एक्सप्लोरर

Selfie के चक्कर में कहीं बैंक अकाउंट न हो जाए खाली! साइबर हैकर्स की इस साजिश को पहचानें

ज्यादातर बैंक और फिनटेक कंपनियां सेल्फी के माध्यम से लोगों की वेरिफिकेशन करती हैं. हालांकि, इसी तकनीक का उपयोग साइबर अपराधी भी कर सकते हैं.

How to Protect From Selfie Cyber Fraud: साइबर फ्रॉड के आए दिन नए-नए केस सामने आ रहे हैं. लोगों की जिंदगी भर की कमाई तक लूटी जा रही है. साइबर अपराधी नए नए हथकंडे अपना रहे हैं. आजकल सेल्फी लेना न्यू normal बन गया है. हर कोई अपनी खूबसूरत तस्वीरें सोशल मीडिया पर शेयर करना चाहता है. लेकिन क्या आप जानते हैं कि आपकी यह आदत आपको बड़ी मुसीबत में डाल सकती है? दरअसल, साइबर क्रिमिनल्स अब सेल्फी का इस्तेमाल करके आपकी पर्सनल से लेकर बैंक अकाउंट की जानकारी चुरा सकते हैं. इसके बाद आपके बैंक अकाउंट पर साइबर अटैक करके खाली भी कर सकते हैं.

आपने देखा होगा कि कई ऐप्स और वेबसाइट्स पर अपनी पहचान की पुष्टि करने के लिए आपको सेल्फी लेने के लिए कहा जाता है. इसे सेल्फी ऑथेंटिकेशन कहते हैं. यह एक तकनीक है जो यह सुनिश्चित करती है कि आप वही व्यक्ति हैं, जिसकी पहचान आप साबित करना चाहते हैं. ज्यादातर बैंक और फिनटेक कंपनियां सेल्फी के माध्यम से लोगों की वेरिफिकेशन करती हैं. हालांकि, इसी तकनीक का उपयोग साइबर अपराधी भी कर सकते हैं, जिससे वे आपका फायदा उठा सकते हैं.

सेल्फी और साइबर फ्रॉड

बैंक फ्रॉड: साइबर अपराधी आपकी सेल्फी का इस्तेमाल करके आपके बैंक अकाउंट में सेंधमारी कर सकते हैं और आपके पैसे निकाल सकते हैं. 

लोन के लिए फ्रॉड: हैकर्स आपकी सेल्फी का उपयोग करके आपके नाम पर बिना आपकी जानकारी के लोन ले सकते हैं.


सिम कार्ड का क्लोनिंग: आपकी सेल्फी की मदद से साइबर अपराधी आपके सिम कार्ड को क्लोन कर सकते हैं, जिससे वे आपके मोबाइल नंबर पर आने वाले ओटीपी को प्राप्त कर सकते हैं.

अपने-आप को सुरक्षित रखने के उपाय जानें

 अनजान लिंक पर क्लिक न करें: किसी भी संदिग्ध लिंक से बचें.
   
 मजबूत पासवर्ड का इस्तेमाल करें: अपने सभी अकाउंट्स के लिए यूनिक और मजबूत पासवर्ड बनाएं.

 two factor authentication: सुरक्षा बढ़ाने के लिए टू-फैक्टर ऑथेंटिकेशन का उपयोग करें.

एंटीवायरस सॉफ्टवेयर का उपयोग करें: एक अच्छे एंटीवायरस सॉफ़्टवेयर से अपने फोन को मैलवेयर से सुरक्षित रखें.

सोशल मीडिया पर सतर्क रहें: अपनी निजी जानकारी को सोशल मीडिया पर साझा करने से बचें.

अगर आपको लगता है कि आप साइबर फ्रॉड का शिकार हुए हैं, तो तुरंत अपने बैंक से संपर्क करें. हमेशा सतर्क रहें और अपनी व्यक्तिगत जानकारी किसी से साझा न करें.

