एक्सप्लोरर

आपके एरिया में सही से नहीं चल रहा आपका इंटरनेट? तो इस तरह Airtel, Jio और VI में करें पोर्ट

How to Port Number : इस खबर में हमने बताया है कि आप अपने पुराने सिम को नई टेलीकॉम सर्विस में कैसे बदल सकते हैं.

Port Your Number : क्या आपके फोन में नेटवर्क नहीं आते हैं? क्या आप सही से इंटरनेट का इस्तेमाल नहीं कर पाते हैं? देखिए भारत में कई ऐसी जगह हैं, जहां एयरटेल के नेटवर्क आते हैं. वहीं, कई जगह पर जियो की जबरदस्त स्पीड है. कुछ जगहों पर वीआई की बढ़िया स्पीड आती है तो कुछ पर बीएसएनएल. अब अगर आप, जिस टेलीकॉम प्रोवाइडर की सर्विस ले रहे हैं और उसके नेटवर्क या इंटरनेट स्पीड आपके एरिया में सही नहीं है तो आप अपने सिम को पोर्ट कर सकते हैं. पोर्ट करने वाला प्रोसेस बिलकुल फ्री है. प्रोसेस क्या है? उसके लिए तो खबर पढ़नी पढ़ेगी. 

एयरटेल में पोर्ट करने का प्रोसेस

इसके लिए आपको अपने मोबाइल नंबर से 1900 पर एक SMS भेजना है. SMS भेजने का फॉर्मेट है : PORT <स्पेस> (आपका 10 अंकों का मोबाइल नंबर). उदाहरण के लिए, यदि आपका मोबाइल नंबर 9876543210 है, तो आप यह एसएमएस भेजेंगे: PORT 9876543210 

आपको 1900 से एक एसएमएस (यूनिक पोर्टिंग कोड) मिलेगा. UPC एक 10-अंकीय कोड है, जिसका इस्तेमाल आपके नंबर को दूसरे ऑपरेटर में पोर्ट करने के लिए किया जाता है. अब आप नजदीकी एयरटेल स्टोर पर जाएं. पोर्टिंग रिक्वेस्ट फॉर्म भरें और अपना यूपीसी सबमिट करें. आपको कुछ डॉक्यूमेंट देने होंगे, जैसे आपका आईडी प्रूफ और एड्रेस प्रूफ. पोर्टिंग प्रोसेस में आमतौर पर 2-3 दिन लगते हैं. एक बार पोर्टिंग की प्रक्रिया पूरी हो जाने के बाद आप अपने पुराने नंबर को एयरटेल नेटवर्क पर इस्तेमाल कर सकेंगे.

जियो में पोर्ट करने का प्रोसेस

Jio वेबसाइट पर जाएं और "पोर्ट योर नंबर" लिंक पर क्लिक करें. अपना मोबाइल नंबर दर्ज करें और "सबमिट" बटन पर क्लिक करें. आपको अपने यूनिक पोर्टिंग कोड (यूपीसी) के साथ जियो से एक एसएमएस मिलेगा. अब नजदीकी Jio स्टोर पर जाएं. पोर्टिंग रिक्वेस्ट फॉर्म भरें और यूपीसी सबमिट करें. आपको आपका आईडी प्रूफ और एड्रेस प्रूफ देना होगा. 

वोडाफोन आइडिया में पोर्ट करने का प्रोसेस

वोडाफोन आइडिया में पोर्ट करने का प्रोसेस बिलकुल एयरटेल के समान है. आपको बस, वोडाफोन आइडिया में पोर्ट करने के लिए, निकटतम वोडाफोन आइडिया स्टोर पर जाना होगा. बाकी पूरा प्रोसेस एयरटेल के समान है. 

नोट : कई कंपनियां अब सिम की होम डिलीवरी भी कर रही हैं. इसमें कंपनी की ओर से एक व्यक्ति आपके घर आता है और आपसे डॉक्यूमेंट और UPC कोड लेता है. इसके बाद, सिम देकर चला जाता है. 

