एक्सप्लोरर

सावधान! कहीं सेल्फी लेना पड़ न जाए भारी, एक गलती और खाली हो जाएगा बैंक अकाउंट, न करें ये गलती

Cyber Scam: साइबर अपराधी सेल्फी का इस्तेमाल करके आपकी निजी जानकारी और बैंक अकाउंट की जानकारी चुरा सकते हैं. वे इसका इस्तेमाल आपके बैंक अकाउंट पर साइबर हमला करने और उसे खाली करने के लिए कर सकते हैं.

How to Protect From Cyber Fraud: साइबर फ्रॉड के आए दिन नए-नए केस सामने आ रहे हैं. लोगों की जिंदगी भर की कमाई तक लूटी जा रही है. साइबर अपराधी नए नए हथकंडे अपना रहे हैं. आजकल सेल्फी लेना न्यू नॉर्मल बन गया है. हर कोई अपनी खूबसूरत तस्वीरें सोशल मीडिया पर शेयर करना चाहता है. लेकिन क्या आप जानते हैं कि आपकी यह आदत आपको बड़ी मुसीबत में डाल सकती है? दरअसल, साइबर क्रिमिनल्स अब सेल्फी का इस्तेमाल करके आपकी पर्सनल से लेकर बैंक अकाउंट की जानकारी चुरा सकते हैं. इसके बाद आपके बैंक अकाउंट पर साइबर अटैक करके खाली भी कर सकते हैं.

आपने देखा होगा कि कई ऐप्स और वेबसाइट्स पर अपनी पहचान की पुष्टि करने के लिए आपको सेल्फी लेने के लिए कहा जाता है. इसे सेल्फी ऑथेंटिकेशन कहते हैं. यह एक तकनीक है जो यह सुनिश्चित करती है कि आप वही व्यक्ति हैं, जिसकी पहचान आप साबित करना चाहते हैं. ज्यादातर बैंक और फिनटेक कंपनियां सेल्फी के माध्यम से लोगों की वेरिफिकेशन करती हैं. हालांकि, इसी तकनीक का उपयोग साइबर अपराधी भी कर सकते हैं, जिससे वे आपका फायदा उठा सकते हैं.

सेल्फी और साइबर फ्रॉड

बैंक फ्रॉड: साइबर अपराधी आपकी सेल्फी का इस्तेमाल करके आपके बैंक अकाउंट में सेंधमारी कर सकते हैं और आपके पैसे निकाल सकते हैं. 

लोन के लिए फ्रॉड: हैकर्स आपकी सेल्फी का उपयोग करके आपके नाम पर बिना आपकी जानकारी के लोन ले सकते हैं.


सिम कार्ड का क्लोनिंग: आपकी सेल्फी की मदद से साइबर अपराधी आपके सिम कार्ड को क्लोन कर सकते हैं, जिससे वे आपके मोबाइल नंबर पर आने वाले ओटीपी को प्राप्त कर सकते हैं.

अपने-आप को सुरक्षित रखने के उपाय जानें

 अनजान लिंक पर क्लिक न करें: किसी भी संदिग्ध लिंक से बचें.
   
 मजबूत पासवर्ड का इस्तेमाल करें: अपने सभी अकाउंट्स के लिए यूनिक और मजबूत पासवर्ड बनाएं.

 two factor authentication: सुरक्षा बढ़ाने के लिए टू-फैक्टर ऑथेंटिकेशन का उपयोग करें.

एंटीवायरस सॉफ्टवेयर का उपयोग करें: एक अच्छे एंटीवायरस सॉफ़्टवेयर से अपने फोन को मैलवेयर से सुरक्षित रखें.

सोशल मीडिया पर सतर्क रहें: अपनी निजी जानकारी को सोशल मीडिया पर साझा करने से बचें.

अगर आपको लगता है कि आप साइबर फ्रॉड का शिकार हुए हैं, तो तुरंत अपने बैंक से संपर्क करें. हमेशा सतर्क रहें और अपनी व्यक्तिगत जानकारी किसी से साझा न करें.