ये भी पढ़ें-

BSNL का धांसू रिचार्ज प्लान! 666 रुपये में मिलेगा 210 GB डेटा, कर पाएंगे अनलिमिडेट कॉलिंग

About the author अविनाश झा

अविनाश झा इस समय abp न्यूज़ में बतौर कॉपी एडिटर अपनी सेवाएं दे रहे हैं. अविनाश abp न्यूज़ के डिजिटल डिपार्टमेंट में बीते लगभग चार साल से काम कर रहे हैं. पत्रकारिता की दुनिया में कदम रखने से पहले उन्होंने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय में बीए (मास कम्युनिकेशन) किया है. विश्वविद्यालय में रहने के दौरान इन्होंने कई पुरस्कार भी जीते हैं. अविनाश राजनीति, चुनाव, समाज, मनोरंजन जैसे मुद्दों पर लगातार लिखते रहते हैं. भारतीय राजनीति और मनोरंजन से जुड़ी खबरों पर उनकी पैनी नज़र है. संपर्क करें- avinashj@abpnetwork.com
Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

दुनिया के साथ 6G की रेस में भारत, Jio ने जताई शुरुआती रोलआउट की उम्मीद
दुनिया के साथ 6G की रेस में भारत, Jio ने जताई शुरुआती रोलआउट की उम्मीद
महंगी चिप्स का iPhone 18 Pro पर असर, Apple ने 15% घटाए ऑर्डर
महंगी चिप्स का iPhone 18 Pro पर असर, Apple ने 15% घटाए ऑर्डर
प्रीमियम फोन्स में अब कैमरों की टक्कर, 200MP पर दांव
प्रीमियम फोन्स में अब कैमरों की टक्कर, 200MP पर दांव
स्टारलिंक पर क्या है भारतीय कस्टमर्स की राय? सर्वे में बड़ा खुलासा
स्टारलिंक पर क्या है भारतीय कस्टमर्स की राय? सर्वे में बड़ा खुलासा

वीडियोज

वो दरिंदों के जाल में फंस गई थी !
बिना मंजूरी प्रदर्शन से ज्ञानेश का इस्तीफा हो जाएगा?
Delhi में मेट्रो-रेल बंद करने पर SC ने लगाई फटकार
10 अक्टूबर को लेकर दिल्ली में कैसा 'डर' ?
विपक्ष ने राष्ट्रपति मुर्मू को सौंपा ज्ञापन

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
अभिजीत दीपके को हिरासत में लिए जाने पर विजेता दहिया बोले, 'मैं फ्री हूं और...'
अभिजीत दीपके को हिरासत में लिए जाने पर विजेता दहिया बोले, 'मैं फ्री हूं और...'
'मैं अयोध्या से चुनाव लड़ने को तैयार आप भी...', CM योगी ने कबूल किया अखिलेश का चैलेंज!
'मैं अयोध्या से चुनाव लड़ने को तैयार आप भी...', CM योगी ने कबूल किया अखिलेश का चैलेंज!
'बॉलिंग मशीन ही लगा दो', 250 चेज होने पर भारतीय स्पिनर का बड़ा बयान; जानें क्या कहा
'बॉलिंग मशीन ही लगा दो', 250 चेज होने पर भारतीय स्पिनर का बड़ा बयान; जानें क्या कहा
'INDIA गठबंधन दिल्ली में करेगा बड़ा विरोध प्रदर्शन', CJP प्रोटेस्ट के बीच बोले केसी वेणुगोपाल
'INDIA गठबंधन दिल्ली में करेगा बड़ा विरोध प्रदर्शन', CJP प्रोटेस्ट के बीच बोले केसी वेणुगोपाल
'एक बार तो जेल जाना है...', मुंबई प्रोटेस्ट में एक्टर इमरान खान हुए डिटेन
'एक बार तो जेल जाना है...', मुंबई प्रोटेस्ट में एक्टर इमरान खान हुए डिटेन
'मैं नरेंद्र मोदी, RSS से एक दशक से लड़ रहा हूं', राहुल बोले- 'हर चाल से वाकिफ हूं'
'मैं नरेंद्र मोदी, RSS से एक दशक से लड़ रहा हूं', राहुल बोले- 'हर चाल से वाकिफ हूं'
‘इमरजेंसी की बात राहुल न कहें, आपकी दादी की बात दुनिया जानती है’, BJP का हमला
‘इमरजेंसी की बात राहुल न कहें, आपकी दादी की बात दुनिया जानती है’, BJP का हमला
सिर्फ 3 महीने का मौका, यूपी सरकार की नई योजना से चुकता कर लें पुराने टैक्स विवाद
सिर्फ 3 महीने का मौका, यूपी सरकार की नई योजना से चुकता कर लें पुराने टैक्स विवाद
Embed widget