'प्रोटेस्ट को पटरी से उतारने की कोशिश की जाएगी लेकिन...', सोनम वांगचुक से बात के बाद बोले CJP के सौरव दास
CJP Protest: 'मां को नहीं पता मैं घायल हूं', लाठीचार्ज के बाद जख्म लेकर फिर जंतर-मंतर पहुंचे प्रदर्शनकारी क्या बोले?
CJP Protest: 'मां को नहीं पता मैं घायल हूं', लाठीचार्ज के बाद जख्म लेकर फिर जंतर-मंतर पहुंचे प्रदर्शनकारी क्या बोले?
The Odyssey BO Day 6: 'द ओडिसी' ने 6ठे दिन भी काटा बवाल, भारत में बनने वाली है साल की सबसे बड़ी हॉलीवुड फिल्म, जानें- 6 दिनों का कलेक्शन
'द ओडिसी' ने 6ठे दिन भी काटा बवाल, भारत में बनने वाली है साल की सबसे बड़ी हॉलीवुड फिल्म
ZIM vs IND: हरारे में टीम इंडिया का रिकॉर्ड मजबूत, लेकिन पिच पर बल्लेबाजों की होगी कड़ी परीक्षा
ZIM vs IND: हरारे में टीम इंडिया का रिकॉर्ड मजबूत, लेकिन पिच पर बल्लेबाजों की होगी कड़ी परीक्षा
असम में बाढ़ से तबाही, मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा ने शिवसागर, चराइदेव और जोरहाट का किया दौरा, 100 लोग अब भी लापता
असम में बाढ़ से तबाही, मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा ने शिवसागर, चराइदेव और जोरहाट का किया दौरा, 100 लोग अब भी लापता
Delhi Weather: दिल्ली में आज छाए रहेंगे हल्के बादल, दिन में बारिश के आसार, जानें आज के मौसम का हाल
दिल्ली में आज छाए रहेंगे हल्के बादल, दिन में बारिश के आसार, जानें आज के मौसम का हाल
Video: कर्मचारी को देनी थी नई स्कूटी, ऑफिस के अंदर ही सीईओ ने ली राइड- वीडियो वायरल
कर्मचारी को देनी थी नई स्कूटी, ऑफिस के अंदर ही सीईओ ने ली राइड- वीडियो वायरल
Embed widget