एक्सप्लोरर

WhatsApp पर ब्लॉक करने पर कैसे मैसेज करें? बिना व्हाट्सऐप खोले देखें कौन है ऑनलाइन

अब WhatsApp पर आप बिना ऑनलाइन आए भी जान सकते हैं दूसरे का ऑनलाइन स्टेटस. अगर आपको किसी ने व्हाट्सऐप पर ब्लॉक कर दिया है तो ये है उसे मैसेज भेजने का तरीका.

आजकल हमारी लाइफ सबसे ज्यादा फेसबुक, ट्विटर, इंस्टा और व्हाट्सप के इर्द-गिर्द घूम रही है. हमें सबसे ज्यादा मज़ा इस बात को जानने में आता है कि दूसरे की लाइफ में क्या चल रहा है. इसके लिए हम रोज दूसरों का स्टेटस देखते हैं. यहां तक कि अपने चाहने वालों के ऑनलाइन आने के बारे में भी देखते रहते हैं. कई बार इस बात पर झगड़ा भी हो जाता है कि आपने जिसे व्हाट्सएप किया है वो ऑनलाइन होने के बाद भी आपको रिप्लाई नहीं कर रहा.

कई बार हम किसी के ऑनलाइन आने का इंतजार करते हैं, जिससे उससे चैट कर सकें. वहीं ऐसी स्थिति भी होती है जब हम खुद ऑनलाइन नहीं दिखना चाहते, लेकिन किसी दूसरे को ऑनलाइन चेक करना चाहते हैं. इसके अलावा अगर किसी ने व्हाट्सएप पर आपको ब्लॉक कर दिया हो और आप उसे मैसेज भेजना चाहते हैं तो भी बड़ी समस्या पैदा हो जाती है. आखिर कैसे उस शख्स तक अपनी बात पहुंचाई जाए. आज आपकी WhatsApp से जुड़ी ऐसी ही समस्याओं का हम समाधान करेंगे. आपको ऐसी ट्रिक बता रहे हैं, जिससे आप बिना ऑनलाइन आए अपने किसी भी कॉन्टेक्ट को ऑनलाइन चेक कर सकते हैं. इसके अलावा अगर आपको किसी दोस्त या रिश्तेदार ने ब्लॉक कर दिया है तो आप उसे कैसे मैसेज कर सकते हैं. जानिए क्या है तरीका.

WhatsApp बिना खोले देखें कौन है ऑनलाइन

अगर आपको दूसरों के ऑनलाइन आने के बारे में पता करना है और चाहते हैं कि आप खुद ऑनलाइन न दिखें तो इसके लिए सबसे पहले आपको GBWhatsApp एप डाउनलोड करना होगा. ये सामान्य वॉट्सएप के मुकाबले ज्यादा एडवांस फीचर वाला एप है. आप गूगल पर जाकर GB Whatsapp APK सर्च कर इसे डाउनलोड कर सकते हैं. अब डाउनलोड करने के बाद क्या करें.

1- ऐप डाउनलोड करने के बाद इसकी Settings में जाएं. 2- यहां दिख रहे Main/Chat screen ऑप्शन को चुनें. 3- अब Contact Online Toast विकल्प चुनें. 4- इसके बाद आपको Show contact online toast का ऑप्शन चुनना है. 5- इसके बाद आपका सेलेक्ट किया गया कॉन्टेक्ट जब भी ऑनलाइन आएगा आपको नोटिफिकेशन मिल जाएगा.

WhatsApp पर ब्लॉक करने पर ऐसे भेजें मैसेज

अगर आपको किसी फ्रेंड या रिश्तेदार ने गुस्से में आकर ब्लॉक कर दिया है तो आप उसे मैसेज नहीं भेज पाते. आप उसे अपने मन की बात नहीं बता पाते. लेकिन अब आपको परेशान होने की जरूरत नहीं है. एक खास तरीके से आप उस यूजर को मैसेज कर पाएंगे, जिसने आपको ब्लॉक कर दिया है.

1 इसके लिए सबसे पहले आपको अपने और उसके कॉमन दोस्त या रिश्तेदार को चुनना होगा. तभी आप यूजर को मैसेज से अपनी बात भेज पाएंगे. 2 अब आपके कॉमन फ्रेंड का एक व्हाट्सएप ग्रुप बनाना होगा. 3 इस ग्रुप में आप होंगे, आपका कॉमन मित्र या परिवार के सदस्य होंगे और वो भी होगा जिसने आपको ब्लॉक किया है. 4 ग्रुप में आपका फ्रेंड ही उसे एड कर पाएगा जिसने आपको ब्लॉक किया हुआ है. 5 अब ग्रुप में आप और जिसने आपको ब्लॉक किया है सिर्फ वही सदस्य बचेंगे. अब आप ब्लॉक करने वाले शख्स से अपने मन की बात कर सकते हैं. गिले-शकवे दूर कर उसे मना सकते हैं.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

