एक्सप्लोरर

BGMI में UC को फ्री में कैसे पाएं? इस्तेमाल करें ये तरीके और मुफ्त में पाएं धांसू गेमिंग आइटम्स

BGMI Tips and Tricks in Hindi: अगर आप फ्री में बीजीएमआई के यूसी को पाना चाहते हैं, तो आप नीचे दिए तरीकों का इस्तेमाल कर सकते हैं. आइए हम आपको इनके बारे में बताते हैं.

BGMI Tips in Hindi: पबजी के बैन होने के बाद भारत में क्राफ्टन ने भारतीय नियमों के अनुसार एक बैटल रॉयल गेम डेवलप किया, जिसका नाम बैटलग्राउंड्स मोबाइल इंडिया है. इस गेम को शॉर्ट में बीजीएमआई भी कहते हैं. इस गेम में कई खास गेमिंग आइटम्स मौजूद हैं, जिनके साथ गेम खेलने का मजा ही कुछ ओर होता है, लेकिन इन गेमिंग आइटम्स को पाने के लिए गेमर्स को UC यूसी खर्च करने पड़ते हैं. 

BGMI में कैसे पाएं फ्री यूसी?

दरअसल यूसी बीजीएमआई की इन-गेम करंसी है, जिसे गेमर्स असली पैसे खर्च करके खरीदते हैं, लेकिन गेमिंग वर्ल्ड में कुछ ऐसे तरीके भी मौजूद हैं, जिनके जरिए गेमर्स एक भी रुपया खर्च किए बिना भी अपने गेमिंग अकाउंट में यूसी जमा कर सकते हैं और उसके बाद उन यूसी का इस्तेमाल करके मुफ्त में कई गेमिंग आइटम्स को पा सकते हैं. आइए हम आपको ऐसे ही कुछ खास तरीकों के बारे में बताते हैं.

Google Opinion Rewards

गूगल ओपिनियन रिवॉर्ड्स एक ऐप है, जो यूज़र्स को अलग-अलग प्रकार के कई सर्वे में भाग लेने का मौका देता है. गेमर्स इस ऐप में दिए गए सर्वे वाले टास्क को पूरा करते हैं और उसके बदले गेमर्स को गूगल प्ले बैलेंस मिलते हैं, जिनका इस्तेमाल गेमर्स बीजीएमआई का यूसी खरीदने के लिए कर सकते हैं. इस तरह से गेमर्स को मुफ्त में यूसी मिल सकता है.

Giveaways

आजकल इंटरनेट पर बहुत सारे ऐसे यूट्यूब चैनल्स और पेज मौजूद हैं, जो गेमर्स को गिवअवे के रूप में बीजीएमआई के यूसी देते हैं. इसके लिए गेमर्स को सिर्फ ऐसे यूट्यूब चैनल्स या सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स पर नज़र रखनी है, जो गिवअले में यूसी देते हैं.

Custom Room/Tournaments

यूट्यूब पर ऐसे कई गेमिंग क्रिएटर्स मौजूद हैं, जो डेली कस्टम रूप और टूर्नामेंट्स का आयोजन करते हैं. इन टूर्नामेंट्स में गेमिंग कंटेंट क्रिएटर्स यूसी, एलीट रॉयल पास समेत कई अन्य आइटम्स रिवॉर्ड्स के रूप में बिल्कल मुफ्त देते हैं. आप ऐसे टूर्नामेंट्स पर भी नजर बनाकर रख सकते हैं और उसमें भाग लेकर फ्री में यूसी जमा कर सकते हैं.

Poll Pay App

ऊपर बताए गए सभी तरीकों के अलावा एक तरीका पोल पेय ऐप भी है. यह ऐप भी गूगल ओपिनियन रिवॉर्ड्स की तरह ही काम करता है. इसके जरिए गेमर्स को क्विज़ में भाग लेना होता है और कुछ आसान टास्क को पूरा करना होता है. उसके बाद गेमर्स को इनाम के रूप में गूगल प्ले बैलेंस दिए जाते हैं, जिनका इस्तेमाल वो बीजीएमआई के यूसी को खरीदने के लिए कर सकते हैं.