यह भी पढ़ें - महिलाओं के लिए खुशखबरी! बैन के बाद भारत में री-लॉन्च हो रहा ये फेमस चीनी क्लोथिंग ब्रांड

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

AI डिवाइस अब भारत के हिसाब से होंगे तैयार, IMC 2026 में नई टेक्नोलॉजी
AI डिवाइस अब भारत के हिसाब से होंगे तैयार, IMC 2026 में नई टेक्नोलॉजी
Vivo Y600s Pro लॉन्च, 10,200mAh बैटरी से फोन की पावर गेम में बदलाव?
Vivo Y600s Pro लॉन्च, 10,200mAh बैटरी से फोन की पावर गेम में बदलाव?
Jio-Airtel के मुकाबले Starlink महंगा या सस्ता, देखें हिसाब-किताब?
Jio-Airtel के मुकाबले Starlink महंगा या सस्ता, देखें हिसाब-किताब?
Motorola के पुराने डिजाइन से अलग है Signature 27? जानिए क्या है खास
Motorola के पुराने डिजाइन से अलग है Signature 27? जानिए क्या है खास

वीडियोज

Mann Atisundar🥳 की जोड़ी संग SBS का 23वां बर्थडे, जमकर की मस्ती और खेले फन गेम्स! #sbs
Bollywood News: 'एंग्री यंग मैन' से 'सदी के महानायक' बने बिग बी का आज 84वां जन्मदिन! ( 11.10.26 )
2047 के लक्ष्य पर Kiren Rijiju का Exclusive Interview
CJP का 'चलो दिल्ली' मार्च...पूरी तरह फ्लॉप!
फसल तबाह...कौन देगा सहारा? महाराष्ट्र से राजस्थान...परेशान किसान

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'तमिल संस्कृति के बारे में कुछ जानते भी हैं', राहुल के बयान पर BJP का पलटवार
'तमिल संस्कृति के बारे में कुछ जानते भी हैं', राहुल के बयान पर BJP का पलटवार
अयोध्या से लड़े CM योगी और अखिलेश तो कौन मारेगा बाजी? क्या कहते हैं आंकड़े?
अयोध्या से लड़े CM योगी और अखिलेश तो कौन मारेगा बाजी? क्या कहते हैं आंकड़े?
स्टीव स्मिथ के नाम हुआ ये वर्ल्ड रिकॉर्ड, जो रुट को पछाड़ा
स्टीव स्मिथ के नाम हुआ ये वर्ल्ड रिकॉर्ड, जो रुट को पछाड़ा
'दृश्यम 3' ने बनाया 2026 का बड़ा रिकॉर्ड, 'मिर्जापुर' को पछाड़ बनी 4th मोस्ट प्रॉफिटेबल फिल्म
'दृश्यम 3' ने बनाया 2026 का बड़ा रिकॉर्ड, 'मिर्जापुर' को पछाड़ बनी 4th मोस्ट प्रॉफिटेबल फिल्म
PM मोदी ने तमिलनाडु CM विजय को दिया बड़ा ऑफर -'केंद्र से जो भी...'
PM मोदी ने तमिलनाडु CM विजय को दिया बड़ा ऑफर -'केंद्र से जो भी...'
Vivo Y600s Pro लॉन्च, 10,200mAh बैटरी से फोन की पावर गेम में बदलाव?
Vivo Y600s Pro लॉन्च, 10,200mAh बैटरी से फोन की पावर गेम में बदलाव?
बच्चे ने कुत्तों के साथ खेला क्रिकेट..डॉगेश भाई ने की विकेट कीपिंग
बच्चे ने कुत्तों के साथ खेला क्रिकेट..डॉगेश भाई ने की विकेट कीपिंग
CJP का नया चेहरा बने अंजिक्य शिंदे, वो कितने पढ़े-लिखे?
CJP का नया चेहरा बने अंजिक्य शिंदे, वो कितने पढ़े-लिखे?
Embed widget