हिंदी बोलने वालों को एआई का यूज पड़ रहा ज्यादा महंगा, सामने आई चौंकाने वाली जानकारी
हिंदी बोलने वालों को एआई का यूज पड़ रहा ज्यादा महंगा, सामने आई चौंकाने वाली जानकारी
सिर्फ साइज ही नहीं, नया टीवी खरीदते समय इन बातों का ध्यान रखना भी है जरूरी
सिर्फ साइज ही नहीं, नया टीवी खरीदते समय इन बातों का ध्यान रखना भी है जरूरी
GTA 6 का इंतजार पड़ सकता है भारी! बस एक क्लिक में खाली हो सकता है बैंक अकाउंट, जानें बचने का तरीका
GTA 6 का इंतजार पड़ सकता है भारी! बस एक क्लिक में खाली हो सकता है बैंक अकाउंट, जानें बचने का तरीका
बैन खत्म, लेकिन Telegram अब भी बंद! जानिए क्यों नहीं खुल रहा ऐप और कैसे करें ठीक
बैन खत्म, लेकिन Telegram अब भी बंद! जानिए क्यों नहीं खुल रहा ऐप और कैसे करें ठीक

वीडियोज

Lucknow Fire | Bharat Ki Baat : 19 दिन..2 अग्निकांड..38 लोगों की मौत | Lucknow Fire | Akhilesh Yadav
Ram Mandir Daan Chori | Ayodhya: 'चढ़ावा चोरों' पर कार्रवाई कब? | SIT Report | Champat Rai | UP
Lucknow Fire | Janhit with Chitra Tripathi: 15 जिंदगियों का हिसाब कौन देगा? | CM Yogi | UP News
Ram Mandir Daan Chori | Seedha Sawal: चंदा चोरी से भक्तों में खौफ..SIT रिपोर्ट में बड़ा खुलासा! | UP
ABP Report : लखनऊ अग्निकांड, हादसा या 'हत्याकांड'? | Lucknow Fire | CM Yogi | Rahul Gandhi

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
पाकिस्तान की यात्रा पर पहुंचे ईरानी राष्ट्रपति पेजेशकियान, जानें US-ईरान शांति समझौते पर क्या हुई बात?
पाकिस्तान की यात्रा पर पहुंचे ईरानी राष्ट्रपति पेजेशकियान, US-ईरान पीस डील पर क्या हुई बात?
गुजरात में AAP को बड़ा झटका, चैतर वसावा की विधायकी खत्म, खाली हुई सीट
गुजरात में AAP को बड़ा झटका, चैतर वसावा की विधायकी खत्म, खाली हुई सीट
बांग्लादेश में राम के अपमान भड़का भारत, कट्टरपंथियों को लेकर तारिक रहमान को दी ये कड़ी नसीहत
बांग्लादेश में राम के अपमान भड़का भारत, कट्टरपंथियों को लेकर तारिक रहमान को दी ये कड़ी नसीहत
KKR के नए कप्तान बनेंगे हार्दिक पांड्या, ट्रेड डील में MI को चाहिए ये 2 खिलाड़ी! जानें क्या है अपडेट
KKR के नए कप्तान बनेंगे हार्दिक पांड्या, ट्रेड डील में MI को चाहिए ये 2 खिलाड़ी!
हंसल मेहता के ऑफिस के बाहर दिखे रणवीर सिंह, मास्क लगाए चेहरा छुपाते दिखे, नई फिल्म की चर्चा!
हंसल मेहता के ऑफिस के बाहर दिखे रणवीर सिंह, मास्क लगाए चेहरा छुपाते दिखे, नई फिल्म की चर्चा!
पाकिस्तान का झूठ फिर बेनकाब, भारत के सभी 36 राफेल सुरक्षित! एयरफोर्स ने जारी किए टेंडर दस्तावेज
पाकिस्तान का झूठ फिर बेनकाब, भारत के सभी 36 राफेल सुरक्षित! एयरफोर्स ने जारी किए टेंडर दस्तावेज
महाराष्ट्र पहुंचा मानसून! मुंबई-पुणे में हुई झमाझम बारिश, जानें देश के बाकी हिस्सों में कब बरसेंगे बदरा
महाराष्ट्र पहुंचा मानसून! मुंबई-पुणे में हुई झमाझम बारिश, जानें देश के बाकी हिस्सों में कब बरसेंगे बदरा
Lucknow Fire News Live: लखनऊ अग्निकांड के पीड़ितों से मिलने KGMU पहुंचे अखिलेश यादव, 15 लोगों की हुई थी मौत
Live: लखनऊ अग्निकांड के पीड़ितों से मिलने KGMU पहुंचे अखिलेश यादव, 15 लोगों की हुई थी मौत
Embed widget