ये भी पढ़ें-

सस्ता हो गया OnePlus का ये स्मार्टफोन! मिलती है 5500mAh की दमदार बैटरी, जानें ऑफर डिटेल्स

About the author अविनाश झा

अविनाश झा इस समय abp न्यूज़ में बतौर कॉपी एडिटर अपनी सेवाएं दे रहे हैं. अविनाश abp न्यूज़ के डिजिटल डिपार्टमेंट में बीते लगभग चार साल से काम कर रहे हैं. पत्रकारिता की दुनिया में कदम रखने से पहले उन्होंने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय में बीए (मास कम्युनिकेशन) किया है. विश्वविद्यालय में रहने के दौरान इन्होंने कई पुरस्कार भी जीते हैं. अविनाश राजनीति, चुनाव, समाज, मनोरंजन जैसे मुद्दों पर लगातार लिखते रहते हैं. भारतीय राजनीति और मनोरंजन से जुड़ी खबरों पर उनकी पैनी नज़र है. संपर्क करें- avinashj@abpnetwork.com
Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

दिवाली पर लॉन्च होंगे ये स्मार्ट गैजेट्स! बाजार में मचाएंगे धूम
दिवाली पर लॉन्च होंगे ये स्मार्ट गैजेट्स! बाजार में मचाएंगे धूम
AI डिवाइस अब भारत के हिसाब से होंगे तैयार, IMC 2026 में नई टेक्नोलॉजी
AI डिवाइस अब भारत के हिसाब से होंगे तैयार, IMC 2026 में नई टेक्नोलॉजी
Vivo Y600s Pro लॉन्च, 10,200mAh बैटरी से फोन की पावर गेम में बदलाव?
Vivo Y600s Pro लॉन्च, 10,200mAh बैटरी से फोन की पावर गेम में बदलाव?
Jio-Airtel के मुकाबले Starlink महंगा या सस्ता, देखें हिसाब-किताब?
Jio-Airtel के मुकाबले Starlink महंगा या सस्ता, देखें हिसाब-किताब?

वीडियोज

Mann Atisundar🥳 की जोड़ी संग SBS का 23वां बर्थडे, जमकर की मस्ती और खेले फन गेम्स! #sbs
Bollywood News: 'एंग्री यंग मैन' से 'सदी के महानायक' बने बिग बी का आज 84वां जन्मदिन! ( 11.10.26 )
2047 के लक्ष्य पर Kiren Rijiju का Exclusive Interview
CJP का 'चलो दिल्ली' मार्च...पूरी तरह फ्लॉप!
फसल तबाह...कौन देगा सहारा? महाराष्ट्र से राजस्थान...परेशान किसान

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
दिल्ली पुलिस के दावों पर भड़के अभिजीत दीपके- 'वो पार्ट डिलीट कर दिया जिसमें...'
दिल्ली पुलिस के दावों पर भड़के अभिजीत दीपके- 'वो पार्ट डिलीट कर दिया जिसमें...'
कोल्हापुर: 'मेरी नहीं तो किसी की नहीं', सगाई करने पर प्रेमी ने गर्लफ्रेंड को खाई में धकेला
कोल्हापुर: 'मेरी नहीं तो किसी की नहीं', सगाई करने पर प्रेमी ने गर्लफ्रेंड को खाई में धकेला
रॉस्टन चेस ने रचा इतिहास, बने भारत के खिलाफ सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले विंडीज गेंदबाज
रॉस्टन चेस ने रचा इतिहास, बने भारत के खिलाफ सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले विंडीज गेंदबाज
राम का वनवास-रावण का नाश...4000 करोड़ी 'रामायणम' की वर्ल्डवाइड रिलीज डेट का ऐलान
राम का वनवास-रावण का नाश...4000 करोड़ी 'रामायणम' की वर्ल्डवाइड रिलीज डेट का ऐलान
राजगढ़: बीजेपी MLA की कार ने बाइक सवार को मारी टक्कर, पिता की मौत, बेटा जख्मी
राजगढ़: बीजेपी MLA की कार ने बाइक सवार को मारी टक्कर, पिता की मौत, बेटा जख्मी
कपिल सिब्बल से मुलाकात के बाद ध्रुव राठी की PC, कहा- 'मैं सभी पार्टियों को...'
कपिल सिब्बल से मुलाकात के बाद ध्रुव राठी की PC, कहा- 'मैं सभी पार्टियों को...'
भारत को नीचा दिखाने वालों को जापानी महिला का करारा जवाब, वीडियो वायरल
भारत को नीचा दिखाने वालों को जापानी महिला का करारा जवाब, वीडियो वायरल
प्याज के बढ़ते दाम से हैं परेशान? घर के गमले में ऐसे उगाएं प्याज
प्याज के बढ़ते दाम से हैं परेशान? घर के गमले में ऐसे उगाएं प्याज
Embed widget