यह भी पढ़ें: Best Alternatives of Free Fire Max: फ्री फायर मैक्स बैन हो गया तो कौनसा गेम खेलेंगे आप? यहां देखें पूरी लिस्ट

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

ChatGPT हुआ अपडेट, अब यूजर्स को मिलेंगे और भी तेज जवाब
ChatGPT हुआ अपडेट, अब यूजर्स को मिलेंगे और भी तेज जवाब
Air Purifier खरीदते वक्त इन 3 बातों का रखें खास ध्यान
Air Purifier खरीदते वक्त इन 3 बातों का रखें खास ध्यान
Reel बनाने के मिलेंगे 95 लाख रुपये, कहीं नहीं देखी होगी ऐसी Job
Reel बनाने के मिलेंगे 95 लाख रुपये, कहीं नहीं देखी होगी ऐसी Job
डिजाइन से स्पेसिफिकेशन्स तक, Samsung Galaxy F70 5G में क्या मिलेगा नया?
डिजाइन से स्पेसिफिकेशन्स तक, Samsung Galaxy F70 5G में क्या मिलेगा नया?

वीडियोज

Mumbai News | Sansani: बॉलीवुड के सितारों पर गैंगस्टर की नजर... मुंबई में खौफ !
Tiger Shroff Firing News: टाइगर श्रॉफ के बिल्कुल सामने थे हमलावर, ताबड़तोड़ फायरिंग, सामने आया VIDEO
Tiger Shroff News: ब्लॉग बनाती रहीं अम्मा.. टाइगर श्रॉफ पर फायरिंग के दौरान क्या हुआ? बड़ा खुलासा !
Tiger Shroff Firing News: लॉरेंस गैंग के अनिल पंडित ने पोस्ट किया, जांच के लिए 15 टीमें बनाई गई
Sandeep Chaudhary : जनता परेशान...कारोबार का नुकसान...कब समाधान? | Rahul Gandhi | SIR | Neha Bora

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
फ्रांस हिंसक प्रदर्शन: ट्रंप ने इमिग्रेशन को ठहराया जिम्मेदार- 'उनके दिलों में...'
फ्रांस हिंसक प्रदर्शन: ट्रंप ने इमिग्रेशन को ठहराया जिम्मेदार- 'उनके दिलों में...'
बुजुर्ग मुस्लिम महिला का हुआ निधन तो गांव वालों ने रोक दी रामलीला, बिजनौर में एकता की मिसाल
बुजुर्ग मुस्लिम महिला का हुआ निधन तो गांव वालों ने रोक दी रामलीला, बिजनौर में एकता की मिसाल
चेतेश्वर पुजारा ने चुनी NZ टेस्ट सीरीज के लिए बेस्ट प्लेइंग XI; कुलदीप को किया इग्नोर
चेतेश्वर पुजारा ने चुनी NZ टेस्ट सीरीज के लिए बेस्ट प्लेइंग XI; कुलदीप को किया इग्नोर
फायरिंग में टाइगर श्रॉफ को हाथ में लगी चोट, हॉस्पिटल से निकलने की वीडियो आई सामने
फायरिंग में टाइगर श्रॉफ को हाथ में लगी चोट, हॉस्पिटल से निकलने की वीडियो आई सामने
'भारत के लिए रची गई थी बांग्लादेश-फ्रांस जैसी हिंसक साजिश', किरेन रिजिजू का विपक्ष पर बड़ा हमला
'भारत के लिए रची गई थी बांग्लादेश-फ्रांस जैसी हिंसक साजिश', रिजिजू का विपक्ष पर बड़ा हमला
अमित शाह 20 अक्टूबर को जाएंगे पंजाब, नशाखोरी-कानून व्यवस्था पर AAP सरकार पर साधा निशाना
अमित शाह 20 अक्टूबर को जाएंगे पंजाब, नशाखोरी-कानून व्यवस्था पर AAP सरकार पर साधा निशाना
CJP के खिलाफ उतरी ‘लाल हिट जनता पार्टी’, चेतावनी देते हुए कहा- 'दशहरे से...'
CJP के खिलाफ उतरी ‘लाल हिट जनता पार्टी’, चेतावनी देते हुए कहा- 'दशहरे से...'
कैसे करें काले गुड़ के बिजनेस की शुरुआत, किस गन्ने से बनता है यह?
कैसे करें काले गुड़ के बिजनेस की शुरुआत, किस गन्ने से बनता है यह?
Embed widget